Responsive Scrollable Menu

ईरान बोला-अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में डुबा देंगे:ट्रम्प का दावा- अबतक 42 ईरानी वॉरशिप डुबोए; इजराइल ने 16 मिलिट्री प्लेन गिराए

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। ईरानी सेना ने शनिवार को अमेरिका को धमकी दी है कि अगर उसके जहाज फारस खाड़ी में आए, तो उन्हें समुद्र में डुबो दिया जाएगा। ईरान का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने हाल ही में कहा था कि अमेरिकी नौसेना जल्द ही ऑयल टैंकरों को सुरक्षा लिए फारस की खाड़ी में जहाज भेज सकती है। ये टैंकर आमतौर पर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरते हैं। वहीं ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ने 3 दिनों में ईरान के 42 नौसैनिक जहाज (वॉरशिप) तबाह कर दिए हैं। इससे ईरान की नौसेना लगभग खत्म हो गई। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिकी हमलों में ईरान की एयरफोर्स और कम्युनिकेशन सिस्टम को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अल जजीरा के मुताबिक इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने अब तक ईरान के 16 मिलिट्री विमानों को गिरा दिया है। ईरान जंग के बड़े अपडेट्स… ट्रम्प बोले- ईरान अब दबंग नहीं, बल्कि लूजर बन गया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के सामने झुक गया है। उन्होंने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखी। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा। उनके मुताबिक ऐसा अमेरिका और इजराइल के लगातार हमलों के दबाव की वजह से हुआ है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान अब मिडिल ईस्ट का दबंग नहीं, बल्कि 'लूजर' बन गया है। यह हालात तब तक रह सकते हैं जब तक ईरान सरेंडर न कर दे या पूरी तरह कमजोर न हो जाए। दरअसल ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने हाल ही में अपने पड़ोसी देशों पर हमले के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अब पड़ोसी देशों पर तब तक हमले नहीं किए जाएंगे, जब तक कि उन देशों की जमीन से ईरान पर कोई हमला न किया जाए। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

ईरान स्कूल अटैक पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, 'मुझे लगता है ये ईरान ने ही किया है'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक स्कूल पर हुए हमले को लेकर कहा है कि इसके पीछे 'ईरान ही हो सकता' है. यह स्कूल ईरान के मिनाब में स्थित है.

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026 Final: नहीं मिला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम का टिकट, तो ऐसे FREE में देखें IND Vs NZ फाइनल मैच

आप जियो यूजर है तो यह खबर आपके लिए ही है। हम आपको जियो के उन प्रीपेड प्लांस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें जियो हॉटस्टार की फ्री सब्स्क्रिप्शन मिलती है। इससे आप विश्व कप का फाइनल मैच बिना सब्स्क्रिप्शन के फ्री में देख सकते हैं। Sun, 08 Mar 2026 07:55:03 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Big Annoucement: क्या अब राम मंदिर के तरह कृष्णा मंदिर भी होगा? I CM Yogi I Mathura News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T02:34:49+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: तेहरान के फ्यूल डिपो पर इजरायली अटैक | Donald Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T02:36:44+00:00

हिज्बुल्लाह का भी इजराइल के खिलाफ मोर्चा | #middleeastwar #iran #us #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T02:34:06+00:00

Iran जंग से जुड़ी25 बड़ी खबरें | Iran-Israel War | Hezbollah | Tehran | US Bomber | Beirut | Dubai #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-08T02:33:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers