Responsive Scrollable Menu

मुस्लिम चेहरे से इतना घबरा गए ट्रंप! US में लिखा जाएगा इतिहास, मिड टर्म चुनाव में क्यों इतना चर्चा में है 'अब्दुल'?

अब्दुल अल-सैयद एक ऐसा नाम है, जिस पर आजकल अमेरिकी राजनीति में काफी चर्चा हो रही है। वे एक ऐसे मुस्लिम व्यक्ति हैं जो अमेरिकी राजनीति में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं। लेकिन चुनाव से पहले ही, उनकी धार्मिक पहचान, उनके नाम और उनकी विचारधारा को लेकर अमेरिका में एक राजनीतिक जंग छिड़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कभी उन्हें 'जिहादी' कहते हैं, तो कभी उन पर 'मुस्लिम ब्रदरहुड' से जुड़े होने का आरोप लगाते हैं। ट्रंप ने तो यहाँ तक कह दिया कि अगर अब्दुल अल-सैयद सीनेट में पहुँचते हैं, तो उन्हें मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना चाहिए। लेकिन अल-सैयद भी चुप नहीं बैठे हैं। वे ट्रंप के आरोपों का जवाब दे रहे हैं और महंगाई, गैस की कीमतें, किराया और स्वास्थ्य सेवा की बढ़ती लागत को चुनाव के असली मुद्दे बता रहे हैं।  

इसे भी पढ़ें: मिड टर्म चुनाव से पहले खेल, अकेले पड़े ट्रंप, हार तय?
आखिर अब्दुल अल-सैयद कौन हैं? 


अब्दुल अल-सैयद इस समय मिशिगन से अमेरिकी सीनेट का चुनाव लड़ रहे हैं। अगर वे जीत जाते हैं, तो वे अमेरिकी इतिहास के पहले मुस्लिम अमेरिकी सीनेटर बन जाएंगे। यह अमेरिकी राजनीति में एक बड़ा मील का पत्थर होगा, क्योंकि इससे पहले कभी कोई मुस्लिम अमेरिकी सीनेट में नहीं रहा है। मिशिगन में बड़ी संख्या में अरब अमेरिकी और मुस्लिम मतदाता रहते हैं। इस संदर्भ में, अल-सैयद की उम्मीदवारी इन समुदायों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से भी जुड़ गई है। लेकिन यह चुनाव केवल धार्मिक पहचान तक सीमित नहीं है। मिशिगन सीनेट सीट के लिए, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सैयद का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स से है। मौजूदा सीनेटर गैरी पीटर्स फिर से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसलिए, इस सीट पर जीत सीनेट में दोनों पार्टियों के बीच सत्ता के संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है। अब सवाल यह है कि अल-सैयद, ट्रम्प के निशाने पर क्यों हैं? 25 अक्टूबर को मिशिगन के पोर्ट ह्यूरॉन में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स के समर्थन में आयोजित एक रैली में,ट्रंप ने अल-सैयद को जिहादी और 'मुस्लिम ब्रदरहुड' का सदस्य बताया। ट्रंप ने आरोप लगाया कि अल-सैयद का सीनेट में पहुंचना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने यहां तक ​​कह दिया कि अगर अल-सैयद सीनेटर बनते हैं, तो उन्हें सीनेट में प्रवेश करने से पहले मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।

इसे भी पढ़ें: देश और दुनिया की प्रमुख खबरें, PM Modi ने गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट को सराहा


ट्रंप ने उनके नाम को भी निशाना बनाया और उनकी धार्मिक पहचान को लेकर टिप्पणियां कीं। रैली के दौरान, 9/11 के आतंकी हमलों का जिक्र करके भी अल-सैयद को निशाना बनाया गया। लेकिन ट्रंप के इन हमलों के बावजूद, अल-सैयद ने जवाब देने में कोई संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा कि ट्रंप उनके नाम, धर्म और परिवार पर सवाल उठा रहे हैं, जबकि वे देश के सामने मौजूद असली मुद्दों पर बात करने में नाकाम रहे हैं। मेटल डिटेक्टर वाली टिप्पणी का मजाक उड़ाते हुए, अल-सैयद ने कहा कि अगर ट्रंप 'लाई डिटेक्टर' (झूठ पकड़ने वाला) टेस्ट देने के लिए तैयार हैं, तो वे हर दिन मेटल डिटेक्टर से गुजरने के लिए तैयार हैं।

Continue reading on the app

मुस्लिम होकर 'Bigg Boss' में हिंदू लड़के से किया प्यार, प्रपोजल के बीच शो में पहुंचे पैरेंट्स, घर लौटने की दी सलाह

Bigg Boss Malayalam 8: रियलिटी शो 'बिग बॉस' में अक्सर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, लड़ाई और प्यार के नए-नए रंग देखने को मिलते हैं. इन दिनों 'बिग बॉस मलयालम 8' की कंटेस्टेंट नेहा फातिमा अपने एक प्रपोजल को लेकर चर्चा में आ गई हैं. नेहा ने शो में संतोश राज के सामने अपने प्यार का इजहार किया. इस बीच उनके परिवार वाले भी शो में पहुंचे, जहां वे इमोशनल नजर आए. उन्होंने नेहा को समझाने की कोशिश की और शो छोड़कर घर वापस आने की सलाह दी. अब नेहा और उनके परिवार के बीच हुई इस बातचीत ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, वहीं लोग इसे हिंदू-मुस्लिम का एंगल भी बता रहे हैं.

संतोज राज के प्यार में पड़ी नेहा फातिहा?

बिग बॉस मलयालम 8 में 21 साल की नेहा फातिमा (Neha Fatima0 35 साल के संतोज राज के प्यार में पड़ती हुई नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, हाल ही के एपिसोड में तो नेहा ने संतोज को प्रपोज भी कर दिया था और कहा था कि वो शो के बाद संतोश संग अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं. लेकिन इस वजह से नेहा के माता-पिता काफी परेशान हुए, जिसके चलते वो विकेंड का वार में शो पहुंचे और हर किसी को हैरान कर दिया. शो के होस्ट मोहनलाल, नेहा के माता-पिता का स्टेज पर स्वागत करते हैं. इस दौरान वे दोनों काफी भावुक दिखें और घर के अंदर नेहा के फैसलों पर सवाल उठाए.

नेहा के पैरेंट्स हुए इमोशन

लेटेस्ट एपिसोड में नेहा के पिता उससे पूछते हैं, 'नेहा, क्या तुम्हें हम याद हैं? हमें तो नहीं लगता कि तुम्हें हम याद हैं.' नेहा की मां भी रो पड़ती हैं और उससे पूछती हैं कि मना करने के बावजूद वो गेम क्यों खेल रही है? उन्हें चिंता है कि नेहा इमोशनल रूप से जुड़ रही है और बाकी कंटेस्टेंट उसकी भावनाओं का फायदा उठा सकते हैं. नेहा की मां रोते हुए कहती हैं- 'बाकी सब तो गेम खेल रहे हैं, लेकिन तुम भावनाओं में उलझ रही हो. तुम्हारा इस्तेमाल किया जा रहा है. तुम वही गेम खेल रही हो, जिसे खेलने से हमने तुम्हें मना किया था. तुम किसी उम्मीद को पकड़े बैठी हो, है ना? मुझे इसका 100 गुना ज्यादा दुख हो रहा है.'

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में अब इन 6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी एविक्शन की तलवार, नॉमिनेशन टास्क में माही से लेकर स्काउट तक ने निकाली दुश्मनी

माता-पिता की बातें सुनकर  टूटी नेहा

शो में आगे अपने माता-पिता की बातें सुनकर नेहा पूरी तरह टूट जाती है. वहीं, नेहा के पैरेंट्स उनसे शो छोड़कर वापस चलने के लिए भी कहते हैं, हालांकि नेहा शो में रहना का फैसला लेती हैं और मोहनलाल भी कहते हैं कि ये नेहा की खुद का ही फैसला होगा. नहीं,  मोहनलाल बताते हैं कि नेहा के माता-पिता एक खास गुजारिश लेकर आए हैं. एक पिता होने के नाते, वे उनकी भावनाओं को समझते हैं. मोहनलाल कहते हैं- 'मैं भी एक बेटी का पिता हूं. वे यहां इस जिद के साथ आए हैं कि वे नेहा को वापस घर ले जाना चाहते हैं.' अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में नेहा संतोश से दूरी बनाती हैं या फिर उनके साथ रहती हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: आसिफ हुए बेघर, फूट-फूटकर रोए स्काउट और यंग, सलमान खान ने लगाई अरिश्फा की जमकर क्लास

Continue reading on the app

  Sports

पत्नी भी हिंदुस्तानी, भारत में लिखी गई बर्बादी की कहानी, टीम इंडिया के सबसे बड़े दुश्मन थे ग्लेन मैक्सवेल

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. भारत के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चलता था. उनकी पत्नी विनी रमन भी भारतीय मूल की हैं. मैक्सवेल के चमकीले करियर का अंत भी भारतीय सरजमीं पर हुआ. भारत में हुए 2026 टी-20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाफ मैच उनके करियर का आखिरी मुकाबला साबित हुआ. इसके बाद आईपीएल ऑक्शन में भी किसी ने उन पर दाव नहीं लगाया. Tue, 3 Nov 2026 15:14:57 +0530

  Videos
See all

मंदिर के पुजारियों पर Neha Bora की टिप्पणी से बवाल.. Priyanka Chaturvedi ने लगाई फटकार ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:40:06+00:00

Dhirendra Shastri on Shri Krishna: Baba Bageshwar का राम vs कृष्ण, सनातन पर छिड़ा ‘रण’ |News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:47:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers