Responsive Scrollable Menu

Arvind Kejriwal के एथनॉल पर आरोपों को BJP ने बताया फर्जी खबर, किया पलटवार

नयी दिल्ली, छह अगस्त आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय के बीच बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उस समय तीखी नोकझोंक हुई, जब केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार डीजल और विमान टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) में भी एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है। मालवीय ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘फर्जी खबर’’ फैलाना और बेवजह ‘‘दहशत’’ पैदा करना केजरीवाल की ‘‘पुरानी आदत’’ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि ई20 से अधिक एथनॉल मिलाने के बारे में कोई फैसला नहीं किया गया है।

ई20 ऐसा ईंधन है, जिसमें 80 प्रतिशत पेट्रोल और 20 प्रतिशत एथनॉल मिला होता है। ई20 देश के खुदरा ईंधन बाजार में बदलाव ला रहा है। केजरीवाल ने दावा किया कि सरकार जल्द ही डीजल में भी एथनॉल मिलाएगी।

उन्होंने लोगों से नये पेट्रोल और डीजल वाहन फिलहाल नहीं खरीदने की अपील की। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया कि मोदी सरकार विमान टर्बाइन ईंधन में भी एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि ई20 ईंधन व्यवस्था लागू करने के बाद सरकार पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा बढ़ाकर 50 प्रतिशत से अधिक करने की योजना बना रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा पता चल रहा है कि वे पेट्रोल में 50 प्रतिशत से अधिक एथनॉल मिलाने वाले हैं। वे बस माहौल शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने पहले आपकी ई0 और ई10 गाड़ियों में जबरन ई20 पेट्रोल डालकर उनका कबाड़ा कर दिया।

आज अगर आप नया ई20 वाहन खरीदते हैं तो सरकार कुछ समय बाद उसमें जबरदस्ती ई50 पेट्रोल डालकर उसका भी कबाड़ा कर देगी।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने मालवीय को जवाब देते हुए आरोप लगाया कि सरकार ईंधन में और अधिक एथनॉल मिलाने से पहले स्थिति शांत होने का इंतजार कर रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिस तरह आपने किसी वैज्ञानिक अध्ययन के बिना, किसी की बात सुने बिना और धमकाकर सबको चुप कराते हुए ई20 लागू किया, उसी तरह आप ई50 भी लागू करेंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञान, अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी पर गौर किए बिना काम करना सरकार की ‘‘कार्यशैली’’ है। केजरीवाल ने मालवीय को चुनौती दी कि ई20 पेट्रोल व्यवस्था लागू करने से पहले कराया गया कोई भी अध्ययन सार्वजनिक किया जाए।

मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में पलटवार करते हुए कहा कि केजरीवाल का पूरा तर्क तथ्यों पर नहीं, बल्कि ‘‘भय’’ पर आधारित है। उन्होंने केजरीवाल को जवाब देते हुए कहा, ‘‘पहली बात, सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि ई20 से अधिक एथनॉल मिश्रण बढ़ाने का कोई फैसला नहीं किया गया है। काल्पनिक ई50 पर बहस छेड़ना भय फैलाने की राजनीति के अलावा कुछ नहीं है।’’ मालवीय ने ‘आप’ नेता के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह दावा पूरी तरह गलत है कि ई20 को ‘‘बिना किसी वैज्ञानिक अध्ययन’’ के लागू किया गया।

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में दावा किया कि ई20 जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं है और देश में एथनॉल मिश्रण कार्यक्रम दो दशक से अधिक समय से चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहा है। मालवीय ने कहा कि ई20 लागू करने से पहले व्यापक परीक्षण किए गए और सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया गया। ‘आप’ ने ई20 पेट्रोल व्यवस्था को बढ़ावा देने की सरकार की नीति की आलोचना करते हुए आरोप लगाया है कि एथनॉल मिश्रित ईंधन से वाहन मालिकों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

Continue reading on the app

Breaking News | अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, झांसी में हुआ भीषण Accident | UP News

मारे गए माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की उत्तर प्रदेश के झांसी में भीषण सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसा 6 अगस्त 2026 को झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास हुआ। #atiqueahmed #atiqahmed #abanahmed #prayagraj #upnews #uttarpradesh #breakingnews #hindinews #latestnews #newsupdate #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

Sri Lanka टेस्ट सीरीज से पहले मुख्य कोच Gautam Gambhir ने किया नए खिलाड़ियों का स्वागत

भारतीय टीम का हाल के वर्षों में घरेलू मैदान पर टेस्ट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर को उम्मीद है कि 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए उनकी टीम पूरी तरह तैयार रहने के साथ हर चुनौती का जवाब देने में सक्षम रहेगी। अभ्यास सत्र से पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गंभीर ने टीम में शामिल हुए नए खिलाड़ियों स्पिन गेंदबाजी हरफनमौला सारांश जैन और तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी स्वागत किया। सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में गंभीर ने कहा,‘‘हम जानते हैं कि हमारे सामने क्या चुनौती है और हम किस लक्ष्य के लिए खेल रहे हैं।

हम कड़ी मेहनत कर सकते हैं, अपनी क्षमता को आगे बढ़ा सकते हैं और हर तैयारी पूरी कर सकते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ 15 अगस्त की सुबह जब मैच शुरू होगा, चाहे हम पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी हमें हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है। इसलिए अभी से अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़नी है।’’ श्रृंखला का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में होगा। पिछले दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0–2 की निराशाजनक हार के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) में यह भारत का पहला मुकाबला होगा।

इसे भी पढ़ें: Vikram Misri ने Sri Lanka नेतृत्व से की मुलाकात, 35 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते का हुआ आदान-प्रदान

सारांश को घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिली है। वहीं नबी को चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर शामिल किया गया है। पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका संबंधों में नई ऊर्जा: Foreign Secretary Vikram Misri ने कोलंबो में Bilateral Projects की समीक्षा की

गंभीर ने सारांश का स्वागत करते हुए कहा, ‘‘ सारांश, सबसे पहले तुम्हें बधाई। यहां तक पहुंचने के लिए तुमने काफी मेहनत की है। जब भी तुम्हें देश के लिए खेलने का मौका मिले, यह सुनिश्चित करना कि तुम अपने परिवार और देश का नाम रोशन करो।’’ उन्होंने नबी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ आकिब पिछले सत्र तुम्हारा प्रदर्शन शानदार रहा।

जम्मू-कश्मीर का रणजी ट्रॉफी जिताना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए तुम्हें एक बार फिर बधाई।

Thu, 06 Aug 2026 16:49:00 +0530

  Videos
See all

Assam Floods News: असम में बाढ़ का तांडव, 89 की मौत और लाखों बेघर! Heavy Rainfall Alert | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:45:17+00:00

कुंए का ये वीडियो देख आप भी दंग रह जाएंगे #viral #viralvideo #morbi #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T11:39:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers