आधी रात को ट्रैक पर आ धमका 400 किलो का भालू: ट्रेन टकराकर डिरेल, रातभर जंगल में फंसे रहे 34 पैसेंजर्स
जापान के उत्तरी इलाके होक्काइडो में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां असाहिकावा से वाक्कनाई जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन अचानक पटरी पर आए भालू से टकरा गई. इस जोरदार टक्कर के बाद ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई. गनीमत रही कि ट्रेन में सवार सभी 34 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित रहे. हालांकि हादसे के बाद सभी को रातभर ट्रेन में ही फंसे रहना पड़ा.
सीएम विजय का फिल्ममेकर्स को बेस्ट दिवाली गिफ्ट, 224 तमिल फिल्मों को करोड़ों की सब्सिडी, मिलेगी इंडस्ट्री को मजबूती
Tamil Govt Give Subsidy To Filmmakers: भारत में इन दिनों त्योहारों का चल रहा है, 5 नवंबर को दिवाली है. पिछले कुछ दिनों में गणेश चुतर्थी, दश्हरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और करवा चौथ समेत कई त्योहार गए. अब इसी के साथ थोड़े दिनों बाद दिवाली आने वाली है. जिसके लिए लोगों ने अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है. वहीं, जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें दिवाली के गिफ्ट भी मिलने लगे हैं, ऐसे में इन दिनों लोग एक्साइटेड होकर दिवाली मनाना का इंतजार कर रहे हैं. दिवाली के मौके पर गिफ्ट्स की चाहत हर किसी को होती है. इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय ने तमिल इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स को बेस्ट दीवाली गिफ्ट दिया है.
224 तमिल फिल्मों को करोड़ों की सब्सिडी
थलापति विजय की सरकार ने दिवाली के मौके पर 224 फिल्मों के लिए प्रोड्यूसर्स को लगभग 16 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है. जिससे इंडस्ट्री को मजबूती मिल सके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टी. शिवा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उन्होंने 224 फिल्मों के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की अनुदान राशि तुरंत जारी कर दी है. ये फिल्में सात वर्षों से लंबित थीं. इस कदम से 224 निर्माताओं के जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली आई है!
फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर कई परिवारों के लिए दिवाली का तोहफा
उन्होंने आगे लिखा कि यह सिर्फ अनुदान नहीं है... बल्कि फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर कई परिवारों के लिए दिवाली का एक तोहफा है. लाभार्थियों में 90% ऐसे लोग हैं, जिनकी आजीविका फिल्म निर्माण के कारण छिन गई थी. इसमें कोई शक नहीं कि यह मदद उनके जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आएगी. 224 निर्माताओं और उनके परिवारों की ओर से, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.
फिल्ममेकर्स को दिया चेक
चेन्नई के चेपॉक में आयोजित कार्यक्रम में, मंत्री राजमोहन ने तमिलनाडु सरकार की ओर से 224 फिल्मों के प्रोड्यूसर को फिल्म सब्सिडी के रूप में 15.68 रुपये करोड़ बांटे गए. हर फिल्ममेकर्स को 7 लाख रुपये का चेक दिया गया. इस पहल का उद्देश्य कम लागत में बनने और रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों को बढ़ावा देना, और साथ ही समाज के लिए फायदेमंद मुद्दों पर बनी फिल्मों को प्रोत्साहित करना था.
ஏழு ஆண்டுகளாக நிலுவையில் இருந்த 224 திரைப்படங்களுக்கான மானியத் தொகையான சுமார் ₹16 கோடியை உடனடியாக விடுவித்து, 224 தயாரிப்பாளர்களின் வாழ்வில் புதிய நம்பிக்கையையும் மலர்ச்சியையும் ஏற்படுத்திய மாண்புமிகு தமிழக முதல்வர் திரு. ஜோசப் விஜய் அவர்களுக்கும், இதற்காக முழு முயற்சியுடன்… pic.twitter.com/m9AtlsdxHT
— T Siva (@TSivaAmma) October 31, 2026
2015 से 2022 के बीच बनी फिल्मों के लिए मिली सब्सिडी
तमिलनाडु की विजय सरकार ने साल 2015 से 2022 के बीच बनी 224 तमिल फिल्मों के मेकरमेकर्स के लिए 15.68 करोड़ की फिल्म सब्सिडी जारी की है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री का सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले के तहत चेन्नई के चेपॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री राजमोहन अरुमुगम ने सभी प्रोड्यसर्स को 7 लाख के चेक दिए. इस स्कीम का मुख्य मकसद कम बजट में बनने वाली और समाज के लिए फायदेमंद और सार्थक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करना है. इन फिल्मों का चुनाव रिटायर्ड जस्टिस एस. के. कृष्णन की अध्यक्षता वाली एक विशेष समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है, और सरकार ने साफ किया है कि फ्यूचर में भी तमिल सिनेमा के लिए राज्य पुरस्कार और सब्सिडी पूरी तरह से योग्य और पारदर्शिता के आधार पर ही दिए जाएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








