Responsive Scrollable Menu

PAK गई पंजाबी महिला बोली- ब्लैकमेल कर निकाह किया:वकील से रोते हुए कहा- नासिर पर कार्रवाई कराना चाहती हूं, मुझे भारत भिजवा दो

भारत से पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत कौर ने पति करनैल सिंह और एडवोकेट अली चंगेजी संधू से संपर्क किया। उसने भारत वापस लौटने की इच्छा जताई। एडवोकेट संधू ने कहा कि सरबजीत कौर ने बताया है कि वह पाकिस्तान में बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है और नासिर हुसैन उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बातचीत के दौरान वह भावुक हो गईं और रोते हुए अपनी आपबीती साझा की। सरबजीत कौर ने खुलासा किया कि वह पाकिस्तान इसलिए आई थी ताकि नासिर हुसैन के पास मौजूद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो हटवाए जा सकें। लेकिन नासिर हुसैन ने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया। इसी दबाव और लगातार मानसिक प्रताड़ना के कारण उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया। सरबजीत कौर ने कहा कि वह लाहौर हाईकोर्ट में चल रही एक याचिका की सुनवाई के दौरान अपना बयान दर्ज करागी। जब 6 मार्च की सुबह लगभग 7 बजे एक टैक्सी उसे लेने के लिए नासिर हुसैन के घर पहुंची, तो नासिर हुसैन और उसके परिवार के सदस्यों ने उसे अदालत जाने से रोक दिया। परिवार ने उस पर दबाव डाला और कहा कि अगर वह अदालत गई तो इससे पूरे परिवार के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। सरबजीत कौर ने यह भी कहा कि वह नासिर हुसैन, उसकी पहली पत्नी और उसकी बेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने शारीरिक रूप से भी उसे प्रताड़ित किया। सरबजीत कौर से बातचीत का वीडियो एडवोकेट अली ने जारी किया। 5 मार्च को दोनों के बीच बात हुई थी। लेकिन एडवोकेट ने वीडियो अब जारी किया। सरबजीत की पाकिस्तान के एडवोकेट अली चंगेजी संधू से बातचीत… वकील: क्या आप पाकिस्तान में रहना चाहती हैं या नहीं रहना चाहतीं? सरबजीत: कोर्ट में 6 मार्च को सुनवाई है ना? वकील: हां। सरबजीत: जी, 6 तारीख को मैं सुबह 10 बजे तक कोर्ट में मिलूंगी। मुझे वापस भेज दो, मैं यहां नहीं रहना चाहती। वकील: जो अब नंबर है, किसी को पता न चले कि आपकी मुझसे बात हुई। सरबजीत: ठीक। वकील: जो नासिर ने आपके साथ शादी की है, वो जबरन की है। जवाब: ये बात मैं वहां (कोर्ट में) कहूंगी। वकील: आप अकेली होंगी? जवाब: हां, अकेली ही आऊंगी। बस, बसें वगैरह वहां उपलब्ध हैं। वकील: क्या नासिर आपको कोर्ट में लेकर आएगा। इंडिया आपको भेजने के लिए तैयार है? जवाब: हां, वो कहता है कि तुम चली जाओ, तुम यहां ठीक नहीं रहती। वकील: आपको कोई कह रहा है कि अगर आप इंडिया जाओगी तो आपको नुकसान होगा, ऐसी कोई बात नहीं है। मेरी इंडिया वाले पति से भी बात हुई आप के बारे में। सरबजीत: मुझे एजेंसियों से डर लगता है, मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। वकील: आपको एजेंसियों से कुछ नहीं होगा। सरबजीत: पाकिस्तान वाली एजेंसी मुझे कुछ नहीं करेंगी। इंडिया वाली मुझे पकड़ लेंगी। वकील: इंडिया वाले भी आपको जबरदस्ती नहीं रोकेंगे। आप अपनी इच्छा से वापस जा सकती हैं। और हां आपके पति से मेरी भी बात हुई है। उन्होंने कहा कि मैं आज भी उसे प्यार करता हूं। सरबजीत: मैं इनको सजा भी दिलवाना चाहती हूं। सवाल: आप सजा क्यों दिलवाना चाहती हैं? जवाब: वो मैं कोर्ट में बताऊंगी। बाकी मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते ये लोग। वकील: आप मुझसे मिलिए, किसी को साथ लेकर मत आइए। सरबजीत: ठीक। सरबजीत: बाकी आपको पता ही है कि मैं पाकिस्तान किस काम के लिए आई थी। बस मेरे साथ वादा करो कि जज साहब मुझे वहां नहीं रोकेंगे। वकील: हां, मुझे पता है कि आप अपनी अश्लील फोटो हटवाने आई थीं। बाकी मैं वादा करता हूं कि जज साहब आपको वहां नहीं रोकेंगे, वापस जाना आपका हक है। सरबजीत: हां, अच्छा, मुझे बस इंडिया भेज दो। वकील: ठीक है, हमारी बात हुई, किसी से इसका जिक्र न करें। सरबजीत: ठीक। ------------- ये खबर भी पढ़ें… PAK गई पंजाबी महिला का पति हाईकोर्ट पहुंचा:बोला- तलाक नहीं हुआ; मुस्लिम पति ने अश्लील फोटो-VIDEO से ब्लैकमेल कर रेप किया सिख जत्थे के साथ दर्शन के बहाने पाकिस्तान जाकर मुस्लिम व्यक्ति से निकाह करने वाली पंजाबी महिला सरबजीत का पति करनैल सिंह लाहौर हाईकोर्ट पहुंच गया है। करनैल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सरबजीत को पाकिस्तान से निकालने और भारत भेजने की मांग की है। करनैल ने दावा किया कि सरबजीत ने उससे तलाक नहीं लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

LIVE Coverage of The Israel-Iran-US war LIVE: Ali Khamenei Death | Middle East War | Breaking News

LIVE Coverage of The Israel-Iran-US war LIVE: Ali Khamenei Death | Middle East War | Breaking News Israel-Iran War LIVE: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए युद्ध को लेकर ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया है कि देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजराइल के हमलों में मौत हो गई है..जिसके बाद जंग के बढ़ने के आसार हैं... #IsraelAttackIran #IranIsraelWar #KhameneiDeath #AliKhameneiDead #KhameneiKilled #TrumpIran #USIsraelIran #MiddleEastWar #BreakingNews#IranWar2026 #TehranUnderAttack #IsraelStrikesIran #TrumpNews #Netanyahu #IranRetaliation #RegimeChangeIran ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों के लिए 'काल' है टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर, पलक झपकते ही करता है शिकार; फाइनल में बनेगा तुरुप का इक्का?

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल आज अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा। गत चैंपियन भारत तीसरी ट्रॉफी पर निशाना साधेगा, जबकि कीवी टीम पहली बार इतिहास रचने को तैयार है। Sun, 08 Mar 2026 09:48:46 +0530

  Videos
See all

नमाज के रास्ते में विवाद, सरेआम हाथापाई #Baghpat #UPNews #BreakingNews #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T04:34:05+00:00

Anupam Kher: 'कभी 500 रुपए में किया था फिल्म' #AnupamKher #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T04:38:47+00:00

सपा नेता और वकील के बीच जबरदस्त भिड़ंत! #Baghpat #UPNews #BreakingNews #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T04:33:31+00:00

Norway Oslo Blast: अमेरिकी दूतावास के पास धमाका, पुलिस जांच जारी | Breaking News | US Embassy #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T04:41:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers