Responsive Scrollable Menu

दिल्ली के ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड:पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर कल प्रदर्शन किया था; वकील से विवाद के बाद ट्रांसफर का विरोध कर रहे

दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है। सोमवार को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। वकील से मारपीट के बाद हुआ था ट्रांसफर ACP मनस्वी वशिष्ठ गांधी नगर सब-डिवीजन में तैनात थे, जबकि इंस्पेक्टर अरुण कुमार शाहदरा थाने के प्रभारी थे। 23 अक्टूबर को शाहदरा थाने में ललित बंसल नाम के एक वकील के साथ झड़प के बाद दोनों का ट्रांसफर हुआ था। वकील के सिर पर गंभीर चोट आई थी। इसके बाद जिला अदालत के वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। व उन्होंने दोनों पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। ट्रांसफर के आदेश के बाद 28 अक्टूबर को वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली थी। पुलिसकर्मियों को मैसेज भेजकर प्रदर्शन के लिए बुलाया गया इधर, पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर से नाराज कुछ पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन की तैयारी शुरू की। सोमवार को होने वाले प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस के व्हाट्सऐप ग्रुपों में मैसेज भेजकर पुलिसकर्मियों से हेडक्वार्टर पहुंचने की अपील की गई थी। उनसे ACP मनस्वी वशिष्ठ और इंस्पेक्टर अरुण कुमार की पुरानी पोस्टिंग बहाल करने की मांग उठाने को कहा गया था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर जिला DCP और यूनिट प्रमुखों को अपने अधीन आने वाले पुलिसकर्मियों को हेडक्वार्टर पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, सोमवार सुबह करीब 150 पुलिसकर्मी हेडक्वार्टर के बाहर जुट गए। मौके पर पहुंचे नई दिल्ली के DCP सचिन शर्मा ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और अन्य पुलिसकर्मियों को समझाया। उन्होंने प्रदर्शन खत्म कर हेडक्वार्टर के अंदर जाने को कहा। हालांकि, पुलिसकर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिसकर्मियों ने पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार से मुलाकात की। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली ACP विवेक भगत को एडिशनल-DCP चार्ज देने पर रोक: महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप; सरकार बोली- यह प्रमोशन नहीं दिल्ली सरकार ने ACP विवेक भगत को एडिशनल DCP का चार्ज देने पर रोक लगा दी है। भगत पर 3 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

त्रिपुरा में गांव वालों ने BSF जवानों पर किया हमला:3 घायल; मामले में 6 गिरफ्तार, CM ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए

त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने से नाराज गांव वालों ने BSF जवानों पर हमला कर दिया। हमले में 3 जवान घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति पर तस्करी की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। सीएम माणिक साहा ने घटना की निंदा की है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट के पास हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने कप्‍तान... सीन‍ियर टीम की पहली बार म‍िली कमान, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में उड़ाएंगे चौके-छक्‍के

Vaibhav Sooryavanshi captain Syed Mushtaq ali trophy: वैभव सूर्यवंशी पहली बार ब‍िहार की सीन‍ियर टीम की कप्‍तानी करने जा रहे हैं. सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के ल‍िए ब‍िहार ने अपनी 17 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर द‍िया है ज‍िसकी कप्‍तानी वैभव सूर्यवंशी करेंगे. इंदौर में खेले जाने वाले इन मुकाबलों में टीम 14 नवंबर को सौराष्ट्र से भिड़ेगी. Fri, 6 Nov 2026 20:06:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Vaibhav Sooryavanshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Bihar सीनियर टीम के बने कप्तान #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:45:45+00:00

AAJTAK 2 | DHANTERAS पर DELHI NCR में भयानक जाम, कई KM जाम में फंसे लोग! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers