जन औषधि दिवस पर नेताओं ने दी बधाई, सस्ती जेनरिक दवाओं की पहल को बताया गरीबों के लिए वरदान
नई दिल्ली, 7 मार्च (आईएएनएस)। जेनेरिक दवाओं के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से देशभर में जन औषधि दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने लोगों को बधाई दी है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, गरिबों का स्वास्थ्य अच्छा रहें, उन्हें कम लागत में दवा उपलब्ध हो, इस उद्येश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कार्यान्वित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत देश के गरीबों को दवाई औसत बाजार मूल्य की तुलना में 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिल रही है। सस्ती दवा के साथ-साथ जन औषधि परियोजना देश भर में रोजगार सृजन में भी मददगार साबित हो रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही प्रतिफल है कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से आमजन को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं अत्यंत सुलभता से उपलब्ध हो रही हैं। स्वस्थ और सशक्त भारत की आधार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना गरीबों के लिए संकट की साथी बनकर उभरी है। इस युगांतरकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री का आभार।
केंद्रीय राज्य मंत्री और उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित जन औषधि केंद्र आज हर नागरिक के इलाज को सुलभ और किफायती बनाने का एक मजबूत आधार बन चुके हैं। देशभर में 18,660 से अधिक केंद्रों पर सस्ती दवाइयां उपलब्ध हैं, जो आम आदमी तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में सहायक हैं।
उन्होंने एक्स पोस्ट में आगे लिखा, 2,110 गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और 315 सर्जिकल उपकरण व उपभोग्य सामग्री भी यहां उपलब्ध हैं। जन औषधि के साथ सेहत अब हर किसी का अधिकार और हर घर बचत का उपहार है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने पोस्ट किया, जन औषधि दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। निरोग जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दी गई जन औषधि केंद्र की सौगात वरदान के समान है, जहां कम कीमत पर दवाई उपलब्ध होती हैं, जिससे गरीब नागरिकों के लिए इलाज सुलभ हो रहा है।
--आईएएनएस
डीसीएच/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच पेट्रोल-डीजल का नए दाम जारी, अब ये हैं आपके शहर में ईंधन के रेट
Petrol Diesel Price Today: अमेरिका और इजरायल ईरान पर लगातार हमले कर रहा है. जिसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है. कमोडिटी मार्केट पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है. जहां कच्चे तेल की कीमतों में हर दिन भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है. आज भी वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. हालांकि इसका असर अभी भारत में देखने को नहीं मिल रहा है.
एक सप्ताह में 50 फीसदी महंगा हुआ कच्चा तेल
पिछले एक सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं. बावजूद इसके भारत में अभी भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है. क्योंकि आज घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल मार्केट में बढ़ोतरी का असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. बता दें कि फरवरी के आखिर तक कच्चे तेल की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल चुकी है.
वैश्विक बाजार में आज कितनी बढ़ी क्रूड की कीमत?
आज यानी शनिवार (7 मार्च, 2026) को वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड का भाव 9.89 डॉलर यानी 12.21 फीसदी के उछाल के साथ 90.90 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. जबकि ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) की कीमत 7.28 डॉलर यानी 8.52 प्रतिशत चढ़कर 92.69 डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं.
मुर्बन क्रूड और नेचुरल गैस की कीमतों में भी भारी उछाल
वहीं मुर्बन क्रूड में भी 8.73 डॉलर या 9.24 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है. जिसके बाद ये 103.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है. वहीं नेचुरल गैस के दाम में 0.183 डॉलर यानी 6.09 प्रतिशत का उछाल आया है और अब ये 3.186 डॉलर पर पहुंच गई है. जबकि गैसोलाइन में 0.076 डॉलर यानी 2.83 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है उसके बाद ये 2.747 डॉलर पर पहुंच गई हैं. वहीं हीटिंग ऑयल के दाम में 0.008 डॉलर यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है और अब ये 3.622 डॉलर पर पहुंच गया है.
देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव
| शहर (City) | पेट्रोल / लीटर (₹) | डीजल / लीटर (₹) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| मुंबई | 103.54 | 90.03 |
| कोलकाता | 105.41 | 92.02 |
| चेन्नई | 101.06 | 92.61 |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















