Responsive Scrollable Menu

पंजाब कांग्रेस की लुधियाना मीटिंग में हंगामा:बैंस के इशारे से आशू समर्थक भड़के, 'बघेल गो बैक' की टीशर्ट लहराई; वड़िंग बोले- RSS के चमचे

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा हो गया। कुछ कांग्रेस समर्थक यहां AICC के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंच गए। इस दौरान मंच से पूर्व MLA सिमरजीत बैंस ने चूड़ियां डालने का इशारा किया। यह देखकर पूर्व मंत्री के समर्थक भड़क गए। उन्होंने भी नारेबाजी शुरू कर दी। खास बात ये है कि इस बार पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी को हाईकमान की फटकार के बाद उनके नहीं बल्कि यहां उनके करीबी व पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। आशू समर्थकों का आरोप है कि राजा वड़िंग ने इशारे करके उन्हें उकसाया। वहीं, वड़िंग ने उन्हें RSS के चमचे बताकर नारेबाजी करते हुए बाहर जाने के लिए कहा। उन्होंने आशू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो पूरी कांग्रेस को लुधियाना में जेब में लेकर चलते थे, उन्होंने छह की छह सीटें हरा दी। वही मेयर लगाते थे, वही चेयरमैन लगाते थे। कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद, 3 पॉइंट में पढ़िए… पंजाब कांग्रेस में ऐसे हालात क्यों? पूर्व CM चरणजीत चन्नी व उनके करीबी चाहते थे कि 2027 के चुनाव से पहले अमरिंदर राजा वड़िंग को प्रधान पद से हटाया जाए, लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने इससे इनकार कर दिया। जिसके बाद से ही दोनों के बीच नेतृत्व को लेकर खींचतान-गुटबाजी चल रही है। चन्नी समर्थक चाहते हैं कि पार्टी में उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़े, जबकि मौजूदा प्रदेश नेतृत्व राजा वड़िंग के हाथ में है। इस मुद्दे पर दोनों खेमों के समर्थकों के बीच सार्वजनिक नारेबाजी और विरोध हो रहा है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने इनडायरेक्टली पार्टी के भीतर "स्लीपर सेल" और अनुशासनहीनता के खिलाफ चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पार्टी को अंदर से कमजोर करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। इस पूरे विवाद की वजह ये है कि चन्नी चाहते हैं कि वह अगले चुनाव का सीएम चेहरा हों। वहीं राजा वड़िंग का कहना है कि 2022 में हार के बाद उन्होंने पार्टी को संभाला, ऐसे में अगुआई उनके हाथ में होनी चाहिए। इस विवाद से जुड़ी 2 बड़ी बातें कांग्रेस के बवाल से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

ग्रीस में स्कॉटिश महिला की हत्या मामले में अफगान बॉक्सर अहमदजई गिरफ्तार, पूछताछ में कबूला- ‘हाँ, मैंने ही ठिकाने लगाई लाश’

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि एलिजाबेथ को उनके ईसाइयत से जुड़े विश्वास के कारण निशाना बनाया गया हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

CPL 2026: कंजूसी की भी हद होती है... सुनील नरेन से बल्लेबाजों को रन के लिए रुला दिया, 3 विकेट भी निकाल लिए

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट के शुरू होते ही इसका रोमांच चमर पर पहुंच गया है. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में हर मैच में कमाल का खेल देखने को मिल रहा है. ऐसा ही मुकाबला सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स और ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें सुनील नरेन ने बेहद ही कसी हुई गेंदबाजी की. Sun, 9 Aug 2026 08:52:35 +0530

  Videos
See all

Viral Video : कीचड़ और पानी के बीच लोगों तक पहुंचे CM हिमंत सरमा | #flood #viral #viralshorts #new #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:33:40+00:00

Houthis Attack on Saudi Arabia Big Breaking LIVE: 'इस्लामिक NATO' पर हूतियों का हमला! | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T03:35:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers