Responsive Scrollable Menu

"अगले जन्म आऊ तो प्यार दे देना मम्मी...लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव," फिर फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने टर्न कर दी स्पीड में गाड़ी

सोशल मीडिया स्टार, पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं. उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी थे और उनके फैंस यह सब लाइव देख रहे थे.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी कार लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी. इसी दौरान अचानक गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई.

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के अनुसार अनुराग डोभाल तेज स्पीड में कार चला रहे थे और उसी समय अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव थे. वीडियो में कार की स्पीड बहुत ज्यादा दिखाई दे रही है. वह वीडियो में अपनी मां को लेकर कई बातें करते हैं और कहते हैं कि अगले जन्म आऊ तो मम्मी काफी प्यार देना. इसके बाद वह कहते हैं कि ये हमारा आखिर ड्राइव है. इसके बाद वह अपनी गाड़ी को तेजी टर्न कर देते हैं. 

हादसे के बाद घायल हालत में दिखे अनुराग

हादसे के बाद एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में अनुराग डोभाल को गाड़ी के अंदर से बाहर निकाला जाता हुआ देखा जा सकता है. वीडियो में वह घायल दिखाई दे रहे हैं और उनकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रही है. जानकारी के अनुसार हादसे के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

मेरठ एक्सप्रेसवे पर होने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया दावों के अनुसार यह हादसा मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुआ बताया जा रहा है. हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

मानसिक तनाव से गुज रहे हैं अनुराग

गौरतलब है कि कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. उन्होंने दावा किया था कि उनके माता-पिता उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने कहा था कि हालात इतने खराब हो गए हैं कि कभी-कभी उन्हें खुद को खत्म करने का मन करता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी और उनके प्रशंसकों ने भी चिंता जताई थी.

जांच के बाद साफ होगी पूरी सच्चाई

फिलहाल इस हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. कुछ लोग इसे तेज रफ्तार में ड्राइविंग का परिणाम बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे हाल के विवादों से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर हादसे के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें- Fan Cleaning Tips: गर्मियों की हुई एंट्री! धूल से सना पंखा चलाने से पहले कर लें साफ, ट्राई करें ये स्मार्ट हैक्स

Continue reading on the app

इजरायल का तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला, 17 विमान तबाह; सामने आई सैटेलाइट तस्वीरें

US-Israel Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है. अमेरिका और इजरायल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. वहीं ईरान भी खाड़ी के देशों को निशाना बना रहा है. इस बीच तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट की कुछ सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें एयरपोर्ट पर शनिवार (7 मार्च) को हुए हमले का मंजर साफ देखा जा सकता है. जिसमें कई विमान क्षतिग्रहस्त हो गए. जबकि कई विमान पूरी तरह से तबाह हो गए.

7 मार्च को किया था मेहराबाद एयरपोर्ट पर हमला

बता दें कि इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान के मेहराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 7 मार्च को हमला किया था. जिससे एयरपोर्ट पर जबरदस्त विस्फोट हुआ और आग लग गई. उसके बाद एयरपोर्ट पर जलता हुआ मलबा चारों तरफ बिखर गया और पूरे इलाके में काला धुआं छा गया. ये हमला इजरायली सेना द्वारा कथित तौर पर रात भर ईरान को निशाना बनाकर किए गए व्यापक हवाई हमलों के बाद किया गया.

 

मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीर Photograph: (Planet Labs)

 

प्लानेट लैब्स ने जारी की सैटेलाइट तस्वीरें

मेहराबाद एयरपोर्ट की सैटेलाइट तस्वीरों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित पृथ्वी इमेजिंग कंपनी प्लानेट लैब्स ने जारी किया है. इन सैटेलाइट तस्वीरों में एयरपोर्ट पर कुल 17 विमान क्षतिग्रस्त हालत में दिखाई दे रहे हैं. जिनमें से कुछ पूरी तरह से नष्ट नजर आ रहे हैं. बता दें कि इससे पहले, इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने मेहराबाद एयरपोर्ट पर आईआरजीसी कुद्स फोर्स के 16 विमानों को नष्ट कर दिया है, जिनके बारे में उसका दावा है कि वे 'हिजबुल्लाह को हथियार पहुंचा रहे थे'.

 

मेहराबाद एयरपोर्ट की सैलेलाइट तस्वीर Photograph: (Planet Labs)

 

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया से वापस ली जाएगी T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, इस वजह से होगा ऐसा

T20 World Cup Trophy: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर तीसरी बार कब्जा तो जमाया है. मगर ये ट्रॉफी उसके पास रहेगी नहीं. इसके पीछे क्या वजह है, आइए जानते हैं. Mon, 09 Mar 2026 23:13:47 +0530

  Videos
See all

खामेनेई के बेटे मोजतबा ईरान के नए 'सुप्रीम' | Shorts | Iran Israel War | Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:38:45+00:00

T20 वर्ल्ड कप जीत के पीछे क्या था मास्टर प्लान? Gautam Gambhir ने खोला राज़ #gautamgambhir #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:34:32+00:00

Iran Israel War Update: ईरान को मिल गया नया लीडर, अब युद्ध होगा भीषण! | Netanyahu | Trump | TOP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:45:00+00:00

Iran- America Tension : ईरान ने खाड़ी देशों पर फिर किया हमला | Middle East | War | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T17:33:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers