Responsive Scrollable Menu

रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोना, MCX में पहली बार 1.49 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव

Gold Price: घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को कारोबार की शुरुआत के साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गया। एमसीएक्स पर 5 अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,48,493 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले बढ़कर 1,49,029 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सोने की कीमत में लगातार जारी तेजी से निवेशकों की नजर अब आगे के रिकॉर्ड स्तरों पर टिकी हुई है।

सुबह 10:13 पर यह 850 रुपए या 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,49,343 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। अब तक के कारोबार में सोने ने 1,48,900 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,49,525 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,27,584 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,27,500 रुपए प्रति किलो पर था। 

फिलहाल यह 336 रुपए या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,27,920 रुपए प्रति किलो पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,27,008 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,28,397 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,320 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.36 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह अमेरिका-ईरान के बीच हमले का रुकना है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें नीचे आ गई हैं और इससे महंगाई बढ़ने की संभावनाएं पहले के मुकाबले कम हुई हैं। उन्होंने आगे कहा कि डॉलर इंडेक्स के 100 के नीचे आने से भी कीमती धातुओं की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। 

डॉलर इंडेक्स, अमेरिकी मुद्रा डॉलर की दुनिया की छह बड़ी मुद्राओं- यूरो, जापानी येन, पाउंड स्टर्लिंग, कैनेडियन डॉलर, स्वीडिश क्रोना और स्विस फ्रैंक- के मुकाबले स्थिति को दिखाता है।

(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)

--आईएएनएस

 

Continue reading on the app

यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने घटना पर CM योगी ने दिया आदेश, 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का सीएम योगी ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है. अतिवृष्टि या आकाशीय बिजली की वजह से जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने का का आदेश दिया. इसके साथ ही कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क में हैं. सीएम ने निर्देश दिया है कि राहत  व बचाव कार्यों में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए. 

सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि आकाशीय बिजली चमकने या खराब मौसम की वजह से लोग अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न आएं. नदियों, तालाबों और जलाशयों   के आसपास स्नान करने वक्त खास सतर्कता बरतने को कहा गया है. 

18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने इन जिलों में अधिक वर्षा और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है. इसके लिए सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी गई है. इन जगहों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यह हैं आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बागपत, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़. इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. 

छह लोगों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में एक घर गिरने से छह लोगों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने मौत पर गहरा दुख जताया है. पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गई है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जनपद प्रतापगढ़ में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के संग है. सीएम योगी ने कहा, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें." दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महोली इलाके में गुरुवार को तड़के भारी बारिश के बीच करीब 100 वर्ष पुराने घर के ढहने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य घायल हो गए. 

ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को कितनी हो सकती है सजा? रेप केस में 10 साल से लेकर उम्रकैद...! SC में याचिका दायर

Continue reading on the app

  Sports

गॉल के लिए गौतम का 'गंभीर' प्लान, जवाब देने के लिए तैयार किए 2 जांबाज, नेट सेशन में से मिले दो डेब्यू के संकेत

गौतम गंभीर ने जोर देकर कहा है कि जब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला 15 अगस्त से शुरू होगी, तो उनकी टीम सभी जवाबों के साथ तैयार रहेगी. यहां एक अभ्यास सत्र से पहले टीम को दिए एक छोटे से संबोधन में, गंभीर ने नए खिलाड़ियों - स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर सारांश जैन और तेज गेंदबाज आकिब नबी का भी स्वागत किया. Thu, 6 Aug 2026 14:06:18 +0530

  Videos
See all

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत #atikahmad #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T08:44:47+00:00

कैराना में हिंदुओं के पलायन का अपराधी ढेर | Shamli Encounter | Kairana | Jihad | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T08:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers