Responsive Scrollable Menu

महंगाई के खिलाफ BJP ने किया प्रदर्शन, कर्नाटक में दूध 8 रुपये महंगा होने पर जताया विरोध

BJP Protest: कर्नाटक में दूध के दाम बढ़ते ही सियासी उबाल आ गया है. कांग्रेस सरकार के 8 रुपये प्रति लीटर तक कीमत बढ़ाने के फैसले के खिलाफ बीजेपी ने अनोखे अंदाज में मोर्चा खोल दिया. मांड्या में बीजेपी कार्यकर्ता दूध-दही लेकर सड़कों पर उतरे और लोगों को इन्हें बांटने के साथ गुलाब के फूल भी दिए. किसी ने सरकार को 'जेबकतरी सरकार' कहा तो किसी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को 'महंगाई बादशाह' बताकर निशाना साधा. बीजेपी का आरोप है कि किसानों की मदद के नाम पर सरकार आम लोगों की जेब पर बोझ डाल रही है.

कर्नाटक में दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस सरकार के इस फैसले के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मांड्या में प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लोगों को दूध, दही और गुलाब के फूल बांटे. बीजेपी ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें 'प्राइस हाइक बादशाह' और 'प्राइस हाइक किंग' बताया. पार्टी ने सरकार पर आम लोगों की जेब पर बोझ डालने का आरोप लगाया.

दूध-दही बांटकर जताया विरोध

मांड्या के महावीर सर्कल पर बीजेपी नेता सीटी मंजूनाथ के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोगों को दूध और दही बांटा और गुलाब के फूल देकर सरकार के फैसले का विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे 'पिकपॉकेट सरकार' यानी जेबकतरी सरकार बताया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी से आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित होगा.

किसानों के नाम पर जनता पर बोझ डालने का आरोप

बीजेपी प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार पर किसानों की मदद के नाम पर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया. उनका कहना था कि सरकार अपने खजाने से किसानों को सहायता देने के बजाय दूध के दाम बढ़ाकर उनकी मदद करने का दावा कर रही है. प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछली बार दूध की कीमतें बढ़ाए जाने के बावजूद उसका पूरा फायदा किसानों को नहीं मिला था. उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है और आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी.

सरकार ने क्यों बढ़ाए दूध के दाम?

कर्नाटक सरकार ने हाल ही में दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया था. मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया कि सरकार ने दूध की कीमत बढ़ाने पर चर्चा के बाद यह फैसला लिया है. मंत्री के मुताबिक, राज्य में सूखे जैसे हालात हैं और किसान गन्ने की कीमतों को लेकर भी विरोध कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि उन्हें मौजूदा दरों पर पर्याप्त पैसा नहीं मिल रहा है.

गौड़ा ने कहा कि कई किसान अपनी आजीविका के लिए डेयरी कारोबार पर निर्भर हैं. ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी है कि वह उनकी आर्थिक मदद करे. दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला भी इसी उद्देश्य से लिया गया है.

Continue reading on the app

IND VS NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया से कई गुना बेहतर है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा 4 नवंबर को पहला वनडे मैच

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. ये मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत दर्ज करके सीरीज की विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. आंकड़ों की बात करें, तो भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर 11 मैच खेले हैं, जबकि कीवी टीम ईडन पार्क पर 78 एकदिवसीय मैच खेल चुकी है. ऐसे में जाहिर तौर पर कीवी टीम के पास इस मैदान की ज्यादा समझ है, लेकिन भारतीय टीम किसी भी मैदान पर जीत दर्ज करने की काबिलियत रखती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और ऑकलैंड में दोनों टीमों के आंकड़ों के बारे में बताते हैं...

भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक कुल 123 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 52 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 7 मैच बेनतीजे रहे हैं. एक मैच टाई रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष में है, लेकिन कीवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि वह अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाली है, जो ब्लैक कैप्स के लिए एडवांटेज होगा.

वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पिछले मैचों मैचों के वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें, तो उसमें 3 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पिछले 2 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीते हैं.

ईडन पार्क में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडेन पार्क में भारतीय टीम ने 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि 6 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा. न्यूजीलैंड की बात करें, तो कीवी टीम ने इस मैदान पर 78 मैच खेले हैं, जिसके 37 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है और 36 मैचों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.

2 मैच बेनतीजा रहा. ये रिकॉर्ड साफ बताते हैं कि कीवी टीम के पास इस मैदान पर खेलने का काफी अधिक अनुभव है. जबकि भारत के रिकॉर्ड चिंताजनक हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम जीत दर्ज करके सीरीज की जीत के साथ शुरुआत करती है.

पहले वनडे मैच के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर

भारतीय क्रिकेट टीम - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.

ये भी पढ़ें: KING बिखेरेगा जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन, पोंटिंग सबको छोड़ेंगे पीछे

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: टीम इंडिया की तैयारियों में रोड़ा, अब बिना प्रैक्टिस के ही करना होगा कमाल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में दूसरा वनडे मैच होना है लेकिन उससे एक दिन पहले ही बारिश के कारण भारत का प्रैक्टिस सेशन रद्द हो गया. Fri, 06 Nov 2026 16:30:40 +0530

  Videos
See all

Deepotsav 2026 को लेकर कैसी है Ayodhya? #ytshorts #diwali #diwali2026 #viral #trending #ayodhya #up #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T11:39:21+00:00

US Midterm Election: Abdul El-Sayed Wins,अब्दुल बने पहले Muslim Senator,Trump पर भड़के Owaisi ! News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T11:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers