यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने घटना पर CM योगी ने दिया आदेश, 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा
यूपी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का सीएम योगी ने संज्ञान में लिया है. उन्होंने शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है. अतिवृष्टि या आकाशीय बिजली की वजह से जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने का का आदेश दिया. इसके साथ ही कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क में हैं. सीएम ने निर्देश दिया है कि राहत व बचाव कार्यों में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए.
सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि आकाशीय बिजली चमकने या खराब मौसम की वजह से लोग अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न आएं. नदियों, तालाबों और जलाशयों के आसपास स्नान करने वक्त खास सतर्कता बरतने को कहा गया है.
18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने इन जिलों में अधिक वर्षा और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है. इसके लिए सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी गई है. इन जगहों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. यह हैं आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बागपत, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़. इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है.
छह लोगों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में एक घर गिरने से छह लोगों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने मौत पर गहरा दुख जताया है. पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की गई है. सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "जनपद प्रतापगढ़ में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के संग है. सीएम योगी ने कहा, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें." दरअसल, प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के महोली इलाके में गुरुवार को तड़के भारी बारिश के बीच करीब 100 वर्ष पुराने घर के ढहने से एक परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. वहीं कई अन्य घायल हो गए.
ये भी पढ़ें: तरुण तेजपाल को कितनी हो सकती है सजा? रेप केस में 10 साल से लेकर उम्रकैद...! SC में याचिका दायर
नीदरलैंड में 100 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में, अब राहत और निगरानी अभियान पर फोकस
Netherlands Fire: नीदरलैंड के उत्तरी लिम्बर्ग में कई दिनों तक चली भीषण जंगल की आग पर आखिरकार काबू पा लिया गया है। अब प्रभावित इलाके में राहत, सफाई और लगातार निगरानी का काम किया जा रहा है, ताकि आग दोबारा न भड़क सके।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह आग सोमवार को लगी थी और देखते ही देखते प्राकृतिक संरक्षित क्षेत्र के करीब 100 हेक्टेयर हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने के लिए करीब 300 दमकलकर्मियों को तैनात किया गया। इस अभियान में नीदरलैंड के रक्षा विभाग के हेलीकॉप्टरों ने भी अहम भूमिका निभाई। दमकल विभाग की टीमें अब भी इलाके में मौजूद हैं और हर संवेदनशील स्थान पर नजर रख रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझ चुकी है, लेकिन एहतियात के तौर पर निगरानी जारी रहेगी, ताकि किसी भी संभावित खतरे से तुरंत निपटा जा सके।
अभी तक नुकसान का जानकारी नहीं
उत्तरी लिम्बर्ग सुरक्षा क्षेत्र ने इस आग को बेहद बड़ी बताया है। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी, हालांकि प्रभावित कुल क्षेत्रफल का अभी सटीक आकलन नहीं हो पाया है। इस घटना में किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।
प्रवक्ता के अनुसार, आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग ने बड़ी संख्या में दमकलकर्मियों और वाहनों को मौके पर तैनात किया। आग की गंभीरता और लंबे समय तक चलने वाले राहत कार्यों को देखते हुए अतिरिक्त दमकल इकाइयों को भी बुलाया गया। विभिन्न टीमों को रोटेशन के आधार पर तैनात किया गया है और अधिकारियों का मानना है कि अभियान अभी कुछ समय तक जारी रह सकता है।
तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी
इस बीच, रॉयल नीदरलैंड्स मौसम विज्ञान संस्थान (केएनएमआई) ने सोमवार शाम लिम्बर्ग क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की थी। वहीं, पूरे प्रांत सहित देश के अन्य हिस्सों में भी उच्च तापमान को लेकर 'कोड यलो' चेतावनी प्रभावी है।
दमकल विभाग कई फायर इंजनों और सहायता वाहनों से लैस विशेष अग्निशमन इकाई के साथ आग बुझाने के अभियान में जुटा हुआ है। राहत कार्यों में सहयोग के लिए सेना के तीन हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने दोहराया है कि इस आग से अब तक किसी के घायल होने या किसी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है, जबकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
(DISCLAIMER: हेडिंग, समरी और सबहेड के अलावा, पूरी खबर IANS न्यूज फीड से ली गई है. न्यूजनेशन खबर में किए गए किसी भी डेटा और फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है.)
--आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












