ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव
अगर आप भी अपने Instagram की ऑनलाइन एक्टिविटी छिपाना चाहते हैं, तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए इसे बंद कर सकते हैं. यहां Android, iPhone और वेब के लिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताए गए हैं, जिससे आप अपना लास्ट सीन और एक्टिविटी हाइड कर सकते हैं.
The post ऐसे छिपाएं Instagram Online Activity, कोई नहीं देख पाएगा कब थे एक्टिव appeared first on Prabhat Khabar.
खुशी मुखर्जी को सरेआम शख्स ने मारा जोरदार थप्पड़, रोते हुए शेयर किया वीडियो
Khushi Mukherjee Slapped on Dubai Street: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं. जी हां, अपने बोल्ड और अतरंगी फैशन के कारण अक्सर विवादों में रहने वाली खुशी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रोते हुए अपने साथ हुई कथित बदसलूकी के बारे में बता रही हैं. वीडियो शेयर कर उन्होंने अपने साथ हुई एक कथित बदसलूकी को लेकर बात की है. चलिए हम आपको बताते हैं आखिर क्या पूरा मामला?
दुबई की सड़क पर थप्पड़ मारकर भागा शख्स
खुशी मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सड़क पर रोती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में वह बताती हैं कि रात करीब 9 बजे एक व्यक्ति बाइक पर आया और उन्हें थप्पड़ मारकर वहां से चला गया. वीडियो में खुशी कहती सुनाई दे रही हैं, “रात के करीब 9 बज रहे हैं. मैं सड़क पर थी तभी एक आदमी बाइक पर आया और मुझे थप्पड़ मारकर चला गया. पुलिस स्टेशन जाकर भी क्या होगा? सड़कों पर कैमरे भी नहीं लगे हैं.” वीडियो में वह यह भी बताती हैं कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे कोई उनका पीछा कर रहा है. वह बार-बार पीछे मुड़कर देखती हैं और तेजी से आगे बढ़ती नजर आती हैं.
सोशल मीडिया पर लगाया साजिश का आरोप
वीडियो साझा करते हुए खुशी मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि कुछ लोग उनसे पुरानी दुश्मनी निकालने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “कुछ लोग बेवजह ही मुझसे पुराना बदला ले रहे हैं. इस बार ऐसा लग रहा है जैसे मैं अकेली पूरी दुनिया से लड़ रही हूं. पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही. पुलिस स्टेशन खाली पड़ा है और महिला अधिकारी भी इस मामले में कार्रवाई करने से कतरा रही हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लग रहा है कि दुनिया भर में लोगों को शरिया कानून जैसी सोच का पालन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन
खुशी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई लोगों ने उनके हालचाल के बारे में पूछा और चिंता जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए उनका मजाक भी उड़ाया. वहीं हाल ही में रैपर सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी के एक वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सार्वजनिक जगहों पर बेहद रिवीलिंग कपड़े पहनने वाली लड़कियों की वजह से भारत में अपराध बढ़ते हैं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी हुआ था.
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
खुशी मुखर्जी एक टीवी अभिनेत्री और मॉडल हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ में भी नजर आईं. इसके अलावा वह ‘बालवीर’, ‘रीति रिवाज’, ‘नादान’ और ‘देविका’ जैसे टीवी शोज और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं. खुशी ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है. वह 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’ में दिखाई दी थीं. इसके अलावा उन्होंने तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी काम किया है. उनकी हिंदी फिल्म ‘श्रृंगार’ भी साल 2013 में रिलीज हुई थी.
ये भी पढ़ें: 'मैं संभाल लूंगा', Thalapathy Vijay ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, सरेआम कह डाली ये बात
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















