Responsive Scrollable Menu

IND VS NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया से कई गुना बेहतर है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा 4 नवंबर को पहला वनडे मैच

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. ये मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा, जिसमें दोनों ही टीमें जीत दर्ज करके सीरीज की विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. आंकड़ों की बात करें, तो भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर 11 मैच खेले हैं, जबकि कीवी टीम ईडन पार्क पर 78 एकदिवसीय मैच खेल चुकी है. ऐसे में जाहिर तौर पर कीवी टीम के पास इस मैदान की ज्यादा समझ है, लेकिन भारतीय टीम किसी भी मैदान पर जीत दर्ज करने की काबिलियत रखती है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड और ऑकलैंड में दोनों टीमों के आंकड़ों के बारे में बताते हैं...

भारत-न्यूजीलैंड हेड टू हेड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो अब तक कुल 123 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 63 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 52 मैचों में जीत दर्ज की है. इसके अलावा, 7 मैच बेनतीजे रहे हैं. एक मैच टाई रहा है. हेड टू हेड रिकॉर्ड भारतीय टीम के पक्ष में है, लेकिन कीवी टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि वह अपने घरेलू मैदान पर खेलने वाली है, जो ब्लैक कैप्स के लिए एडवांटेज होगा.

वहीं, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पिछले मैचों मैचों के वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें, तो उसमें 3 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि पिछले 2 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीते हैं.

ईडन पार्क में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड

ऑकलैंड के ईडेन पार्क में भारतीय टीम ने 11 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. जबकि 6 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. एक मैच टाई रहा. न्यूजीलैंड की बात करें, तो कीवी टीम ने इस मैदान पर 78 मैच खेले हैं, जिसके 37 मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है और 36 मैचों में न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा.

2 मैच बेनतीजा रहा. ये रिकॉर्ड साफ बताते हैं कि कीवी टीम के पास इस मैदान पर खेलने का काफी अधिक अनुभव है. जबकि भारत के रिकॉर्ड चिंताजनक हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि कौन सी टीम जीत दर्ज करके सीरीज की जीत के साथ शुरुआत करती है.

पहले वनडे मैच के लिए ऐसी हैं दोनों टीमें

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर

भारतीय क्रिकेट टीम - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले वनडे के लिए), औकिब नबी.

ये भी पढ़ें: KING बिखेरेगा जलवा! न्यूजीलैंड में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये 10 बड़े रिकॉर्ड, सचिन, पोंटिंग सबको छोड़ेंगे पीछे

Continue reading on the app

  Sports

वेलिंगटन में विराट कोहली को जल्दी आउट कर देगा न्यूजीलैंड, ब्लेयर टिकनर ने कही बड़ी बात

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने वेलिंग्टन वनडे से पहले उम्मीद जताई कि विराट कोहली को वो जल्दी आउट कर देंगे. Fri, 06 Nov 2026 17:59:54 +0530

  Videos
See all

Dangal With Sayeed Ansari Full Show: 'UGC' से उतरे, चुनावी खतरे! | BJP | UP Elections 2027 | NDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T12:43:37+00:00

Top Headlines Of The Day: Irfan Ansari | Delhi Pollution | Lalan Singh | Amit Shah | GRAP-3 | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T12:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers