बेन स्टिलर का व्हाइट हाउस पर अटैक, 'ट्रॉपिक थंडर' की क्लिप हटाने की मांग, 'प्रोपेगेंडा' का हिस्सा बनने से इनकार
हॉलीवुड अभिनेता बेन स्टिलर ने अपनी फिल्म 'ट्रॉपिक थंडर' की क्लिप को बिना अनुमति सैन्य अभियानों के वीडियो में इस्तेमाल करने पर व्हाइट हाउस की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने इसे 'प्रोपेगेंडा' बताते हुए कहा कि 'युद्ध कोई फिल्म नहीं है' और क्लिप हटाने की मांग की है. स्टिलर के साथ-साथ केशा, सेलिन डियोन और लिंकिन पार्क जैसे कई कलाकारों ने भी अपने कंटेंट के राजनीतिक और हिंसक इस्तेमाल पर विरोध जताया है. दूसरी ओर, व्हाइट हाउस के अधिकारी ने इन शिकायतों को महज व्यूज पाने का जरिया बताकर तंज कसा है.
पटपड़गंज कोर्ट में रवि किशन की वापसी, ला रहे 'मामला लीगल है' का सीजन 2, नेटफ्लिक्स पर रिलीज डेट का ऐलान
अभिनेता रवि किशन एक बार फिर पटपड़गंज जिला न्यायालय के कानूनी ड्रामे और कॉमेडी के साथ लौट रहे हैं. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 'मामला लीगल है सीजन 2' 3 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. इस आठ एपिसोड की सीरीज में असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित अजीबोगरीब कानूनी मामलों को दिखाया जाएगा. राहुल पांडे द्वारा निर्देशित इस शो में निधि बिष्ट, कुशा कपिला और दिनेश लाल यादव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. पहला सीजन सुपरहिट होने के बाद फैंस इस दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















