Responsive Scrollable Menu

क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, 6 लापता नाबालिगों को सुरक्षित तलाशकर परिवारों से मिलाया

Delhi Crime Branch: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने एक बार फिर लापता बच्चों को सुरक्षित तलाशने में बड़ी सफलता हासिल की है. टीम ने अलग-अलग मामलों में 2 नाबालिग लड़कियों और 4 नाबालिग लड़कों समेत कुल छह बच्चों को दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलाने की प्रक्रिया पूरी की. डीसीपी-III क्राइम ब्रांच चंदर कुमार सिंह ने बताया कि सभी मामलों में AHTU ने तकनीकी निगरानी, फील्ड इंटेलिजेंस और मानवीय संवेदनशीलता के साथ तेजी से कार्रवाई की. टीम का उद्देश्य केवल बच्चों को ढूंढना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित उनके परिवार तक पहुंचाना भी था.

दो नाबालिग लड़कियां प्रेम संबंध के चलते छोड़कर चली गई थीं घर

पहले मामले में 17 वर्षीय और दूसरे मामले में 15 वर्षीय किशोरी प्रेम नगर थाना क्षेत्र से लापता थीं. जांच के दौरान दोनों ने बताया कि वे अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थीं। बरामदगी के बाद दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया गया.

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से लापता 4 वर्षीय बच्चा मिला

एक अन्य मामले में चार वर्षीय बच्चा पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से खेलते समय बिछड़ गया था. AHTU की जांच में पता चला कि बच्चा शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन पर लावारिस हालत में मिला था, जहां से उसे सुरक्षित चाइल्ड केयर होम भेज दिया गया था. पहचान की पुष्टि के बाद उसे संबंधित पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया.

ये भी पढ़ें: Delhi: डबल मर्डर केस का फरार आरोपी लवकुश उर्फ जीतू गिरफ्तार, 9 आपराधिक मामलों में रहा शामिल

रोहतक से लापता 9 वर्षीय छात्र दिल्ली में मिला

हरियाणा के रोहतक से लापता नौ वर्षीय छात्र भी दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन पर मिला पूछताछ में उसने बताया कि स्कूल जाने से बचने के लिए वह घर छोड़कर चला आया था. पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

रास्ता भटकने वाले दो भाइयों को भी ढूंढ निकाला

समयपुर बादली थाना क्षेत्र से लापता 9 और 12 वर्षीय दो बच्चों को AHTU ने कमला नगर स्थित सलाम बालक ट्रस्ट से सुरक्षित बरामद किया. बच्चों ने बताया कि खेलते-खेलते वे रास्ता भटक गए थे और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे, जहां पुलिस ने उन्हें सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया था. बाद में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के निर्देशानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई.

डीसीपी बोले- हर लापता बच्चे की तलाश हमारी प्राथमिकता

डीसीपी-III क्राइम ब्रांच चंदर कुमार सिंह ने कहा कि AHTU की टीम हर लापता बच्चे की शिकायत को गंभीरता से लेती है. हर सुराग पर तेजी से काम किया जाता है ताकि बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया जा सके.

Continue reading on the app

धान में घास से मिलेगा छुटकारा आसान, बस इस दवा का करें सही इस्तेमाल, हर खरपतवार जड़ से होगा सफाया

किसान सलाहकार चंद्रभूषण पांडे ने लोकल 18 से बताया कि धान की रोपाई के बाद शुरुआती 15 से 30 दिन खरपतवार नियंत्रण के लिए सबसे संवेदनशील होते हैं. इस दौरान थोड़ी भी लापरवाही फसल पर भारी पड़ सकती है. किसान रोपाई के 2 से 3 दिनों के भीतर रासायनिक नियंत्रण अपनाते हुए प्रेटिलाक्लोर 50% ईसी की 500 मिलीलीटर या ब्यूटाक्लोर 50% ईसी की 1 से 1.5 लीटर मात्रा प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करें.

Continue reading on the app

  Sports

4 मैच और करियर खत्म... 25 की उम्र में क्रिकेटर ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन फैसला

John Turner Announces Retirement: इंग्लैंड के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज जॉन टर्नर ने चोटों से तंग आकर प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण वह जून 2025 से मैदान से दूर थे. दक्षिण अफ्रीका में जन्मे और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक टर्नर ने इंग्लैंड के लिए 2 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. भारी मन से संन्यास का फैसला लेते हुए उन्होंने इसे अपने लाइफ का सबसे कठिन निर्णय बताया. Thu, 6 Aug 2026 21:51:15 +0530

  Videos
See all

Donald Trump Warning | ट्रंप की धमकी से हिल गई दुनिया? America | World News | Latest News | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:44:50+00:00

Donald Trump Helicopter Incident News: बाल-बाल बचे ट्रंप? हेलीकॉप्टर टकराने से बचा? Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T16:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers