Responsive Scrollable Menu

Rang Panchami 2026: जब धरती पर Holi खेलने आते हैं Gods, जानें कृष्ण-राधा पूजा का Special Day

हिंदू धर्म में रंग पंचमी का पर्व खास महत्व रखता है। हर साल चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी। माना जाता है कि इस दिन देवी-देवता भी धरती पर आते हैं। ऐसे में इस दिन राधा-कृष्ण की श्रद्धापूर्वक पूजा-आराधना करने से जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं रंग पंचमी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 07 मार्च की शाम 07:17 मिनट पर कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरूआत हुई है। वहीं आज यानी की 08 मार्च को रात 09:10 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के हिसाब से 08 मार्च 2026 को रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व होली के पांच दिन बाद मनाया जाता है।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर एक चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं। इसके बाद चौकी पर राधा रानी और श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित करें और गंगाजल छिड़कें। फिर राधा रानी और श्रीकृष्ण को गुलाल अर्पित करें, विधि-विधान से पूजा करें औऱ आरती करें। इस दिन लक्ष्मी-नारायण की पूजा का विशेष महत्व होता है और घी का दीपक जलाएं। इस दिन श्रीकृष्ण और राधा रानी के मंत्रों का जाप करें। वहीं शाम को भी विधिविधान से पूजा करें। भोग में आप बताशा, बर्फी और सफेद रंग की मिठाई चढ़ाएं।

मंत्र

ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः
ओम श्रीं श्रीये नमः
ओम श्रीं ह्रीं क्लीं कृष्णाय नमः
ओम ह्रीं श्रीं राधिकायै नमः
ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने, प्रणतः क्लेशनाशाय गोविंदाय नमो नमः
ओम वृषभानुजायै विद्महे, कृष्णप्रियायै धीमहि, तन्नो राधा प्रचोदयात्

महत्व

धार्मिक मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण ने होली खेली थी। वहीं सभी देवी-देवता इस अद्भुत होली को देखने के लिए धरती पर आए थे। यही वजह है कि रंग पंचमी पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं मथुरा-वृंदावन के कुछ मंदिरों में रंग पंचमी पर्व के साथ ही होली के त्योहार का समापन होता है।

Continue reading on the app

Gold Price 08 March 2026: सोना सीधे 9400 रुपए सस्ता, मिडिल ईस्ट में छाए संकट के बीच रविवार को आई खुशखबरी, शादियों के सीजन में गहने बनवाने का सुनहरा अवसर

Gold Price 08 March 2026: 8 मार्च को भारत में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में यह 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत में साप्ताहिक गिरावट देखी गई, जबकि जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये का स्तर पार कर चुकी थी।

Continue reading on the app

  Sports

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल युद्ध का क्रिकेट पर असर, श्रीलंका-अफगानिस्तान सीरीज टली

Iran-Israel War impact: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब क्रिकेट पर भी दिखने लगा। श्रीलंका क्रिकेट ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीमित ओवर की सीरीज को अनिश्चिताल के लिए टाल दिया है। यह 6 मैचों की सीरीज इस सप्ताह यूएई में खेली जाने वाली थी लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और उड़ानों में आ रही दिक्कतों के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

श्रीलंका क्रिकेट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी AFP को बताया कि मौजूदा हालात में टीमों की यात्रा और फ्लाइट संचालन बड़ी समस्या बन गए। उन्होंने कहा, 'हमें सीरीज रद्द करनी पड़ी क्योंकि उड़ानों की स्थिति ठीक नहीं है और क्षेत्र में लड़ाई जारी है।'

सीरीज के कार्यक्रम के मुताबिक दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेले जाने थे। टी20 मुकाबले Sharjah में 13, 15 और 17 मार्च को खेले जाने थे जबकि वनडे मैच दुबई में 20, 22 और 25 मार्च को निर्धारित थे।

यह सीरीज इसलिए भी खास थी क्योंकि पहली बार अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर श्रीलंका की मेजबानी करने वाला था। हालांकि सुरक्षा हालात के कारण मुकाबले यूएई में आयोजित किए जा रहे थे। दरअसल, मध्य पूर्व में तनाव उस समय बढ़ गया जब बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने भी कई ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से जवाबी हमले किए।

इन हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में हवाई यातायात प्रभावित हुआ। दुबई में कुछ समय के लिए एयरपोर्ट संचालन भी रोकना पड़ा था, जिससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं। इसी वजह से क्रिकेट सीरीज का आयोजन फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है। 

अफगानिस्तान की टीम के लिए यह स्थिति नई नहीं है। सुरक्षा कारणों से देश में अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित नहीं हो पाया है। यही वजह है कि अफगानिस्तान को अपने ‘होम’ मैच अक्सर भारत या यूएई में खेलने पड़ते हैं।

इस बीच श्रीलंका क्रिकेट में कोचिंग स्तर पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के पूर्व कोच सनथ जयसूर्या ने टी29 विश्व कप 2026 में टीम के शुरुआती दौर से ही बाहर होने के बाद पद छोड़ दिया था। उनकी जगह अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को नया कोच बनाया गया है। श्रीलंका क्रिकेट ने उन्हें 2 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया है और वह 15 अप्रैल से अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। 

गैरी कर्स्टन इससे पहले 2008 से 2011 तक भारत और उसके बाद 2011 से 2013 तक साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेड कोच रह चुके हैं। 

Tue, 10 Mar 2026 12:20:52 +0530

  Videos
See all

ISSA Airbase Fire: ISSA Airbase में लगी भीषण आग| #airbase #massivefire #iranisraelwar #warbreaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:13:48+00:00

US Base Kuwait Attack: Kuwait में US बेस पर भीषण हमला| #kuwaitnews #usbase #missileattacks #warzone #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:16:14+00:00

LPG Cylinder: पेट्रोल सिलेंडर पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला | Iran America War Update | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:16:56+00:00

Parliament Budget Session Live Updates : Lok Sabha Speaker OM Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:11:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers