सिंगर श्रेया घोषाल ने पंजाबी गानों का मजाक उड़ाया:बोलीं- इनमें सिर्फ कार-बंगला और लड़कियां, दिखावा ज्यादा; हाथ के इशारों को भी फनी बताया
मशहूर बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने एक पॉडकास्ट में पंजाबी गानों का मजाक उड़ाया है। श्रेया ने कहा कि पंजाबी गानों में कार, बंगला और लड़कियों की बात ही होती है। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने हाथ से इशारे कर सिंगरों के स्टाइल का भी मजाक बनाया। श्रेया ने कहा कि ज्यादातर पॉपुलर गानों का सब्जेक्ट भी एक जैसा ही होता है। श्रेया का यह वीडियो सामने आते ही वह पंजाबियों के टारगेट पर आ गईं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करते हुए पंजाबियों ने कहा कि उनके सॉन्ग नहीं चल रहे तो इसकी वजह से वह ऐसा कह रही हैं। पंजाबियों ने मेहनत कर कार-बंगले बनाए हैं। जब बराबरी नहीं होती तो बदनामी शुरू कर दो। सबसे पहले जानिए, श्रेया घोषाल ने क्या कहा… पॉडकास्ट में श्रेया घोषाल ने कहा- यह कहने के लिए माफ करना, लेकिन कई पंजाबी गाने हैं, जो बहुत अच्छे चल रहे हैं। उनमें वह क्या बोलते हैं, खासकर जो सॉन्ग पॉपुलर हैं। उनमें गाड़ी, बंगला, लड़की और हाथ से इशारे होते हैं। पंजाबी गानों में अक्सर धन-दौलत और अपनी ताकत का प्रदर्शन या दिखावा किया जाता है, जो आज के युवाओं के बीच बहुत प्रचलित है। उन्होंने कहा- ये गाने इसलिए ज्यादा सुने और पसंद किए जाते हैं, क्योंकि इनकी धुन बहुत अच्छी होती है और साथ ही इसमें दिखावे का एक आकर्षण होता है। यह 'फ्लेक्स कल्चर' और 'अच्छी बीट्स' का मिश्रण कुछ खास मार्केट्स और दर्शकों के बीच बहुत प्रभावशाली तरीके से काम करता है। अब देखिए, लोग कैसे श्रेया को निशाने पर ले रहे… श्रेया के ये विवाद भी चर्चा में रहे… “चिकनी चमेली” गाने को लेकर विवाद फिल्म अग्निनपथ (2012) का आइटम सॉन्ग “चिकनी चमेली” बहुत बड़ा हिट था, लेकिन बाद में इस गाने को लेकर चर्चा हुई। श्रेया घोषाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि आज के समय में वह ऐसे गाने रिकॉर्ड नहीं करना चाहेंगी, जिनके बोल महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करते हों। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया, क्योंकि वह बाद में कॉन्सर्ट में यह गाना गाती भी दिखीं। लाइव कॉन्सर्ट को लेकर सिंगर्स घेरे हाल ही में उन्होंने कुछ सिंगर्स द्वारा कॉन्सर्ट में लिप सिंक (रिकॉर्डेड गाने बजने पर सिर्फ होंठ हिलाना) करने की आलोचना की। उन्होंने इसे “लेजी एक्ट” यानी आलसी काम बताया। श्रेया का मानना था कि अगर दर्शक टिकट खरीदकर आ रहे हैं, तो उन्हें असली लाइव परफॉर्मेंस मिलनी चाहिए। इस बयान से कई बड़े सिंगर्स को लेकर सवाल उठे। करण जौहर के साथ क्रेडिट विवाद हुआ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'तुम क्या मिले' के प्रमोशन के दौरान करण जौहर ने शुरुआती पोस्ट में अरिजीत सिंह का जिक्र किया था, लेकिन श्रेया का नाम नहीं था। इस पर श्रेया के फैंस ने इसे फीमेल सिंगर की अनदेखी बताते हुए सवाल उठाए। इस दौरान श्रेया ने भी इस पर एक प्रशंसक के ट्वीट को रीट्वीट कर अपनी मौन सहमति जताई थी, जिसके बाद करण जौहर ने सुधार करते हुए उन्हें क्रेडिट दिया।
'बेटी ने टटीरी सॉन्ग रिकॉर्ड कर बादशाह को भेजा':हरियाणवी सिंगर बोले- रिलीज होने पर रैप का पता चला, हमने वर्डिंग बदलने को कहा
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के 'टटीरी' गाने में आपत्तिजनक शब्दों और लड़कियों के सीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गाने में फीमेल वोकल देने वाली कैथल की सिमरन जागलान के पिता हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी ने कहा कि उनकी बेटी ने सिर्फ अपनी लाइनें रिकॉर्ड कर बादशाह की टीम को भेजी थीं। उन्हें गाने के रिलीज होने के बाद बादशाह के रैप की लाइनों के बारे में पता चला। कर्मबीर ने यह भी कहा कि विवाद होने के बाद उन्होंने बादशाह की टीम से बात की और इन लाइनों पर आपत्ति जताई। उन्होंने टीम को स्पष्ट रूप से कह दिया कि यदि गाना दोबारा रिलीज हुआ तो इसकी वर्डिंग बदली जाए। गाने की रिकॉर्डिंग, शूटिंग और विवाद को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने कर्मबीर फौजी से बात की। कर्मबीर ने कहा कि संस्कृति को ध्यान में रखते हुए गानों पर सेंसर बोर्ड होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के विवाद सामने न आएं। सिलसिलेवार ढंग से जानिए कर्मबीर फौजी ने क्या कहा… गाना फेमस हुआ, इसलिए विवाद कर्मबीर फौजी ने बताया कि गाना रिलीज होते ही काफी फेमस हो गया। अगर यह फेमस नहीं होता तो शायद इतना विवाद नहीं होता। गाने में हरियाणवी बोल थे, इसलिए पब्लिक भी खुश थी और परिवार को भी खुशी थी कि उनकी बेटी का गाना बॉलीवुड तक पहुंच रहा है। गाने का म्यूजिक भी अच्छा था और सिमरन की आवाज भी लोगों को पसंद आई। गाने के शब्दों को लेकर कई फोन आए कर्मबीर ने कहा कि गाने के रैप हिस्से में कुछ ऐसे शब्द थे, जिनकी वजह से विवाद खड़ा हुआ। वही शब्द गलत थे और लोगों ने उन पर आपत्ति जताई। इसलिए गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया। समाज में इस तरह की वर्डिंग स्वीकार नहीं होती और इसलिए लोगों की नाराजगी भी सामने आई। कई ग्रामीणों के मेरे पास फोन आए, लेकिन किसी भी तरह की धमकी नहीं मिली। लोगों ने बस यह कहा कि ऐसे शब्द गानों में नहीं होने चाहिए। हमें रैप की लाइनों का नहीं पता था कर्मबीर फौजी ने बताया कि गाना रिलीज होने से पहले हमें बादशाह के रैप की लाइनों की जानकारी नहीं थी। हमें लगा था कि रैप भी वैसा ही होगा जैसी गाने की लाइनें हैं। विवाद के बाद उन्होंने बादशाह की टीम से बात की। हमने उन्हें साफ कहा कि इस तरह की वर्डिंग यहां की संस्कृति में स्वीकार नहीं की जाती। बस और स्कूल की भी जानकारी नहीं गाने में दिखाई गई हरियाणा रोडवेज की बस पर कर्मबीर ने कहा कि उन्हें शूटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। परिवार की तरफ से सिर्फ गाना रिकॉर्ड कर भेजा गया था। गाने की डबिंग कैथल में हुई थी, जबकि बाकी गाने की डबिंग मुंबई में हुई होगी। जो जींद के सच्चा खेड़ा गांव के स्कूल को बादशाला लिखा गया है, उसकी भी हमें जानकारी नहीं है। हम लोग वहां नहीं गए। स्कूल को एडिटिंग के जरिए बनाया गया। किसने क्या गाया, यह सबके सामने कर्मबीर फौजी ने कहा कि किसी भी ऐसी चीज से दुख होता है जो संस्कृति को नुकसान पहुंचाए। ऐसे मामलों में खुशी या दुख से ज्यादा समाज की मर्यादा अहम होती है और उसी के हिसाब से चलना पड़ता है। सिमरन जागलान ने एक फोक सॉन्ग गाया था, जबकि बादशाह ने उसे रीमिक्स किया था। गाने में किसने क्या गाया है, यह अब सबके सामने है। पंचकूला-जींद में FIR, यूट्यूब से गाना हटा टटीरी गाने के रैप में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, लड़कियों को स्कूल ड्रेस में बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, और हरियाणा रोडवेज बस का इस्तेमाल किया गया है, जिसके कारण विवाद हो रहा है। इस मामले में बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित करने और लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी करने की बात कही है। इसके अलावा, गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है, और पुलिस ने यह भी कहा है कि जो भी इस पर रील बनाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बादशाह बोले- बेटा समझकर माफ कर दो विवाद के बाद बादशाह ने वीडियो जारी कर कहा, "मेरे गाने 'टटीरी' के कुछ बोल और सीन से हरियाणा के कुछ लोगों को ठेस पहुंची है। मैं खुद हरियाणा से हूं। मेरा कोई उद्देश्य नहीं था कि मैं हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात कहूं। मैं हिप-हॉप जॉनर से हूं, जहां बोल हमेशा कॉम्पिटिशन को नीचा दिखाते हैं। एक तरह से ये प्रतिद्वंद्वी के लिए होते हैं। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा की संस्कृति को आगे लेकर जाऊं। अगर मेरे गाने के उस हिस्से से किसी को बुरा लगा हो, तो मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए।" --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- बादशाह संग 'टटीरी' सॉन्ग गाने वाली सिमरन की कहानी:पिता हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाकर फेमस हुए, बेटी बॉक्सिंग में स्टेट चैंपियन रही बॉलीवुड रैपर-सिंगर बादशाह ने हरियाणवी फोक सॉन्ग 'टटीरी' लॉन्च किया है। इस गाने में कैथल की रहने वाली सिमरन जागलान ने अपनी आवाज दी है। सिमरन, हरियाणवी सिंगर कर्मबीर फौजी की बेटी हैं, जिन्होंने फेमस हरियाणवी सॉन्ग 'पानी आली पानी प्यादे' गाया है। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





