Responsive Scrollable Menu

US Job Cuts 2026 | अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर युद्ध की मार! फरवरी में 92,000 नौकरियों की कटौती, बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 4.4%

अमेरिकी श्रम बाजार से आए ताजा आंकड़ों ने दुनिया भर के अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं को चिंता में डाल दिया है। श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी महीने में अमेरिकी नियोक्ताओं ने अप्रत्याशित रूप से 92,000 नौकरियों में कटौती की है। यह गिरावट न केवल अनुमानों से कम है, बल्कि यह संकेत देती है कि ईरान के साथ जारी युद्ध और वैश्विक अनिश्चितता ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था की नींव हिला दी है। श्रम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी में नियुक्तियों की स्थिति जनवरी के मुकाबले खराब रही। जनवरी में कंपनियों, गैर-लाभकारी संस्थाओं और सरकारी एजेंसियों ने 1,26,000 नौकरियां जोड़ी थीं।

इसे भी पढ़ें: मैं वाकई घबराया हुआ था... Last Over के हीरो Shivam Dube ने खोला राज, बताया T20 Semi-Final का प्रेशर

 

अर्थशास्त्रियों ने फरवरी में 60,000 नयी नौकरियों की उम्मीद जताई थी। संशोधित आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर और जनवरी के पेरोल से भी 69,000 नौकरियां कम कर दी गई हैं। फरवरी में रोजगार की यह कमजोर स्थिति ईरान के साथ युद्ध के कारण पैदा हुई आर्थिक अनिश्चितता को दर्शाती है। इस युद्ध की वजह से तेल की कीमतों में उछाल आया है और व्यवसायों एवं उपभोक्ताओं पर अप्रत्याशित लागत का बोझ बढ़ा है।

इसे भी पढ़ें: T20 Final से पहले Team India की बढ़ी टेंशन, महंगे साबित हुए Varun की जगह Kuldeep को मिलेगा मौका?

नेवी फेडरल क्रेडिट यूनियन की मुख्य अर्थशास्त्री हेदर लॉन्ग ने कहा, नौकरी का बाजार कई विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहा है। कंपनियां इस वसंत में तब तक भर्ती करने में हिचकिचाएंगी जब तक कि युद्ध समाप्त नहीं हो जाता। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है। वर्ष 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीतियों और उच्च ब्याज दरों के कारण रोजगार बाजार सुस्त रहा था।

जनवरी की बेहतर नियुक्तियों के बाद 2026 में सुधार की उम्मीद जगी थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट ने उन उम्मीदों को झटका दिया है। फिंच रेटिंग्स में अमेरिकी अर्थशास्त्र के प्रमुख ओलू सोनोला के अनुसार, जब ऐसा लग रहा था कि श्रम बाजार स्थिर हो रहा है, तभी इस रिपोर्ट ने उस धारणा को धराशायी कर दिया है। यह हर लिहाज से बुरी खबर है। ईरान के साथ युद्ध के कारण रोजगार बाजार और पूरी अर्थव्यवस्था का परिदृश्य अनिश्चितता के बादलों से घिरा हुआ है।

रेमंड जेम्स के मुख्य अर्थशास्त्री यूजीनियो अलेमान ने कहा, मौद्रिक नीति के लिए यह संभवतः सबसे खराब परिदृश्य है। उनके अनुसार, कम नियुक्तियों और मुद्रास्फीति (महंगाई) के बढ़ते दबाव ने फेडरल रिजर्व के सामने एक अत्यंत कठिन स्थिति पैदा कर दी है, जहां उसे यह तय करना होगा कि रोजगार बाजार को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में कटौती की जाए या कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उन्हें मौजूदा स्तर पर ही रखा जाए।

Continue reading on the app

दौड़ने से हांफने लगे तो तेजी से सांस लेना है गलत, स्पोर्ट्स ट्रेनर ने बताया फास्ट रिकवरी का फार्मूला

How to overcome breathlessness fast: ज्यादा तेजी से दौड़ने या ज्यादा एक्सरसाइज करने से कई बार सांस उखड़ने लगती है और हम हांफने लगते हैं। ऐसे में बॉडी को ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए जल्दी-जल्दी सांस लेना गलत है। स्पोर्ट्स ट्रेनर ने बताया किस तरह से सांस लेने से होगी फास्ट रिकवरी।

Continue reading on the app

  Sports

इतिहास बदलने को तैयार सूर्या के शूरवीर...5 ऐसी लकीरें... जिन्हें मिटाकर इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी टीम इंडिया!

5 big misconception in t20 world cup: अहमदाबाद में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल भारतीय क्रिकेट के 5 बड़े भ्रमों को तोड़ने का मंच है. लगातार दो बार चैंपियन न बन पाने से लेकर, मेजबान टीम की हार और न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खराब रिकॉर्ड तक. टीम इंडिया के पास इन सभी मिथकों को खत्म करने का सुनहरा मौका है. क्या टीम इंडिया 2023 की हार का बदला लेकर नया इतिहास लिखेगी? Sat, 7 Mar 2026 18:48:07 +0530

  Videos
See all

Bihar CM के राज्यसभा जाने पर Rabri Devi ने साधा निशाना-'नीतीश नहीं जाना चाहते, BJP उन्हें भेज रही' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:36:19+00:00

लोकसभा स्पीकर Om Birla की PM Modi ने की तारीफ, बेहतरीन Lok Sabha अध्यक्ष हैं Om Birla | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:40:42+00:00

Uttar Pradesh के गाज़ीपुर जंक्शन पर आकार ले रही है एक मज़ार | #gazipur #mazar #jihad #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:32:10+00:00

Halla Bol: आपसे ज्यादा देश से मोहब्बत करते हैं- Tasleem Rehmani | Khamenei Death | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T13:35:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers