Responsive Scrollable Menu

Bihar BPSC Professor Online Form 2026

Bihar BPSC Professor Recruitment 2026: Apply Online for 13 Post Post Update Date: 06-03-2026 Short Description: Bihar Public Service Commission (BPSC): has released the notification for the recruitment of Professor of Physics & Chemistry in Govt. Engineering Colleges under Science, Technology and Technical Education Dept., Govt. of Bihar.. Those Candidates Are Enrolled to the Following ...

Continue reading on the app

सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर 50 इजरायली लड़ाकू विमानों ने अयातुल्ला खामेनेई का बंकर ध्‍वस्‍त क‍िया: आईडीएफ

तेल अवीव, 6 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बारे में अहम जानकारी साझा की। आईडीएफ ने बताया क‍ि 28 फरवरी को तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड पर हुए हमले में एयर फोर्स के करीब 50 लड़ाकू विमानों को शाम‍िल क‍िया गया था।

आईडीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “वायु सेना के लगभग 50 लड़ाकू विमानों ने इंटेलिजेंस निदेशालय के सटीक मार्गदर्शन और आतंकवाद-रोधी निदेशालय के सहयोग से तेहरान के केंद्र में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे बने अली खामेनेई के भूमिगत बंकर पर हमला किया।”

बयान में आगे कहा गया, “यह भूमिगत बंकर नेतृत्व परिसर के नीचे बनाया गया था और युद्ध संचालन के लिए नेता के ल‍िए उपयोग किए जाने वाला एक सुरक्षित आपातकालीन केंद्र था। खामेनेई की हत्या के बाद भी यह परिसर ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस्तेमाल कर रहे थे। इसे ‘ऑपरेशन रोअर ऑफ द हैरियर’ के तहत नष्ट कर दिया गया।”

आईडीएफ ने कहा कि ईरानी शासन ने कई वर्षों तक इस भूमिगत परिसर के निर्माण में भारी प्रयास किए थे, ताकि वह अपने सैन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित स्थान बना सके।

बयान में कहा गया कि यह भूमिगत बंकर तेहरान के केंद्र में कई सड़कों तक फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के लिए कमरे मौजूद थे।

“मिलिट्री इंटेलिजेंस सर्विस द्वारा की गई लंबी और पूरी इंटेलिजेंस इकट्ठा करने और जांच के बाद कंपाउंड पर हमला किया गया।

आईडीएफ के अनुसार, “यह नेतृत्व परिसर ईरानी शासन का सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय मुख्यालय था। इस भूमिगत बंकर के विनाश से ईरानी शासन की कमान और नियंत्रण क्षमता को और अधिक नुकसान हुआ है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में आईडीएफ ने कहा था कि उसने ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड और उसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है और उसे नष्ट कर दिया है।

आईडीएफ ने तीन मार्च को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह कमांड मुख्यालय ईरान की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली संपत्तियों में से एक था। इस परिसर में शासन का सबसे वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद था। हमने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर रातों-रात हमला किया गया। इस आतंकवादी शासन के नेता और वह मुख्यालय दोनों को समाप्त कर दिया गया।”

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI... जानें किसे अंदर और किसे किया बाहर

Aakash Chopra picks india Playing XI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सामने 'चयन' की बड़ी चुनौती है. स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म और वरुण चक्रवर्ती की महंगी गेंदबाजी ने सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या कुलदीप यादव और रिंकू सिंह की टीम में वापसी होगी? पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि फाइनल जैसे बड़े मैच में विजेता टीम के साथ छेड़छाड़ करना जोखिम भरा हो सकता है. क्या सूर्या की कप्तानी में भारत इतिहास रचेगा? जानिए फाइनल की पूरी रणनीति और आकाश चोपड़ा की चुनी हुई प्लेइंग-11. Sat, 7 Mar 2026 16:46:20 +0530

  Videos
See all

आगरा में संघ और BJP की समन्वय बैठक #timesnownavbharat #hindinews #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T11:45:40+00:00

Iran Attack on Israel : तेल अवीव में धमाकों से हड़कंप, रिपोर्टर ने दिखाया हमले के बाद का मंजर | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T11:45:06+00:00

#shorts : आगरा में पति पत्नी से हुई हैवानियत ! Top News | Viral News | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T11:43:10+00:00

Pakistan Attacks : पाकिस्तान के हमलों के विरोध में प्रदर्शन #protestagainstpakistan #pakistanattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T11:44:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers