Responsive Scrollable Menu

PM Modi Today: पीएम मोदी ने 2 नए मेट्रो कॉरिडोर का किया उद्घाटन, दिल्ली को भारत की ऊर्जा का प्रतीक बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मजलिस पार्क से मौजपूर होते हुए बाबरखंड तक पिंक लाइन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क खंड मैजेंट लाइन पर मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मजलिस पार्क-मौजपूर बाबरपुर कॉरिडोर लगभग 12.3 किलोमीटर और दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर लगभग 9.9 किलोमीटर लंबा है। 

इस नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा। बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खूजरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क इन इलाकों में शामिल हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगे। शहर का हर नागरिक इस आधुनिक परिवहन का लाभ उठाएगा। माताओं और बेटियों के लिए भी यह सुरक्षित यात्रा का महत्वपूर्ण साधन है। 

दिल्ली भारत की ऊर्जा का प्रतीक : पीएम मोदी

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। आज भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास हो रहा है। राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है। मैं देश की नारी शक्ति को आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं। 

उन्होंने कहा कि कुछ देर पहले ही यहां 33,500 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ। मेट्रो के विस्तार से लेकर हजारों सरकारी कर्मचारियों के आवासों तक, देश की राजधानी में सुविधाओं का लगातार मजबूत विस्तार हो रहा है, एक नई मजबूती दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली केवल भारत की राजधानी नहीं है, ये भारत की पहचान भी है, ये भारत की ऊर्जा का प्रतीक भी है। दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं होता, यह पूरे देश की छवि से जुड़ा होता है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर भी तीखा हमला बोला। सुनिये पूरा बयान

फेज 5 ए के तीन कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेज-5ए के तीन नए कॉरिडोर का भी शिलान्यास किया। इनकी लंबाई करीब 16 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान दिल्ली मेट्रो के महिला स्टेशन कंट्रोलर और ट्रेन ऑपरेटरों से भी बाचतीत की। इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन रिडेवलपमेंट प्लान के तहत 15200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने महिलाओं से भी बातचीत की।   

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी बड़ी योजनाओं को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 6500 मकानों के शिलान्यास का भी कार्यक्रम होना है। प्रधानमंत्री मोदी ने जीपीआरए विकास परियोजनाओं के तहत बने फ्लैट की चाबियां भी लाभार्थियों को सौंपी। 

Continue reading on the app

Nishant Kumar JDU Join: CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार JDU में हुए शामिल, कहा- पार्टी को मजबूत करूंगा

Nishant Kumar JDU Join: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आधिकारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और कहा कि वे अब सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

निशांत कुमार ने इस मौके पर अपने पिता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के इस निर्णय का सम्मान करते हैं और आगे बढ़कर पार्टी के कामों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। निशांत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो काम किए हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे नीतीश कुमार पर भरोसा बनाए रखें और उनका मनोबल मजबूत रखें। इस बीच निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें पार्टी के भीतर कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में राज्यसभा जाने का फैसला लिया है और इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब निशांत कुमार की औपचारिक राजनीतिक एंट्री कराई गई है।

बताया जा रहा है कि पार्टी में शामिल होने के बाद निशांत कुमार पूरे बिहार का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहीं राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा है कि भविष्य में उन्हें डिप्टी सीएम जैसे बड़े पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है, ताकि नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 Final: अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती पर हुआ बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में नहीं खेलेंगे ये 4 खिलाड़ी

India Vs New Zealand Final: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर होने वाली है. इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया किन 11 खिलाड़ियों को मैदान पर उतारेगी, इसका फैसला हो चुका है. Sun, 08 Mar 2026 16:32:12 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Viral Video: CM योगी की गोद में नन्हा मासूम, खूब किया दुलार #shorts #ytshorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:11:36+00:00

Punjab Govt Scheme : पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का ऐलान ! | Hindi News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:09:17+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | रात के अंधेरे में Tehran पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक | #iran #usa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:15:10+00:00

क्या Ukraine-Russia की तरह लंबी खिंचेगी Iran Vs Israel-America की जंग?World News।Explainer #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T11:13:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers