जंग ईरान में अंधेरा पाकिस्तान मे : न स्कूल चलेंगे, न जलेंगे बल्ब; शहबाज ने जारी किया 13 सूत्रीय 'पैनिक प्लान'
इस्लामाबाद: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण जंग ने पाकिस्तान की पहले से ही बदहाल अर्थव्यवस्था को 'इमरजेंसी मोड' में डाल दिया है।
कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाली सप्लाई बाधित होने के डर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश में कई कड़े प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। पाकिस्तान सरकार ने युद्ध के आर्थिक झटकों से बचने के लिए 13 सूत्रीय 'पैनिक प्लान' जारी किया है।
???? HUGE! Pakistan trembling due to Energy Crisis????
— The Analyzer (News Updates????️) (@Indian_Analyzer) March 10, 2026
- Schools across the country shut for two weeks
- Govt offices to run with 50% staff
- A four-day workweek, while work-from-home is being pushed ????
Also, a ₹55/ litre fuel price hike amid #Iran crisis. pic.twitter.com/XMW7df4dal
स्कूल-कॉलेज बंद और वर्क फ्रॉम होम लागू
बढ़ते ऊर्जा संकट और ईंधन की खपत कम करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। देश के सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया गया है।
इसके साथ ही, सरकारी और निजी दफ्तरों के लिए 'वर्क फ्रॉम होम' अनिवार्य कर दिया गया है ताकि सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही कम हो और पेट्रोल-डीजल की बचत की जा सके।
नेताओं और अफसरों की सैलरी में 25% की कटौती
आर्थिक मोर्चे पर डैमेज कंट्रोल के लिए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंत्रियों, सांसदों और वरिष्ठ नौकरशाहों की सैलरी में 25 फीसदी तक की भारी कटौती का ऐलान किया है। सरकार का मानना है कि इस बचत का उपयोग युद्ध के कारण बढ़ी हुई महंगाई और तेल आयात के अतिरिक्त बोझ को कम करने में किया जाएगा।
तेल और बिजली पर कड़े प्रतिबंध
ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम $100 प्रति बैरल के पार पहुंच चुके हैं, जिसका सीधा असर पाकिस्तान की ईंधन सप्लाई पर पड़ा है:-
गैस और पेट्रोल की राशनिंग: घरेलू गैस की बुकिंग के लिए अब लंबा इंतजार करना होगा और पेट्रोल पंपों पर राशनिंग लागू कर दी गई है।
बिजली की बचत: बाजारों को शाम होते ही बंद करने का आदेश दिया गया है ताकि बिजली की खपत कम की जा सके।
शादी-समारोहों पर रोक: बड़े सार्वजनिक आयोजनों और शादी-समारोहों में फिजूलखर्ची और बिजली के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है।
होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता
पाकिस्तान की चिंता का मुख्य केंद्र होर्मुज जलडमरूमध्य है, जहाँ से वैश्विक तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान द्वारा इस रास्ते को बंद करने की धमकी के बाद पाकिस्तान को डर है कि उसकी तेल सप्लाई पूरी तरह ठप हो सकती है। इसी डर के कारण देश में खाद्य वस्तुओं और आवश्यक सेवाओं की कीमतों में भी भारी उछाल देखा जा रहा है।
Sheetala Ashtami vrat Katha: कल है शीतला अष्टमी व्रत, माता शीतला को लगता है ठंडे खाने का भोग, पढ़ें व्रत कथा
sheetala ashtami vrat Katha in hindi: आज शीतला सप्तमी का व्रत है और कल शीतला अष्टमी का व्रत है। इन दोनों दिन माता शीतला की पूजा की जाती है। यहां पढ़ें उनके व्रत की कथा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan




















