मध्य पूर्व में जंग के बीच खाड़ी देशों से भारतीयों की वापसी का सिलसिला जारी, अब तक इतने लोग लौटे स्वदेश
Middle East Crisis: ईरान-अमेरिका के बीच चल रही जंग के चलते खाड़ी के देशों में फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने के लिए भारत सरकार लगातार कोशिशें कर रही है. हर दिन सैकड़ों भारतीय देश के अलग-अलग शहरों में पहुंच रहे हैं. इस बीच विदेश मंत्रालय ने 1 मार्च से 7 मार्च तक खाड़ी के देशों से भारत पहुंचे लोगों का आंकड़ा जारी किया है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिम एशिया में फंसे 52,000 से अधिक भारतीय 1 से 7 मार्च के बीच वाणिज्यिक उड़ानों से वापस लौट आए हैं . विदेश मंत्रालय ने कहा कि आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानों की योजना बनाई जा रही है.
पश्चिम एशिया में रहते हैं एक करोड़ से ज्यादा भारतीय
बता दें कि मध्य पूर्व के देशों में एक करोड़ से ज्यादा भारतीय रहते हैं. जो रोजगार और काम सिलसिले में खाड़ी के देशों में पहुंचते हैं. 28 फरवरी को इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए हमले के चलते मध्य पूर्व में रहने वाले इन भारतीयों की सुरक्षा पर संकट मंडराने लगा. उसके बाद भारत सरकार ने अपने लोगों को इन देशों से वापस लाने की शुरुआत कर दी. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, सरकार पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न हो रही स्थिति पर नजर रख रही है. इनमें मुख्य रूप से वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है और उनकी वापसी सुनिश्चित की जा रही है.
एयर इंडिया से 32 हजार से ज्यादा लोगों को वापस लाया गया
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, "अब तक 52,000 से अधिक भारतीयों ने इन उड़ानों का लाभ उठाया है और 1 से 7 मार्च के बीच खाड़ी क्षेत्र से भारत की सुरक्षित यात्रा की है." विदेश मंत्रालय ने बताया कि इनमें से कुल 32107 लोगों को इंडियन एयरलाइंस के जरिए भारत लाया गया. मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें शुरू करने की योजना है. वहीं जिन देशों में वाणिज्यिक उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं, वहां भारतीय नागरिकों को निकटतम उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ान विकल्पों के बारे में जानकारी और सलाह के लिए दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों से संपर्क करने की सलाह दी गई है.
Petrol Diesel Price Today: परेशान होने से पहले जान लें आज का पेट्रोल-डीजल का भाव, कहीं आपके शहर में तो नहीं बढ़ गया रेट?
देश की सरकारी तेल कंपनियों ने 8 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. हर दिन सुबह 6 बजे इन कीमतों को अपडेट किया जाता है. यह अपडेट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया जाता है.
फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लंबे समय से कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है. हालांकि अलग-अलग राज्यों में टैक्स दरों के कारण विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम अलग-अलग बने हुए हैं.
प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के भाव
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले वैट और अन्य टैक्स के कारण अलग-अलग होती हैं. 8 मार्च 2026 को जारी रेट के अनुसार प्रमुख शहरों के भाव इस प्रकार हैं.
नई दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.80 प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर है. बेंगलुरु में पेट्रोल ₹102.92 और डीजल ₹89.02 प्रति लीटर मिल रहा है.
जयपुर में पेट्रोल ₹104.72 और डीजल ₹90.21 प्रति लीटर है, जबकि पटना में पेट्रोल ₹105.58 और डीजल ₹93.80 प्रति लीटर दर्ज किया गया है. चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45 प्रति लीटर बिक रहा है.
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत तय करने के पीछे कई आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय कारक काम करते हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण कच्चे तेल की कीमत होती है, जिसे भारत बड़ी मात्रा में दूसरे देशों से आयात करता है.
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ती है तो उसका असर सीधे पेट्रोल और डीजल के दामों पर पड़ता है. इसी तरह अगर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होता है तो आयात महंगा हो जाता है और ईंधन की कीमत बढ़ सकती है.
इसके अलावा केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट भी पेट्रोल-डीजल की कीमत पर बड़ा असर डालता है. यही वजह है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में ईंधन की कीमतें अलग दिखाई देती हैं.
ये भी पढ़ें- ईरानी तेल नेटवर्क पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, 15 मिलियन डॉलर जब्त करने की प्रक्रिया शुरू
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर का ताजा रेट
अगर आप अपने शहर का पेट्रोल और डीजल का ताजा रेट जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है. आप अपने मोबाइल फोन से एक SMS भेजकर भी यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन से RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 पर भेज सकते हैं. भारत पेट्रोलियम के ग्राहक RSP लिखकर 9223112222 पर SMS भेज सकते हैं. वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहक HP Price लिखकर 9222201122 पर मैसेज भेजकर ताजा रेट जान सकते हैं.
लंबे समय से स्थिर बनी हुई हैं कीमतें
मई 2022 में केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती किए जाने के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अपेक्षाकृत स्थिरता बनी हुई है. हालांकि तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति को देखते हुए समय-समय पर मामूली बदलाव करती रहती हैं.
आने वाले समय में अगर कच्चे तेल की कीमतों या रुपये की स्थिति में बड़ा बदलाव होता है तो इसका असर ईंधन की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. फिलहाल देश में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- अमेरिका में फरवरी में 92,000 नौकरियां घटीं, अर्थव्यवस्था में कमजोरी के संकेत
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
























