Responsive Scrollable Menu

Florida Plane Crash: रिहायशी इलाके में गिरा निजी जेट, 9 मौतें | Private Jet Crash |Aviation Accident

Florida Plane Crash: रिहायशी इलाके में गिरा निजी जेट, 9 मौतें | Private Jet Crash |Aviation Accident अमेरिका के फ्लोरिडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके के पास अचानक क्रैश हो गया। इस भयानक हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। विमान के गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग का गोला बन गया। देखिए, फटाफट अंदाज में सुबह की 100 बड़ी खबरें #FloridaPlaneCrash #USNews #PlaneCrash #BreakingNews #PrivateJetCrash #WorldNews #rbharatlive #rbharatlive #rbharattv #republicbharatlive #breakingnews #hindinews #latestnews ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप हमसे Social Media पर जुड़ने के लिए Republic Bharat फेसबुक पेज को लाइक करें: ► https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ Follow The Republic Bharat on Twitter : ► https://twitter.com/Republic_Bharat Follow Republic Bharat on Instagram: ► https://www.instagram.com/republicbharat/ Follow Republic Bharat on WhatsApp: ► https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I Follow Republic Bharat on Koo: ► https://www.kooapp.com/profile/रिपब्लिक_भारत Follow Republic Bharat on Telegram: ► https://t.me/RepublicBharatHindi

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ ODI Series से पहले थके खिलाड़ी, कप्तान Mitchell Santner ने जताई चिंता

 न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि लगातार क्रिकेट खेलने के कारण भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में खिलाड़ियों पर थकान हावी हो सकती है। भारत और न्यूजीलैंड ने इससे पहले पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेली थी, जिसमें मेजबान टीम 2-3 से हार गई थी। वनडे श्रृंखला के बाद दोनों देश दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेंगे। वनडे श्रृंखला 2027 में होने वाली विश्व कप की तैयारी को देखते हुए और 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। 

सैंटनर ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हम लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और मैचों के बीच में बहुत कम समय का अंतराल है। टी20 क्रिकेट में सफर और देर रात तक चलने वाले मैचों के कारण खिलाड़ी थोड़े थके हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत कम समय में लगातार क्रिकेट खेलने से वनडे श्रृंखला में थकान हावी हो सकती है। आप हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान समय में व्यस्त कार्यक्रम और दो मैच के बीच अंतराल बहुत कम होने के कारण ऐसा करना काफी मुश्किल है।’’ 

वन डे विश्व कप में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है और 34 वर्षीय सैंटनर ने कहा कि यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों के लिए अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है जिनमें वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र लगभग 34 या 35 के आसपास है। वनडे विश्व कप के बाद, सारा ध्यान फिर से टी20 क्रिकेट पर केंद्रित हो जाएगा। मुझे अभी तक किसी खिलाड़ी ने अपनी भावी योजना के बारे में नहीं बताया है, लेकिन ऐसा हो सकता है।’’

 सैंटनर ने कहा कि विभिन्न प्रारूप में कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वनडे श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों का रोटेशन महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इससे टीम को मजबूती मिलती है। हमने देखा है कि खिलाड़ी विश्राम करने के बाद वापसी पर अच्छा प्रदर्शन करने लगते हैं।’’

 सैंटनर ने कहा कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप (दो अक्टूबर से 21 नवंबर, 2027) की तैयारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम न्यूजीलैंड में अलग-अलग स्थान पर खेल रहे हैं। हम अलग-अलग परिस्थितियों में खेल रहे हैं और विश्व कप में हम ऐसा ही करेंगे। इसलिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।’’

Tue, 03 Nov 2026 14:16:00 +0530

  Videos
See all

तमिलनाडु CM विजय के स्वागत में उमड़े समर्थक | #shorts #viralshorts #viral! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:13:41+00:00

Lucknow | सड़क पर BJP का शक्ति प्रदर्शन | #shorts #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers