Responsive Scrollable Menu

कार का अचानक बैलेंस बिगड़ गया... अतीक अहमद के बेट के एक्सीडेंट में घायल शख्स का आया रिक्शन

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की गुरुवार को सड़क हादसे में जान चली गई. अबान अपने भाई अली से मिलने झांसी निकल रहा था.. अली अहमद झांसी जेल में बंद है. अबान अहमद समेत अन्य सदस्य उससे मिलने जा रहे थे. गुरुवार को अबान जब अली से मिलने निकला तो उसके साथ तीन और भी लोग थे. इस हादसे में घायल एक शख्स का हादसे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. 

क्रेटा कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी

घायल शख्स ने हादसे का पूरा ब्योरा देते हुए बताया कि उसका नाम मोहम्मद उमर है. उमर ने बताया कि यह हादसा डिवाइडर के कार के टकराने से हुआ. उमर के अनुसार, क्रेटा कार काफी तेज रफ्तार से जा रही थी. वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. उमर ने बताया कि सभी लोग झांसी जा रहे थे. वहां पर जेल में अली भाई से मिलना था. 

कार में कौन-कौन था? 

घायल मोहम्मद उमर के अनुसार, कार में अबान अहमद के साथ फारुख, सोनू और जैद मौजूद था. उमर के अनुसार, कार अचानक का बैलेंस बिगड़ा और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. इस दौरान सभी लोग घायल हो गए. उन्होंने कहा, 'इसके बाद क्या हुआ, इसकी याद नहीं है. फिर जब आंख खुली तो देखा कि रोड पर हम सब पड़े हैं.' आपको बता दें कि अतीक अहमद के बेटे के साथ यह हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ. इस हादसे में अबान अहमद के साथ एक अन्य की मृत्यु हो गई. हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी प्रयागराज से झांसी की ओर निकले थे. 

घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. यह डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला भाग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल लाया गया. बताया जा रहा है कि अबान अहमद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए. इनका अस्पताल में इलाज जारी है. आपको बता दें कि इस हादसे में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान और उसके दोस्त सोनू की भी मौत हो गई है.

ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को कितनी हो सकती है सजा? रेप केस में 10 साल से लेकर उम्रकैद...! SC में याचिका दायर

Continue reading on the app

Sawan Special Recipe: सावन व्रत में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट आलू का हलवा, हर कोई करेगा तारीफ, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Sawan Special Recipe: अगर आप सावन के व्रत के लिए कुछ मीठा, जल्दी बनने वाला और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आलू का हलवा एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसे बनाना आसान है और यह पूरे परिवार को पसंद आता है. घी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स से बना यह हलवा आपके व्रत के खाने में मिठास घोल देगा.

Continue reading on the app

  Sports

Video:पूर्व कप्तान अंजिक्य रहाणे ने इशारों-इशारों में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर पर साधा निशाना

पूर्व कप्तान अंजिक्य रहाणे ने इशारों-इशारों में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर पर साधा निशाना Thu, 6 Aug 2026 16:52:24 +0530

  Videos
See all

कुंए का ये वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे #viral #viralvideo #morbi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:39:23+00:00

Assam Floods News: असम में बाढ़ का तांडव, 89 की मौत और लाखों बेघर! Heavy Rainfall Alert | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers