Responsive Scrollable Menu

CM ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में लिया हिस्सा, ऊधम सिंह नगर, देहरादून एवं चम्पावत जिले में बनाए जाएंगे 20 नए छठ घाट

उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों का पुनरुत्थान, सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण और विकास कार्य तेजी से जारी. सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित 14वें दीपावली मेले में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने दीपावली मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद जैसे संगठनों के सेवा और संस्कार से जुड़े प्रयास समाज की शक्ति को एकजुट करने और सबको एक दिशा में प्रेरित करने का काम करते हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के विभिन्न स्थानों-काशीपुर, जसपुर, रुद्रपुर, बाजपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा एवं किच्छा-में 20 छठ घाट बनाए जाने की घोषणा की. मुखमंत्री ने देहरादून के प्रेम नगर में टोंस नदी के दाहिने तट पर,विकास नगर के बाढ़वाला में यमुना नदी के तट पर तथा चंपावत के बनबसा में भी छठ पूजा के घाट बनाए जाने की भी घोषणा की.

बड़े पैमाने पर कार्य कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को उनकी विरासत से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त हुई बाबा केदार की नगरी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य विकास के साथ-साथ राज्य की संस्कृति का संरक्षण और प्रसार करना है. जिस प्रकार केदारखंड में चार धामों का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर मानसखंड में भी पौराणिक मंदिरों और धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और वहां आधारभूत संरचनाएं विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है.

3,000 करोड़ रुपये की लागत 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार-ऋषिकेश में गंगा जी का कॉरिडोर और मां शारदा के तट पर शारदा कॉरिडोर का काम लगभग 3,000 करोड़ रुपये की लागत से तेजी से आगे बढ़ रहा है. भारतीय संस्कृति, दर्शन और इतिहास के गहन अध्ययन को प्रोत्साहित करने के लिए दून विश्वविद्यालय में 'सेंटर फॉर हिंदू स्टडी' की स्थापना की गई है. 

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य,दर्जा राज्य मंत्री गंभीर सिंह धामी,मोहनी पोखरिया,किशन सिंह,संतोष गौरव,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,महामंत्री रमेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, हिमांशु बिष्ट, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

CM ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हम सभी को एकजुट होकर धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को सहेजने के लिए पूरी दृढ़ता से कार्य कर रही है. 

छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्त कदम 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केदारनाथ पुनर्निर्माण और केदारखंड व मानसखंड के मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से चल रहा है. इसके साथ ही, प्रदेश की पवित्रता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने के लिए सरकार किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण और छद्म वेशधारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है.

स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए. गरीबों के लिए पक्के मकानों का निर्माण और हर घर तक नल से जल व गैस कनेक्शन पहुँचाया गया है.गरीबों के लिए 5 लाख रुपये तक का इलाज पूरी तरह मुफ्त किया गया है. महिलाओं को 'लखपति दीदी' और 'ड्रोन दीदी' योजना से जोड़ा गया तथा युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया गया है.

किसान सम्मान निधि दी जा रही

किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए किसान सम्मान निधि दी जा रही है. सैनिकों को आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, सर्जिकल व एयर स्ट्राइक जैसी सख्त कार्रवाई की गई हैं और पूर्व सैनिकों के लिए 'वन रैंक, वन पेंशन' लागू की है. इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,एसएसपी अजय गणपति, ग्राम प्रधान दीपू मेहरा सहित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Gold Price Today: धनतेरस से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट ! 24 Carat Gold। Diwali #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T19:30:39+00:00

Gurugram में 20 नवंबर तक निर्माण पर रोक, 50% वर्क फ्रॉम होम | Gurugram | Pollution | Work From Home #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T19:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers