Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 3 November 2026: मंगलवार को कार्तिक मास की नवमी तिथि रहेगी, जानें पंचांग में मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 3 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है. आज के दिन नवमी तिथि 11:55 बजे तक रहेगी और दशमी तिथि लग जाएगी. आज के दिन देर रात 3 बजकर 27 मिनट तक मघा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. आज पृथ्वी लोक की भद्रा भी है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 3 नवंबर 2026

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

  • तारीख- 03 नवंबर 2026
  • वार- मंगलवार
  • तिथि - कार्तिक कृष्ण नवमी तिथि सुबह 11 बजकर 54 बजे तक उसके बाद दशमी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- मघा नक्षत्र सुबह 03 बजकर 26 मिनट तक उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होगा.
  • योग- शुक्ल योग और ब्रह्म योग
  • करण- गर, वणिज और विष्टि करण
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा
  • दिशा शूल उपाय- गुड़ खाकर घर से निकलें.

आज का महामंत्र

ऊं रामदूताय विद्महे कपिराजाय धीमहि. तन्नो हनुमान् प्रचोदयात्॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.

ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर कम बजट में क्या खरीदें? घर और रसोई के लिए उपयोगी चीजों के ये हैं विकल्प

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:34 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 34 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 03 नवंबर सुबह 12:54 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 03 नवंबर को दोपहर 02:03 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:01 मिनट से सुबह 05:49 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 01:03 बजे से सुबह 02:38 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:42 मिनट से दोपहर 12:26 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से शाम 04 बजकर 12 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 09:23 बजे से सुबह 10:47 मिनट तक

गुलिक काल- दोपहर 12:10 मिनट से दोपहर 01:33 मिनट तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:50 से लेकर सुबह 09:34 मिनट तक और सुबह 10:53 से लेकर सुबह 11:44 मिनट तक

मंगलवार के नुस्खे

  • मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इसलिए आज पवनपुत्र हनुमान जी की आराधनी की जाती है. हनुमान जी की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि यह दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है.
  • मंगल को हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए 'ऊं हनुमते नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा से संकट और कष्टों से मुक्ति मिलती है.
  • हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन घर पर या मंदिर में हनुमान चालीसा या सुंदरकाण्ड का पाठ करना चाहिए और बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. ऐसा करने से भय और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है..बजरंगबली की कृपा से मनवांछित फल मिलता है.
  • मंगलवार को भगवान राम के नाम का जाप करना चाहिए. ऐसा करने से प्रभु राम के साथ बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है. राम नाम जपने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है. साथ ही हनुमान जी को मीठे पान का भोग अति प्रिय है. हनुमान जी को मीठे पान का भोग लगाने से कार्यों की अड़चनें दूर होती हैं और मानसिक तनाव से राहत मिलती है.
  • मंगलवार के दिन किसी को भी पैसे उधार देने या कर्ज लेने से बचना चाहिए. कहते है कि इस दिन दिया गया धन वापसी आसानी से नहीं आहीं ता है. इसके अलावा तामसिक चीजों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. मंगलवार के दिन काले रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Choti Diwali 2026: कब है छोटी दिवाली? इस दिन कितने दीये जलाते हैं, जानें शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

ब्रिटेन में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए स्थायी निवास के नियमों में राहत

ब्रिटेन में स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए स्थायी निवास के नियमों में राहत

Continue reading on the app

  Sports

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले हैं और 146 गोल किए हैं। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक मैच खेलने और सर्वाधिक गोल करने का सर्वकालिक विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। Thu, 05 Nov 2026 16:38:29 +0530

  Videos
See all

Rajasthan में महिलाओं के विकास का रोडमैप क्या? Rakhi Rathore,Sarika Singh ने News18 DSS में बताया #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T11:16:18+00:00

Breaking News: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का CJP फंडिंग पर दावा, 'दिपके को अमेरिका से फंडिंग..' #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T11:17:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers