Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी
Diwali 2026: नवंबर का महीना शुरू होते ही ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए अच्छा समय लेकर आ रही है. इस महीने के पहले ही दिन चंद्रमा और मंगल की युति से कर्क राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, समृद्धि और आर्थिक उन्नति से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस शुभ योग के प्रभाव से कुछ राशियों को लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. वहीं, कुछ लोगों के लिए कमाई के नए रास्ते भी खुलने वाले हैं. नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी और कारोबारियों को मुनाफा होगा. आइए जानते हैं दिवाली से पहले नवंबर के महीने में लक्ष्मी योग से किन 3 राशियों को लाभ होगा.
कब बनेगा लक्ष्मी योग और इसका महत्व?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 1 नवंबर 2026 की शाम चंद्रमा कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल पहले से कर्क राशि में है. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी योग बनने की बात कही जा रही है. ज्योतिष में चंद्रमा को मन, सुख, समृद्धि, सुविधाओं और मानसिक स्थिति का कारक कहा जाता है, वहीं मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, भूमि और पराक्रम से जोड़ा जाता है. दोनों ग्रहों का मिलन आर्थिक फैसलों, संपत्ति और कामकाज से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा.
ये भी पढ़ें-Diwali Puja Samagri List 2026: दिवाली पूजा के लिए इन जरूरी चीजों की बना लें लिस्ट, यहां देखें सभी सामग्रियां
इन 3 राशियों को लाभ देगा लक्ष्मी योग
1.मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी योग आर्थिक मामलों में अच्छी खबर लेकर आने वावा साबित हो सकता है. लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है. आय के नए स्त्रोत बनेंगे और नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में इंक्रीज आएगा. कारोबार करने वाले लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं. जमीन और मकान खरीदने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल चल रहा है. इस समय आप ऐसी योजनाएं बना सकते हैं. इस दौरान आपकी बचत में इजाफा होगा.
2.कर्क राशि
कर्क राशि में लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है. इसलिए, इस राशि के जातकों के लिए इसका खास महत्व है. आपकी बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं. कारोबार में विस्तार और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. मानसिक तनाव घट सकता है. पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएगा. दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होने की संभावना है.
3.कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए लक्ष्मी योग आय और लाभ से जुड़ा हुआ हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की वेतन वृद्धि हो सकती है. एक्सट्रा इनकम का भी अवसर मिल सकता है. कारोबारियों को भी अच्छा मुनाफा मिलेगा. निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ की संभावना दिख रही है. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. परिवार में सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के अवसर मिलेंगे. लंबे समय से बनाई गई किसी योजना को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी.
लक्ष्मी योग के दौरान हमें कुछ बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा
- आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें.
- बिना पूरी जानकारी के किसी को भी बड़ी रकम उधार में न दें.
- निवेश करने से पहले जोखिम और फायदों को अच्छी तरह से समझें.
- अपनी आमदनी के मुताबिक, बचत और खर्च की योजना बनाएं.
- परिवार और कार्यक्षेत्र में बातचीत के दौरान संयम बनाएं रखें.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
गर्लफेंड के साथ लिव इन में रहना है? तो करवाना होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए अलग होने का नियम
Chhattisgarh UCC Draft: छत्तीसगढ़ में अब लिव इन में रहने वाले युवक-युवतियों को रिश्ते की जानकारी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करानी पड़ सकती है। जानिए क्या है अलग होने का नियम?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







