Responsive Scrollable Menu

FREE में कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल, जियो-हॉटस्टार नहीं बल्कि यहां बिना पैसों के उठाएं लुत्फ

IND vs NZ Live Streaming : आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला है. इस मैच को फ्री में देखने की चाह रखने वाले फैन जानना चाहते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के इस मैच को फ्री में कब और कहां देख सकते हैं. तो आज हम आपको इस बारे में ही बताने वाले हैं. इसके साथ ही आज हम आपको भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लाइव प्रसारण और स्टीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी के बारे में बताने वाले हैं.

कब देखें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को शाम 7: बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मुकाबले का टॉस 6:30 पर होगा. ऐसे में इस मैच को रविवार की शाम को देखा जा सकता है. 

कहां पर देखें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1HD, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2HD और स्टार स्पोर्ट्स 3 समेत अन्य स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर की जाएगी.

यहां पर उपलब्ध होगी भारत-न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप सभी फैंस जियो हॉटस्टार के मोबाइल एप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां पर वो फैंस मैच देख पाएंगे, जिन्होंने जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लिया होगा.  

फी में कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड फाइनल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को फ्री में भी फैंस देख सकते हैं. इस मैच का फ्री में लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स और दूरदर्शन पर देख पाएंगे. 

आपको बता दें कि, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको फ्री में देखने के लिए नहीं मिलेगी. लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखने के लिए आपको जियो हॉटस्टार का रिचार्ज पैसे देकर करना होगा.

भारत के ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड की लगाएंगे लंका

इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए संजू सैमसन अहम साबित होंगे. उन्होंने सुपर-8 के अंतिम मैच में 97 और सेमीफाइनल में 89 रनों की पारी खेली थी. इसके साथ ही ईशान किशन भी अहम साबित होंगे, क्योंकि वो टीम के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 

वहीं बॉल के साथ जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह कीफायती साबित होंगे. ये दोनों गेंदबाज विकेट लेने के साथ-साथ रनों पर भी अंकुश लगा रहे हैं. बुमराह और अर्शदीप 7-7 मैचों में क्रमश: 10 और 9 विकेट चटका चुके हैं. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भारत के लिए सबसे ज्याद विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. उनके नाम 13 विकेट दर्ज हैं.

भारत और न्यूजीलैंड का फुल स्क्वाड

भारत - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

न्यूजीलैंड - मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, राचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, इश सोढ़ी, काइल जैमीसन, कोल मैककॉन्ची.

 ये भी पढ़ें : डरना जरूरी! अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से नहीं बनते रन, पिछली बार यहीं हुई थी शर्मसार, 50 रन बनाना भी हुआ था मुश्किल

 ये भी पढ़ें : टीम इंडिया जीतेगी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी! जानिए न्यूजीलैंड के सामने कौन सी वजह बनाएगी चैंपियन

Continue reading on the app

Sehri Iftar Time Today in Lucknow: लखनऊ में आज सेहरी-इफ्तार का समय क्या है? जानें आगरा, बरेली और अन्य 3 शहरों की टाइमिंग

Roza Sehri Iftar Time Today 7 March 2026: आज यानी शनिवार को Ramadan 2026 का 17वां रोजा रखा जा रहा है। इस मौके पर जानिए कि लखनऊ, आगरा, मेरठ, बरेली और इलाहाबाद में आज 7 मार्च का सेहरी और इफ्तार का सही समय क्या है? साथ ही जानिए कि 8 मार्च को इफ्तार का समय क्या है।

Continue reading on the app

  Sports

“ममता मेरी छोटी बहन जैसी, शायद वह मुझसे नाराज हैं..” राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्यों कही ऐसी बात? जानें पूरा मामला

सिलीगुड़ी में शनिवार का राष्ट्रपति दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक चर्चा का विषय बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह पश्चिम बंगाल की बेटी हैं, फिर भी उन्हें उस जगह कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिली जहां मूल आयोजन तय था। गोशाईपुर में 9वें इंटरनेशनल संथाल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के … Sat, 07 Mar 2026 19:30:03 GMT

  Videos
See all

Israel के विदेश मंत्री ने Lebanon को धमकी दी | #beirut #israel #lebanon #hezbollah #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:14:21+00:00

Iran America War LIVE News: ट्रंप की धमकी के बाद Iran ने भी बदले अपने तेवर | Khamenei | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:13:15+00:00

PM Modi ने की Lok Sabha Speaker OM Birla की तारीफ, देखिए क्या कहा? #aajtak #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:14:41+00:00

President Droupadi Murmu in Bengal: Kolkata में CM Mamata Banerjee पर क्या बोलीं द्रौपदी मुर्मू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T14:11:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers