Responsive Scrollable Menu

'मैं Mr. वीटो बन जाऊंगा', चुनाव हारने की आशंका पर राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद बताया आगे का प्लान, डेमोक्रेट्स की बढ़त से बढ़ी चिंता

US Midterm Elections: अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस में बहुमत गंवा देती है तो वह क्या करेंगे. ट्रंप ने कहा है कि ऐसी स्थिति में वह 'मिस्टर वीटो' बन जाएंगे. 

दरअसल, अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले कई अहम राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों की बढ़त दिख रही है. इससे कांग्रेस में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत खतरे में पड़ सकता है. ऐसे में ट्रंप ने पहले ही बता दिया है कि अगर चुनाव में उनकी पार्टी को नुकसान होता है तो उनकी रणनीति क्या होगी. ट्रंप ने कहा कि वह मिस्टर वीटो बनकर डेमोक्रेट्स के लाए हर उस बिल को रोकेंगे, जो उनकी नीतियों के खिलाफ होगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि जरूरत पड़ने पर अपने प्रशासन के अधिकारियों और सहयोगियों को कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए राष्ट्रपति की माफी देने की शक्ति का इस्तेमाल करेंगे.

ट्रंप बोले- हर बिल पर वीटो लगाऊंगा

'पॉड फोर्स वन' पॉडकास्ट पर न्यूयॉर्क पोस्ट की पत्रकार मिरांडा डिवाइन से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन चुनाव नहीं जीतते हैं तो वह हर उस बिल पर वीटो लगाएंगे, जिसे डेमोक्रेट्स कांग्रेस से पास कराएंगे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मैं मिस्टर वीटो बन जाऊंगा. मैं उन्हें सब कुछ बर्बाद नहीं करने दूंगा. ट्रंप ने आगे कहा कि अगर उनकी पार्टी चुनाव हारती है तो वह लगातार वीटो का इस्तेमाल करेंगे. इससे डेमोक्रेट्स को आखिरकार बातचीत की मेज पर आना पड़ेगा और दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौते हो सकते हैं.

ट्रंप ने उम्मीद जताई कि रिपब्लिकन चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और उन्हें ऐसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स को बहुमत मिलता है तो वह उन्हें अपनी नीतियां बदलने से रोकने की पूरी कोशिश करेंगे.

अपनी आर्थिक नीतियों को बचाने के लिए करेंगे वीटो का इस्तेमाल

ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स सत्ता में आने पर उनकी सरकार की कई अहम नीतियों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं. इनमें टैक्स में दी गई छूट और बंदूक रखने के अधिकार से जुड़े नियम शामिल हैं. ट्रंप ने कहा कि वह राष्ट्रपति के वीटो अधिकार का इस्तेमाल करके ऐसे फैसलों को रोक सकते हैं.

उन्होंने अपनी सरकार की आर्थिक नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने टिप्स, ओवरटाइम और बुजुर्गों की सोशल सिक्योरिटी से होने वाली आय पर टैक्स में राहत दी है. ट्रंप का दावा है कि डेमोक्रेट्स इन फैसलों को वापस लेना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं होने देंगे.

सर्वे में कई राज्यों में डेमोक्रेट्स को बढ़त

मिडटर्म चुनाव से पहले सामने आए न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना यूनिवर्सिटी के सर्वे में कई अहम राज्यों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रिपब्लिकन प्रत्याशियों से आगे दिखाई दे रहे हैं. इन नतीजों से सीनेट में रिपब्लिकन बहुमत को चुनौती मिलती दिख रही है.

सर्वे के मुताबिक, टेक्सास, कंसास, मेन, ओहायो और अलास्का जैसे रिपब्लिकन प्रभाव वाले राज्यों में भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को बढ़त मिली है. वहीं, आयोवा में दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है. मिशिगन में भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

Continue reading on the app

आज राज्योत्सव में सजेगी सुरों की महफिल, उषा बारले-अभिजीत भट्टाचार्य देंगे शानदार प्रस्तुति, जानें कौन होंगे मुख्य अतिथि

Chhattisgarh Rajyotsav 2026: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का तीन दिवसीय आयोजन आज 3 नवंबर को नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान में संपन्न होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Yashasvi Jaiswal Century: फॉर्म में लौटे यशस्वी जायसवाल, टेस्ट सीरीज से पहले न्यूजीलैंड में ठोका शतक, 5000 रन भी पूरे

IND A vs NZ A, Yashasvi Jaiswal Century: जिसका सबको इंतजार था, वो घड़ी आ गई. यशस्वी जायसवाल ने अपने खराब फॉर्म पर विराम लगाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले शतक जड़ दिया है. Tue, 03 Nov 2026 07:36:12 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi, Kejriwal, Akhilesh Yadav, CEC के पीछे उधर PM Modi ने कौन सा धाकड़ काम निपटा दिया? Rally #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T03:39:13+00:00

टाइगर श्राफ शूटआउट मामले में 1 और गिरफ्तारी | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T03:38:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers