Merops Anti-Drone System | Iran के 'सुसाइड ड्रोनों' की अब खैर नहीं! अमेरिका ने तैनात किया 'किलर ड्रोन' सिस्टम, मिनटों में करेगा शिकार
मध्य पूर्व (West Asia) में बढ़ते तनाव और ईरान के संभावित ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए अमेरिका ने एक बड़ा रक्षात्मक कदम उठाया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय 'पेंटागन' क्षेत्र में अपनी सैन्य संपत्तियों और सहयोगियों की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक 'Merops' एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करने जा रहा है। यह फैसला तब लिया गया है जब हालिया अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका काफी बढ़ गई है। एसोसिएटेड प्रेस ने दो US अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह सिस्टम यूक्रेन में युद्ध के दौरान रूसी ड्रोन के खिलाफ पहले ही असरदार साबित हो चुका है। हालांकि अमेरिकी सेना ने पैट्रियट और THAAD मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करके ईरानी मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया है, लेकिन अधिकारी मानते हैं कि इस क्षेत्र में अभी भी ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए भरोसेमंद टूल की कमी है। एक US डिफेंस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर AP से कहा कि मिडिल ईस्ट में ड्रोन के खिलाफ मौजूदा डिफेंस सीमित हैं।
इसे भी पढ़ें: Donald Trump की लोकेशन हुई ट्रेक! Russia- Iran का 'सीक्रेट इंटेलिजेंस पैक्ट', मास्को-तेहरान मिलकर मचाएंगे तबाही
ईरान की जवाबी कार्रवाई को लेकर बढ़ती चिंताएँ
'मेरॉप्स' सिस्टम कैसे काम करता है
इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis का Global Economy पर असर, Qatar की चेतावनी- कभी भी रुक सकती है Energy Supply
US सांसदों ने लागत की चुनौती बताई
यूक्रेन युद्ध से सबक
'मैं हमेशा देश के समर्थन में खड़ी रही हूं':खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद ट्रोल हुईं फरहाना भट्ट ने किया रिएक्ट
‘बिग बॉस 19’ की पूर्व कंटेस्टेंट फरहाना भट्ट ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद हुई ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया दी है। फरहाना ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने देश के समर्थन में खड़े होकर काम किया है और देश के खिलाफ किसी भी नैरेटिव का विरोध किया है। इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में फरहाना भट्ट ने अपने बयान को लेकर कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है और लोग अपने विचार अलग-अलग तरीके से व्यक्त कर सकते हैं। विचारों में मतभेद होना स्वाभाविक है और वह इसे स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनकी बात को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने देश के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। कश्मीर में शांति के लिए कई पहल कीं: फरहाना फरहाना ने कहा कि पहलगाम हमले, ईरान, फिलिस्तीन या इजरायल से जुड़े मुद्दों पर वह पहले भी अपनी राय रखती रही हैं। पुलवामा हमले और पहलगाम हमले जैसे मामलों में भी वह भारतीय सेना के साथ खड़ी रही हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कश्मीर में शांति से जुड़े काम के दौरान उन्होंने भारतीय सेना के साथ मिलकर कई पहल की हैं। कश्मीर में सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके काम की सराहना की है और उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया है। वहीं, होली को लेकर हुई ट्रोलिंग पर जवाब देते हुए फरहाना ने कहा कि भारत एक स्वतंत्र देश है। यहां हर व्यक्ति को अपने तरीके से त्योहार मनाने और अपनी बात रखने का अधिकार है, बशर्ते इससे देश की गरिमा को ठेस न पहुंचे। फरहाना ने खामेनेई के निधन पर क्या कहा था? खामेनेई के निधन को लेकर फरहाना भट्ट ने कहा था, "बिल्कुल, वे एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते। वे हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। इस घटना से सभी कश्मीरी गहरे सदमे में हैं। आप विश्वास नहीं करेंगे, सेहरी के बाद मैं बिल्कुल नहीं सो पाई। मैं बहुत दुखी थी। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था।"
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi





















