IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में भारत का है बुरा हाल, टीम इंडिया के लिए डराने वाला है हेड टू हेड रिकॉर्ड
IND vs NZ Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. बता दें कि टी20 वर्ल्ड इतिहास में पहली बार फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत होने वाली है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना हो चुका है. टीम इंडिया खिताब तो जीतकर इतिहास रचना चाहेगी, लेकिन टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड को हराना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि टीम20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है.
भारत और न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक कीवी टीम का दबदबा देखने को मिला है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले गए हैं. इन तीनों मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों की भिड़ंत, 2007, 2016 और 2021 हुई है. तीनों बार न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दिया है. ये आंकड़े देख टीम इंडिया और फैंस की टेंशन जरूर बढ़ी होगी. हालांकि इस बार टीम इंडिया अपने घर में न्यूजीलैंड को हराना चाहेगी.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी! जानिए न्यूजीलैंड के सामने कौन सी वजह बनाएगी चैंपियन
भारत और न्यूजीलैंड का टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 इंटरनेशनल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 18 मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ 11 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है. वहीं एक मैच बारिश की भेंड चढ़ गया है. भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर खेले गए 16 मैचों में से 11 मैचों में जीत दर्ज किया है.
अहमदाबाद में टीम इंडिया का टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया का इस मैदान पर टी20 रिकॉर्ड अच्छा रहा है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से भारत ने 7 मैचों में जीत हासिल किया है. जबकि 3 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड तो अच्छा है, लेकिन इसी टूर्नामेंट में सुपर-8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को हराया था. ऐसे में भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है. हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला है और उसमें हार का सामना करना पड़ा है. ये भारतीय टीम के लिए अच्छी बात है.
Marching towards the #Final ????
— BCCI (@BCCI) March 5, 2026
A step away from ???????????????????? ????#TeamIndia is into the #T20WorldCup finale ????
Scorecard ▶️ https://t.co/LxSBs3EDPx#MenInBlue | #ENGvIND pic.twitter.com/6BBNkNw2aB
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत और न्यूजीलैंड का स्क्वाड:
भारत का स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर
न्यूजीलैंड का स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे
यह भी पढ़ें: IND VS NZ : न्यूजीलैंड की ताकत बन गई है उसकी सबसे बड़ी कमजोरी, जिसपर वार कर टीम इंडिया जीत सकती है ट्रॉफी
US अधिकारी के 'चीन जैसी गलती' वाले बयान पर जयशंकर का पलटवार, कहा- भारत तय करेगा…
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति क्या होगी यह भारत की क्षमता ही तय करेगी किसी की गलती नहीं। दरअसल, कुछ समय पहले ही एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा था कि यूएस, भारत के साथ वह गलती नहीं करेगा, जो उसने 20 साल पहले चीन के साथ की थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan



















