Responsive Scrollable Menu

Hiroshima परमाणु हमले की 81वीं बरसी पर मेयर Kazumi Matsui ने परमाणु हथियारों की होड़ की निंदा की

जापान के हिरोशिमा शहर में अमेरिका द्वारा किए गए परमाणु बम हमले की बृहस्पतिवार को 81वीं बरसी मनाई गई। इस अवसर पर शहर के महापौर काजुमी मात्सुई ने प्रमुख शक्तियों द्वारा युद्ध का सहारा लेने की आलोचना की और परमाणु हथियारों को प्रतिरोधक क्षमता के साधन के रूप में उचित ठहराने की प्रवृत्ति समाप्त करने का आह्वान किया। हिरोशिमा शांति स्मारक पार्क में आयोजित समारोह में अपने शांति संदेश में मात्सुई ने कहा कि परमाणु हथियारों की अमानवीयता को कम करके आंकना और अपनी समृद्धि के लिए बल प्रयोग को स्वीकार करना हिंसक प्रतिशोध के ऐसे चक्र को जन्म दे सकता है, जिसका अंत एक और हिरोशिमा या नागासाकी जैसी त्रासदी में हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: परमाणु हथियारों के प्रतिबंध की वकालत करती है हिरोशिमा त्रासदी

उन्होंने कहा कि आज भी अनेक राजनीतिक नेता परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को व्यावहारिक नीति मानते हैं और हिंसा को वैध ठहराते हैं। उनके अनुसार, इससे परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व का लक्ष्य और दूर होता जा रहा है। उन्होंने लोगों से अतीत से सीख लेकर शांति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।

समारोह में अमेरिका और ईरान सहित लगभग 120 देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत करीब 50,000 लोगों ने भाग लिया। सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर, जब वर्ष 1945 में अमेरिकी बी-29 बमवर्षक विमान ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था, उसी समय घंटी बजाई गई और दो मिनट का मौन रखा गया। प्रधानमंत्री बनने के बाद सानाए ताकाइची ने पहली बार इस स्मृति समारोह में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: BJD ने Odisha में Nuclear Power Plant प्रस्ताव का विरोध किया, सुरक्षा पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि परमाणु हथियारों के प्रसार को रोकने संबंधी संयुक्त राष्ट्र की संधि के ढांचे के भीतर वह ऐसे विश्व के निर्माण के लिए ‘‘व्यावहारिक दृष्टिकोण’’ अपनाएंगी, जहां परमाणु हथियारों का कभी इस्तेमाल न हो। यह समारोह ऐसे समय आयोजित हुआ है, जब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि परमाणु प्रतिरोधक क्षमता का समर्थन करने वाली ताकाइची सरकार इस वर्ष के अंत में नई सुरक्षा एवं रक्षा नीति तैयार करते समय जापान के युद्धोत्तर तीन गैर-परमाणु सिद्धांतों में ढील दे सकती है। परमाणु बम हमले के जीवित बचे लोगों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, जिसमें जापान भी शामिल है, के बीच प्रतिरोधक क्षमता के नाम पर परमाणु हथियार रखने के बढ़ते समर्थन पर चिंता और निराशा व्यक्त की है।

Continue reading on the app

“मेन्यू में अरहर, थाली में चने की दाल..” दमोह कलेक्टर के जेल निरीक्षण में सामने आईं गंभीर खामियां, जेल प्रबंधन के खिलाफ जांच के आदेश

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले के कलेक्टर प्रताप नारायण यादव लगातार विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच, गुरुवार को कलेक्टर औचक निरीक्षण के लिए सीधा जिला जेल पहुंच गए। उन्होंने जेल की रसोईघर में जो देखा वह देखकर वह भी दंग रह गए और जेल प्रबंधन के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए है।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जेल के रसोईघर में जाकर देखा तो कैदियों और बंदियों को परोसी जाने वाली रोटियां जली हुई थीं। खाना बनाने की अव्यवस्था को देख कलेक्टर ने नाराजगी जताई। जब उन्होंने जेल के खाने का मेन्यू देखा तो उस हिसाब से कैदियों को अच्छा खाना तो ठीक, दाल तक नसीब नहीं हो रही थी।

बात खाने तक सीमित नहीं थी। जब कलेक्टर ने औचक निरीक्षण के दौरान दूसरी व्यवस्थाओं को देखा तो कई खामियां नजर आईं। जिला जेल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर यादव ने जेल अधीक्षक को निर्देश भी दिए है एवं जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को कहा।

मेन्यू के आधार पर कैदियों को नहीं मिल रहा भोजन

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे कै​दी एवं बंदी भाईयों ने अनजाने में जो भी भूल की है उसकी वजह से उनको यहां आना पड़ा है। इनको हमारे संविधान एवं कानून में जो मौलिक अधिकारी दिए गए हैं। अच्छा भोजन एवं जरूरत की चीजें एवं अन्य जरूरतों को देखते हुए आज निरीक्षण किया गया है। जब निरीक्षण में खाने को लेकर चेक किया तो काफी अनियमिताएं पाई गईं। कैदियों को मेन्यू के आधार पर खाना नहीं परोसा जा रहा है।

कलेक्टर ने कहा कि खाने में इस्तेमाल होने वाली अरहर की दाल की जगह कैदियों को चने की दाल दी जा रही है। जो काफी कम मात्रा में दी जा रही है। इतना ही नहीं रोटियां जली एवं आधी पकी हुईं थी। इन सभी अव्यवस्थाओं को देखते हुए जेल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं। नि​र्धारित मानकों के आधार पर ही भोजन की मात्रा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर बंद बंदियों से संवाद भी किया और उन्हें विधिक सहायता जैसे उपक्रमों के बारे में भी बताया है।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill को श्रीलंका टेस्ट से पहले डबल झटका, WTC फाइनल की उम्मीदों पर असर?

श्रीलंका के खिलाफ़ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले, नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल के दाहिने अंगूठे में चोट लग गई। ट्रेनिंग के समय एक तेज़ गेंदबाज़ की गेंद लगने से 26 साल के गिल को काफ़ी दर्द हुआ। टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत उनका इलाज किया। 'रेवस्पोर्ट्ज़' के मुताबिक, चोट गंभीर नहीं थी क्योंकि गिल ने थोड़ी देर बाद ही अपनी बैटिंग जारी रखी।
 

इसे भी पढ़ें: India Women के दक्षिण अफ्रीका दौरे में जुड़े तीन T20I मैच, CSA ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम


गिल की चोट की चिंताएँ यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम की फ़ील्डिंग ड्रिल के दौरान, पंजाब के इस क्रिकेटर को कैचिंग प्रैक्टिस करते समय अपने दाहिने हाथ में चोट लगती दिखी। 'टाइम्स नाउ' के अनुसार, स्लिप्स में खड़े गिल को टीम के फ़िज़ियो ने तुरंत देखा और वे आइस पैक लेकर पहुँचे। फ़िलहाल, चोट कितनी गंभीर है, यह साफ़ नहीं है, जबकि हाल ही में नियुक्त फ़ील्डिंग कोच सुभादीप घोष स्थिति पर नज़र रखे हुए थे।

टेस्ट सीरीज़ से पहले, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने वहाँ के हालात के हिसाब से ढलने के लिए तीन दिन का प्रैक्टिस मैच खेलने का फ़ैसला किया। श्रीलंका की पिचें स्पिनरों को काफ़ी मदद करती हैं और यह भारतीय टीम के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि हाल के समय में उनके बल्लेबाज़ों को स्पिन के सामने संघर्ष करना पड़ा है। न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका ने उन्हें उनके घरेलू मैदान पर मुश्किल में डाला था और अगर टीम श्रीलंका के हाथों हारती है, तो WTC फ़ाइनल में पहुँचने की उनकी उम्मीदें शायद खत्म हो सकती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Cricket Fans तैयार! 22 फरवरी से 2027 ODI World Cup Qualifier का आगाज, कौन बनेगा किंग?


इस बीच, श्रीलंका ने प्रैक्टिस मैच के लिए 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान कर दिया है। सोनल दिनुशा टीम की कप्तानी करेंगे। दूसरी ओर, उम्मीद है कि भारत कोलंबो में अपने बल्लेबाज़ों को परखेगा। यह भी देखना होगा कि क्या गिल बल्लेबाज़ी करते हैं या इस अहम सीरीज़ से पहले एहतियात के तौर पर आराम करते हैं। इसके अलावा, टीम के सभी सदस्य अभी प्रैक्टिस मैच के लिए फ़िट हैं।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Thu, 06 Aug 2026 18:13:21 +0530

  Videos
See all

Sonipat News | दिल दहला देगी ये कहानी! पिता के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचीं तीनों बेटियां | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:45:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Parliament | Atiq Ahmed | Tarun Tejpal | Delhi Rain | Water Logging #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T12:43:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers