क्या आप जानते हैं? पश्चिमी राजस्थान की जीवनरेखा बनी गंगनहर, निर्माण में ऊंटों की भूमिका कर देगी हैरान
Bikaner Hindi News: बीकानेर और पश्चिमी राजस्थान की जीवनरेखा मानी जाने वाली गंगनहर के निर्माण में ऊंटों ने ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी. वर्ष 1920 से 1927 के बीच जब आधुनिक मशीनें और भारी उपकरण उपलब्ध नहीं थे, तब हजारों मजदूरों के साथ ऊंट और ऊंटगाड़ियां निर्माण कार्य की सबसे बड़ी ताकत बने. नहर की खुदाई से निकली मिट्टी और अन्य सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का अधिकांश काम ऊंटों के जरिए किया गया. आज भी इस ऐतिहासिक परियोजना से जुड़े दुर्लभ फोटो और दस्तावेज उस दौर में ऊंटों के अमूल्य योगदान की गवाही देते हैं, जिसने पश्चिमी राजस्थान के विकास की मजबूत नींव रखी.
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 6 लापता नाबालिगों को सुरक्षित तलाशकर परिवारों से मिलाया
Delhi Crime Branch: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बार फिर लापता बच्चों को सुरक्षित तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 नाबालिग लड़कियों और 4 नाबालिग लड़कों समेत कुल छह बच्चों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की. डीसीपी-III क्राइम ब्रांच चंदर कुमार सिंह ने बताया कि सभी मामलों में AHTU ने तकनीकी निगरानी, फील्ड इंटेलिजेंस और मानवीय संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्रवाई की. टीम का उद्देश्य केवल बच्चों को ढूंढना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना भी था.
दो नाबालिग लड़कियां प्रेम संबंध के चलते छोड़कर चली गई थीं घर
पहले मामले में 17 वर्षीय और दूसरे मामले में 15 वर्षीय किशोरी प्रेम नगर थाना क्षेत्र से लापता थीं. जांच के दौरान दोनों ने बताया कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थीं। बरामदगी के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया.
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से लापता 4 वर्षीय बच्चा मिला
एक अन्य मामले में चार वर्षीय बच्चा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से खेलते समय बिछड़ गया था. AHTU की जांच में पता चला कि बच्चा शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था, जहां से उसे सुरक्षित चाइल्ड केयर होम भेज दिया गया था. पहचान की पुष्टि के बाद उसे संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया.
रोहतक से लापता 9 वर्षीय छात्र दिल्ली में मिला
हरियाणा के रोहतक से लापता नौ वर्षीय छात्र भी दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर मिला पूछताछ में उसने बताया कि स्कूल जाने से बचने के लिए वह घर छोड़कर चला आया था. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की.
रास्ता भटकने वाले दो भाइयों को भी ढूंढ निकाला
समयपुर बादली थाना क्षेत्र से लापता 9 और 12 वर्षीय दो बच्चों को AHTU ने कमला नगर स्थित सलाम बालक ट्रस्ट से सुरक्षित बरामद किया. बच्चों ने बताया कि खेलते-खेलते वे रास्ता भटक गए थे और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया था. बाद में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के निर्देशानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.
डीसीपी बोले- हर लापता बच्चे की तलाश हमारी प्राथमिकता
डीसीपी-III क्राइम ब्रांच चंदर कुमार सिंह ने कहा कि AHTU की टीम हर लापता बच्चे की शिकायत को गंभीरता से लेती है. हर सुराग पर तेजी से काम किया जाता है ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation










