नीदरलैंड में 100 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में, अब राहत और निगरानी अभियान पर फोकस
Netherlands Fire: नीदरलैंड के उत्तरी लिम्बर्ग में कई दिनों तक चली भीषण जंगल की आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। अब प्रभावित इलाके में राहत, सफाई और लगातार निगरानी का काम किया जा रहा है, ताकि आग दोबारा न भड़क सके।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह आग सोमवार को लगी थी और देखते ही देखते प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र के करीब 100 हेक्टेयर हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए करीब 300 दमकलकर्मियों को तैनात किया गया। इस अभियान में नीदरलैंड के रक्षा विभाग के हेलीकॉप्टरों ने भी अहम भूमिका निभाई। दमकल विभाग की टीमें अब भी इलाके में मौजूद हैं और हर संवेदनशील स्थान पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके।
अभी तक नुकसान का जानकारी नहीं
उत्तरी लिम्बर्ग सुरक्षा क्षेत्र ने इस आग को बेहद बड़ी बताया है। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी, हालांकि प्रभावित कुल क्षेत्रफल का अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है। इस घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।
प्रवक्ता के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों और वाहनों को मौके पर तैनात किया। आग की गंभीरता और लंबे समय तक चलने वाले राहत कार्यों को देखते हुए अतिरिक्त दमकल इकाइयों को भी बुलाया गया। विभिन्न टीमों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया गया है और अधिकारियों का मानना है कि अभियान अभी कुछ समय तक जारी रह सकता है।
तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी
इस बीच, रॉयल नीदरलैंड्स मौसम विज्ञान संस्थान (केएनएमआई) ने सोमवार शाम लिम्बर्ग क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की थी। वहीं, पूरे प्रांत सहित देश के अन्य हिस्सों में भी उच्च तापमान को लेकर 'कोड यलो' चेतावनी प्रभावी है।
दमकल विभाग कई फायर इंजनों और सहायता वाहनों से लैस विशेष अग्निशमन इकाई के साथ आग बुझाने के अभियान में जुटा हुआ है। राहत कार्यों में सहयोग के लिए सेना के तीन हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने दोहराया है कि इस आग से अब तक किसी के घायल होने या किसी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)
--आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








