Responsive Scrollable Menu

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट

कोरापुट (ओडिशा), चार नवंबर ओडिशा के कोरापुट वन प्रभाग के अंतर्गत सेमिलीगुडा वन क्षेत्र में एक रॉयल बंगाल टाइगर (आरबीटी) देखा गया है। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और आसपास के ग्रामीण इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कोरापुट के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सिद्धार्थ जैन ने कहा कि जिले में बाघ नहीं हैं और यह बाघ कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बाघ के शरीर पर रेडियो कॉलर नहीं लगा है, इसलिए यह पता लगाना मुश्किल है कि वह कहां से आया है। जैन ने कहा, कोरापुट में बाघ नहीं हैं। यह कहां से आया, इसकी जांच की जा रही है... बाघ को देखा गया है और उसके पंजों के निशान भी मिले हैं।

हम लोगों के साथ-साथ उस बाघ की भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम उठा रहे हैं। वन विभाग ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आसपास के गांवों में लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराकर जागरूकता संदेश दिए जा रहे हैं, जिनमें स्थानीय निवासियों से सतर्क रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में नहीं जाने और बाघ के पास नहीं जाने का आग्रह किया गया है।

Continue reading on the app

कौन हैं अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल की पत्नी? भारत की राजनीति से है गहरा नाता

अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर चुने गए अब्दुल अल-सईद की पत्नी डॉ. सारा जुकाकू का भारत की राजनीति से गहरा कनेक्शन है. उनके दादा 1950 के दशक में मैसूर राज्य सरकार में डिप्टी फाइनेंस मिनिस्टर थे.

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli Birthday: विराट का पहला बल्ला कितने रुपये का था? कोहली के 38वें जन्मदिन पर जानिए 38 गजब बातें

टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं. 5 नवंबर को दिल्ली में जन्मे विराट कोहली के 38वें जन्मदिन के मौके पर जानिए 38 दिलचस्प फैक्ट्स Thu, 05 Nov 2026 00:01:58 +0530

  Videos
See all

Delhi Latest News: दीवाली से पहले बाजारों में बढ़ी भीड़, Delhi में लगा भारी जाम ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:37:38+00:00

Delhi: दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू #khanmarket #delhi #diwali #diwalicelebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T18:34:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers