Responsive Scrollable Menu

सीएम विजय का फिल्ममेकर्स को बेस्ट दिवाली गिफ्ट, 224 तमिल फिल्मों को करोड़ों की सब्सिडी, मिलेगी इंडस्ट्री को मजबूती

Tamil Govt Give Subsidy To Filmmakers: भारत में इन दिनों त्योहारों का चल रहा है, 5 नवंबर को दिवाली है. पिछले कुछ दिनों में गणेश चुतर्थी, दश्हरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा और करवा चौथ समेत कई त्योहार गए. अब इसी के साथ थोड़े दिनों बाद दिवाली आने वाली है. जिसके लिए लोगों ने अभी से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है. वहीं, जो लोग जॉब करते हैं, उन्हें दिवाली के गिफ्ट भी मिलने लगे हैं, ऐसे में इन दिनों लोग एक्साइटेड होकर दिवाली मनाना का इंतजार कर रहे हैं. दिवाली के मौके पर गिफ्ट्स की चाहत हर किसी को होती है. इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय ने तमिल इंडस्ट्री के फिल्ममेकर्स को बेस्ट दीवाली गिफ्ट दिया है.

224 तमिल फिल्मों को करोड़ों की सब्सिडी

थलापति विजय की सरकार ने दिवाली के मौके पर 224 फिल्मों के लिए प्रोड्यूसर्स को लगभग 16 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी की है. जिससे इंडस्ट्री को मजबूती मिल सके. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टी. शिवा ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि उन्होंने 224 फिल्मों के लिए लगभग 16 करोड़ रुपये की अनुदान राशि तुरंत जारी कर दी है. ये फिल्में सात वर्षों से लंबित थीं. इस कदम से 224 निर्माताओं के जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली आई है!

फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर कई परिवारों के लिए दिवाली का तोहफा

उन्होंने आगे लिखा कि यह सिर्फ अनुदान नहीं है... बल्कि  फिल्म इंडस्ट्री पर निर्भर कई परिवारों के लिए दिवाली का एक तोहफा है. लाभार्थियों में 90% ऐसे लोग हैं, जिनकी आजीविका फिल्म निर्माण के कारण छिन गई थी. इसमें कोई शक नहीं कि यह मदद उनके जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आएगी. 224 निर्माताओं और उनके परिवारों की ओर से, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.

फिल्ममेकर्स को दिया चेक

चेन्नई के चेपॉक में आयोजित कार्यक्रम में, मंत्री राजमोहन ने तमिलनाडु सरकार की ओर से 224 फिल्मों के प्रोड्यूसर को फिल्म सब्सिडी के रूप में 15.68 रुपये करोड़ बांटे गए. हर फिल्ममेकर्स को 7 लाख रुपये का चेक दिया गया. इस पहल का उद्देश्य कम लागत में बनने और रिलीज होने वाली तमिल फिल्मों को बढ़ावा देना, और साथ ही समाज के लिए फायदेमंद मुद्दों पर बनी फिल्मों को प्रोत्साहित करना था.

2015 से 2022 के बीच बनी फिल्मों के लिए मिली सब्सिडी

तमिलनाडु की विजय सरकार ने साल 2015 से 2022 के बीच बनी 224 तमिल फिल्मों के मेकरमेकर्स के लिए 15.68 करोड़ की फिल्म सब्सिडी जारी की है, जिससे फिल्म इंडस्ट्री का सात साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार के इस फैसले के तहत चेन्नई के चेपॉक में आयोजित एक कार्यक्रम में मंत्री राजमोहन अरुमुगम ने सभी प्रोड्यसर्स को 7 लाख के चेक दिए. इस स्कीम का मुख्य मकसद कम बजट में बनने वाली और समाज के लिए फायदेमंद और सार्थक संदेश देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करना है. इन फिल्मों का चुनाव रिटायर्ड जस्टिस एस. के. कृष्णन की अध्यक्षता वाली एक विशेष समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है, और सरकार ने साफ किया है कि फ्यूचर में भी तमिल सिनेमा के लिए राज्य पुरस्कार और सब्सिडी पूरी तरह से योग्य और पारदर्शिता के आधार पर ही दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: भारत छोड़ो नोटिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इमरान खान को लगाई फटकार, एक्टर बोले- 'जिंदगी में कभी किसी प्रोटेस्ट में नहीं जाऊंगा...'

Continue reading on the app

'हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे...' पूर्व कोच ने बताई यशस्वी को टीम में चांस न देने की वजह, जानिए टेस्ट सीरीज से पहले क्या कहा?

IND vs NZ Test Series : टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज नवंबर के महीने में खेलने वाली है. न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज 4 से लेकर 15 नवंबर तक खेलने वाली है. इसके बाद टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक खेले जानी वाली है. इस दोनों सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी शुभमन गिल करने वाले हैं. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और सहायक कोच अभिषेक नायर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने के बड़ी सलाह दी है. 

अभिषेक नायर की मानें तो, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन खिलाड़ियों के लिए रेड-बॉल (लाल गेंद) की तैयारी को सबसे पहले रखने के लिए कहा है. नायर की मानें तो न्यूजीलैंड पर टेस्ट सीरीज में दबदबा बनाने के लिए शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को रेड-बॉल) क्रिकेट की तैयारी पर जोर देने के लिए कहा है. उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का उदाहरण भी दिया है, जब उन्होंने भारत में आकर टीम इंडिया का क्लीन स्वीप किया है. तो आइए जानते हैं कि, अभिषेक नायर ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए क्या कहा है. 

अभिषेक नायर ने टीम इंडिया को दी बड़ी सलाह

अभिषेक नायर ने कहा कि, 'न्यूजीलैंड भारत आई थी और उन्होंने हमें टेस्ट सीरीज में हराया था. इससे मुझे भी थोड़ी तकलीफ हुई और हमारे बाकी फैंस को भी हुई. इसी कारण यह एक बहुत बड़ी सीरीज है. वर्ल्ड कप महत्वपूर्ण है लेकिन उसके लिए अभी समय है. मेरे हिसाब से यह टेस्ट सीरीज गौतम गंभीर और भारतीय फैंस के लिए एक निर्णायक सीरीज है'.

अभिषेक नायर ने आगे कहा कि, 'इसी वजह से मैं चाहता था कि केएल राहुल और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी जो दोनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं, वे सिर्फ टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान दें. इसका कारण यह है कि अब आपको वनडे के लिए तैयारी करनी है और उसके बाद टेस्ट के लिए. मेरी राय में उन्हें रेड-बॉल के साथ प्रैक्टिस करने के लिए एक-दो महीने का समय दिया जाना चाहिए था. जैसे उन्होंने (न्यूजीलैंड) हमें भारत में हराया, वैसे ही हमें उन्हें उनके घर में हराना चाहिए'.

यशस्वी के वनडे सीरीज से बाहर होने की बताई वजह

नायर ने कहा, 'मुझे पता है कि यशस्वी जायसवाल से जरूर बात हुई होगी कि देखो हम तुम्हें इसलिए नहीं चुन रहे हैं क्योंकि रोहित शर्मा वैसे भी शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने वाले हैं. इसी वजह से बाहर बैठने के बजाय आप न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयारी करें और रणजी ट्रॉफी खेलें क्योंकि इससे आपको टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने और टीम इंडिया को जीत दिलाने में मदद मिलेगी'.

टीम इंडिया का टेस्ट स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर)*, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज. 

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

क्रमांक

दिन

तारीख

समय (IST)

मुकाबला

स्थान

1

गुरुवार

19 नवंबर 2026

सुबह 3:30 बजे

पहला टेस्ट

वेलिंगटन

2

शुक्रवार

27 नवंबर 2026

सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट

क्राइस्टचर्च

ये भी पढ़ें : वनडे सीरीज में किस खिलाड़ी की जगह खेलेंगे रुतुराज गायकवाड़? भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले नाम आया सामने

Continue reading on the app

  Sports

जुनून की आंधी और रनों का सैलाब...खुद में एक इतिहास हैं विराट कोहली, जानें टॉप-10 महारिकॉर्ड

Virat Kohli Top 10 Records: द‍िल्‍ली के लड़के से लेकर 'किंग' बनने तक, विराट कोहली का सफर महज आंकड़ों की कहानी नहीं है, बल्कि यह अटूट अनुशासन और जुनून की मिसाल है. 566 इंटरनेशनल मैचों में 28,601 रन, 86 इंटरनेशनल शतक और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. चाहे विदेशी धरती पर नेतृत्व का परचम लहराना हो या दबाव में टीम को जिताना, उन्होंने हर चुनौती को नए मुकाम में बदला है. 38 की उम्र में भी उनका करिश्मा और वापसी का जज्बा यह साबित करता है कि वे सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि क्रिकेट के एक युग हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:08:11 +0530

  Videos
See all

Delhi Latest News: Diwali से पहले Delhi के बाजारों में बढ़ी रौनक, सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम !#shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T19:00:12+00:00

US Midterm Election Result LIVE Updates: ट्रंप की हार ने पलट दी पूरी बाजी! | Donald Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T19:02:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers