Responsive Scrollable Menu

स्कूल में कमजोर थीं प्रियंका, मां ने पेजेंट्स में भेजा:एक्ट्रेस बोलीं- पापा को पसंद नहीं था फैसला, मम्मी को लगा इससे जिंदगी आसान होगी

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने अपने शुरुआती करियर को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। प्रियंका ने बताया कि वह स्कूल में पढ़ाई में बहुत अच्छी नहीं थीं। यही वजह थी कि उनकी मां ने सोचा कि उनके लिए ब्यूटी पेजेंट की दुनिया ज्यादा आसान हो सकती है। प्रियंका ने हाल ही में Going Rogue के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि जब उन्होंने ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया, तब उनके पिता इस फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं थे। हालांकि उनकी मां इस फैसले को लेकर काफी उत्साहित थीं और उन्होंने ही पिता को मनाया था। मां ने कहा- पढ़ाई में ठीक नहीं, पेजेंट ट्राई करो प्रियंका ने बताया कि उस समय वह कॉलेज में नई-नई दाखिल हुई थीं और पढ़ाई में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। इसी वजह से उनकी मां ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि शायद उनका अकादमिक करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ेगा, इसलिए उन्हें ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लेना चाहिए। प्रियंका के मुताबिक, उनकी मां का मानना था कि अगर वह पेजेंट की दुनिया में जाएंगी तो उनके लिए आगे का रास्ता आसान हो सकता है। हालांकि उनके पिता इस फैसले से खुश नहीं थे। बाद में उनकी मां ने उन्हें डिनर पर ले जाकर इस बारे में लंबी बातचीत की और तब जाकर उन्होंने अनिच्छा के साथ प्रियंका को पेजेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दी। जीत के बाद बदला पिता का नजरिया प्रियंका ने बताया कि शुरुआत में पिता को यह फैसला पसंद नहीं था, लेकिन जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया, तो उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया। प्रियंका के मुताबिक, जीत के बाद उनके पिता को यह एहसास हुआ कि इस उपलब्धि से उनके लिए करियर के कई नए रास्ते खुल सकते हैं। इसके बाद उन्होंने बेटी का पूरा समर्थन करना शुरू कर दिया। फिल्मों के ऑफर मिलने पर हुई दुविधा प्रियंका ने यह भी बताया कि पेजेंट जीतने के बाद उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। उस समय वह इस बात को लेकर असमंजस में थीं कि पढ़ाई जारी रखें या फिल्मों में काम शुरू करें। उन्होंने कहा कि अगर वह फिल्म करतीं तो उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ती। इस फैसले को लेकर वह काफी उलझन में थीं। तब उनके पिता ने उन्हें एक अहम सलाह दी। पिता की सलाह ने बदल दी सोच प्रियंका ने बताया कि उनके पिता ने उनसे कहा था कि जिंदगी में कभी “क्या होता अगर…” जैसा पछतावा नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रियंका को सलाह दी कि वह एक साल फिल्मों में काम करके देखें। अगर उन्हें यह पसंद न आए तो वह दोबारा पढ़ाई में लौट सकती हैं। प्रियंका के मुताबिक, पिता की इस सलाह ने उन पर से दबाव हटा दिया और वह बिना किसी डर के अपने नए करियर पर ध्यान दे सकीं। यही फैसला उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं और आगे चलकर हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। आज वह ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती हैं।

Continue reading on the app

News18 Showsha Reel Awards 2026: जूरी के पैमाने पर खरे उतरे सान्या-मनोज-विशाल, टैलेंट के दम पर जीते टॉप अवॉर्ड

न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 की शाम भारतीय सिनेमा और ओटीटी के बेहतरीन टैलेंट के नाम रही. इस साल जूरी चॉइस अवॉर्ड्स में नीरज घेवान की फिल्म 'होमबाउंड' को बेस्ट फिल्म और विशाल जेठवा को इसी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया. सान्या मल्होत्रा ने फिल्म 'मिसेज' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता, जबकि मनोज बाजपेयी और मोना सिंह को वेब सीरीज कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया. रीमा कागती को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया. प्रियदर्शन और महिमा चौधरी जैसे दिग्गजों की जूरी ने क्रिएटिविटी और प्रभाव को आधार मानकर इन विजेताओं का चयन किया.

Continue reading on the app

  Sports

Arshdeep Singh पर ICC ने लगाया जुर्माना, फाइनल में डैरिल मिचेल को गेंद मारने की मिली सजा

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आईसीसी का हंटर चला है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में कीवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल को गेंद मारी थी जिसके बाद मैदान पर कुछ पल के लिए माहौल गरमा गया था। 

अब अर्शदीप सिंह को उनकी उस हरकत के कारण आईसीसी की तरफ से जुर्माना भुगतना पड़ रहा है। आईसीसी ने अर्शदीप पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जु्र्माना लगाया है। बता दें कि, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया। 

दरअसल, अर्शदीप सिंह को आईसीसी के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान किसी खिलाड़ी या उसके पास और या खतरनाक तरीके से गेंद फेंकने से जुड़ा है। जुर्माना के अलावा अर्शदीप के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पिछले 24 महीनों में उनका येपहला अपराध रहा। 
Tue, 10 Mar 2026 17:22:47 +0530

  Videos
See all

Iran-Israel War: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच भारत सरकार ने LPG का प्रोडक्शन बढ़ाया! | India LPG | ESMA #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:19+00:00

Cm Yogi New Aw139 Helicopter: UP सरकार ने खरीदा नया हेलीकॉप्टर, CM योगी की यात्रा अब और सुरक्षित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:15:07+00:00

Vietnam Oil Crisis: तेल के लिए तरसा वियतनाम! #shorts #vietnamnews #oilcrisis #middleeast #worldnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:13:03+00:00

Parliament में विपक्ष ने क्यों मारी पलटी? | Parliament Budget Session | Goonj with Aman Chopra #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T12:11:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers