News18 Showsha Reel Awards 2026: जूरी के पैमाने पर खरे उतरे सान्या-मनोज-विशाल, टैलेंट के दम पर जीते टॉप अवॉर्ड
न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 की शाम भारतीय सिनेमा और ओटीटी के बेहतरीन टैलेंट के नाम रही. इस साल जूरी चॉइस अवॉर्ड्स में नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' को बेस्ट फिल्म और विशाल जेठवा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. सान्या मल्होत्रा ने फिल्म 'मिसेज' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता, जबकि मनोज बाजपेयी और मोना सिंह को वेब सीरीज कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया. रीमा कागती को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया. प्रियदर्शन और महिमा चौधरी जैसे दिग्गजों की जूरी ने क्रिएटिविटी और प्रभाव को आधार मानकर इन विजेताओं का चयन किया.
कुमार सानू-लता का वो गाना, जो हर आशिक की जुबान पर चढ़ा, जतिन-ललित की धुन, आनंद बख्शी की शायरी
90 के दशक का रोमांटिक दौर कई यादगार गानों से भरा रहा है और उन्हीं में से एक हैओ जाना ना जाना. फिल्म जब प्यार किसी से होता है का यह सुपरहिट लव सॉन्ग आज भी आशिकों की प्लेलिस्ट में खास जगह रखता है. इस गाने को मशहूर सिंगर कुमार सानू और स्वर कोकिला लता मंगेशकरने अपनी मधुर आवाज से सजाया, जिसने इसे और भी यादगार बना दिया. गीत के खूबसूरत बोल दिग्गज गीतकारआनंद बख्शी ने लिखे थे, जिनकी शायरी ने गाने में प्यार और भावनाओं की गहराई भर दी। वहीं इसका मधुर संगीत मशहूर जोड़ी जतिन-ललित ने तैयार किया, जिसकी धुन सुनते ही 90 के दशक की यादें ताजा हो जाती हैं. पर्दे पर सलमान खान और नम्रता शिरोडकर की रोमांटिक केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी खास बना दिया. रिलीज के बाद यह गीत इतना लोकप्रिय हुआ कि हर आशिक की जुबान पर चढ़ गया और आज भी इसे 90’s के एवरग्रीन लव सॉन्ग्स में गिना जाता है. ढाई दशक बीत जाने के बाद भी इसकी मिठास और ताजगी बरकरार है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















