Responsive Scrollable Menu

दीया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर क्यों मचा बवाल, किसने किया एक्ट्रेस को ब्लैकलिस्ट

दीया मिर्जा के प्रदूषण मुक्त दिवाली वीडियो पर विवाद बढ़ा। मेयर ऋतु तावड़े ने आलोचना की, जबकि डिप्टी मेयर और विपक्ष ने BMC के फैसले पर सवाल उठाए। आखिर क्या है पूरा मामला?

Continue reading on the app

Derek O Brien का तंज, INDIA Rally के बाद BJP नेतृत्व सड़कों पर कर रहा नकल

नयी दिल्ली, दो नवंबर तृणमूल कांग्रेस के संयुक्त सचिव डेरेक ओ ब्रायन ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष के खिलाफ भाजपा द्वारा देशभर में सड़कों पर किए जा रहे प्रदर्शनों पर तंज कसते हुए सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल का शीर्ष नेतृत्व अब बस दूसरों की नकल कर रहा है। ओ ब्रायन की यह टिप्पणी कांग्रेस नीत गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित ‘चलो दिल्ली’ रैली के एक दिन बाद आईं। इस रैली में गठबंधन के कई दलों के नेता और समर्थक शामिल हुए, जिन्होंने कथित चुनावी गड़बड़ियों और मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआईआर)के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा, ‘‘रविवार को ‘इंडिया’ के शानदार और धमाकेदार प्रदर्शन के बाद, देखिए इस सोमवार को सड़कों पर कौन उसकी नकल करने की कोशिश कर रहा है, गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बंगाल के मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष।’’ उन्होंने कहा, ‘‘धन्यवाद। नकल करना तारीफ करने का सबसे बेहतरीन तरीका है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हैदराबाद में एक पदयात्रा का नेतृत्व किया, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत बिहार के भागलपुर और कोलकाता में आयोजित पदयात्रा में हिस्सा लिया। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी भाजपा के अभियान में हिस्सा लिया।

भाजपा ने अपने अभियान को विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार का मुकाबला करने, तथा अराजकता पैदा करने की कोशिशों को रोकने का प्रयास बताया है। ‘इंडिया’ गठबंधन की रविवार को हुई रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत विपक्षी दलों के कई अन्य नेता शामिल हुए।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में निकली भर्ती, फील्डिंग कोच और फिजियो की दरकार, आप भी कर सकते हैं आवेदन

Indian cricket team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय महिला सीनियर टीम के फील्डिंग कोच और पुरुष सीनियर टीम के हेड फिजियोथेरेपिस्ट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तारीख तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. Tue, 3 Nov 2026 23:20:35 +0530

  Videos
See all

खेरसॉन में अस्पताल पर हमला |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T19:30:34+00:00

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में वोटिंग शुरू होते ही क्या हुआ? | US Congress | Donald Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T19:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers