Responsive Scrollable Menu

Netaji Subhash Marg: दिल्ली का नेताजी सुभाष मार्ग बनेगा हेरिटेज कॉरिडोर, सीएम रेखा गुप्ता का प्लान

दिल्ली सरकार नेताजी सुभाष मार्ग को एक नए और आधुनिक हेरिटेज कॉरिडोर में बदलने जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता के इस प्रोजेक्ट से दिल्ली गेट से कश्मीरी गेट तक का 3.3 किलोमीटर का रास्ता पूरी तरह बदल जाएगा।

Continue reading on the app

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है। योग में कई ऐसी क्रियाएं शामिल हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी शांत रखने में मदद करती है। इन्हीं में से एक है, कपालभाति प्राणायम। यह एक शुद्धिकरण क्रिया है, जिसमें सांस को तेजी से बाहर छोड़ा जाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, कफ दोषों को दूर करने और शरीर के शुद्धीकरण (षट्कर्म) के लिए कपालभाति के तीन प्रकार बताए गए हैं—वातक्रम कपालभाति, व्युत्क्रम कपालभाति और शीतक्रम कपालभाति। आइए जानते हैं इन तीनों प्रकारों के बारे में और इन्हें करने से किस तरह के फायदे होते हैं।

वातक्रम कपालभाति: यह कपालभाति का सबसे प्रचलित और मूल रूप है, जिसे सामान्यतः प्राणायाम की तरह अभ्यास किया जाता है। यह फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाती है और सर्दी, राइनाइटिस, साइनोसाइटिस और अस्थमा जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करती है। नाभि के सक्रिय संकुचन से जठराग्नि प्रदीप्त होती है, जिससे पाचन में सुधार होता है और मोटापा व मधुमेह (डायबिटीज) को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

इसके नियमित अभ्यास से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है, मानसिक स्पष्टता आती है और डिफॉल्ट मोड नेटवर्क को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

व्युत्क्रम कपालभाति: यह जल-आधारित एक शुद्धीकरण (शोधन) क्रिया है। इसमें गुनगुने नमकयुक्त जल को नाक (नासिका-छिद्रों) से अंदर खींचा जाता है और उसे मुंह के रास्ते बाहर निकाला जाता है। इसके नियमित अभ्यास से साइनस की समस्याओं से निजात मिलने लगती है, जिससे सामान्य सर्दी-जुकाम, साइनोसाइटिस और राइनाइटिस जैसी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही, यह खोपड़ी के अग्र भाग को उत्तेजित करता है, जिससे मानसिक स्पष्टता बढ़ती है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक (भाति) आती है।

शीतक्रम कपालभाति: यह क्रिया व्युत्क्रम कपालभाति के बिल्कुल विपरीत होती है। इसमें गुनगुना पानी मुंह में लेकर नासिका-छिद्रों के रास्ते बाहर निकाला जाता है। यह क्रिया सिर और श्वसन तंत्र से संबंधित सभी प्रकार के कफ दोषों को दूर करने में बेहद प्रभावी है। योगिक मान्यताओं के अनुसार, इसका नियमित अभ्यास चेहरे की झुर्रियों को दूर करने और त्वचा में प्राकृतिक चमक (कपाल की दमक) लाने में मदद करता है। साथ ही, यह नाक के मार्ग को पूरी तरह साफ करता है और वायुमार्ग में फंसे अतिरिक्त बलगम को बाहर निकाल देती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, कपालभाति मुख्य रूप से कपाल और ऊपरी श्वसन तंत्र के शोधन के लिए एक बेहतरीन तकनीक है। यह शरीर से 20 प्रकार के कफ दोषों का नाश करती है, फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाती है और मधुमेह एवं मोटापे से ग्रस्त लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Auckland ODI में 5 विकेट से जीता भारत,फील्डिंग में रोहित-विराट का कमाल

ऑकलैंड वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. Wed, 04 Nov 2026 17:40:53 +0530

  Videos
See all

US Midterm Elections 2026: 'ट्रंप का किला ध्वस्त!'डेमोक्रेट्स की बंपर जीत | Trump | Democrats #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:16:44+00:00

Rashtravad: संसद में डिबेट पर क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता? | #rashtravad #shorts #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:15:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers