सटीक इंटेलिजेंस के आधार पर 50 इजरायली लड़ाकू विमानों ने अयातुल्ला खामेनेई का बंकर ध्वस्त किया: आईडीएफ
तेल अवीव, 6 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शुक्रवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बारे में अहम जानकारी साझा की। आईडीएफ ने बताया कि 28 फरवरी को तेहरान में ईरानी सरकार के लीडरशिप कंपाउंड पर हुए हमले में एयर फोर्स के करीब 50 लड़ाकू विमानों को शामिल किया गया था।
आईडीएफ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “वायु सेना के लगभग 50 लड़ाकू विमानों ने इंटेलिजेंस निदेशालय के सटीक मार्गदर्शन और आतंकवाद-रोधी निदेशालय के सहयोग से तेहरान के केंद्र में ईरानी शासन के नेतृत्व परिसर के नीचे बने अली खामेनेई के भूमिगत बंकर पर हमला किया।”
बयान में आगे कहा गया, “यह भूमिगत बंकर नेतृत्व परिसर के नीचे बनाया गया था और युद्ध संचालन के लिए नेता के लिए उपयोग किए जाने वाला एक सुरक्षित आपातकालीन केंद्र था। खामेनेई की हत्या के बाद भी यह परिसर ईरानी शासन के वरिष्ठ अधिकारी इस्तेमाल कर रहे थे। इसे ‘ऑपरेशन रोअर ऑफ द हैरियर’ के तहत नष्ट कर दिया गया।”
आईडीएफ ने कहा कि ईरानी शासन ने कई वर्षों तक इस भूमिगत परिसर के निर्माण में भारी प्रयास किए थे, ताकि वह अपने सैन्य योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक सुरक्षित स्थान बना सके।
बयान में कहा गया कि यह भूमिगत बंकर तेहरान के केंद्र में कई सड़कों तक फैला हुआ था और इसमें कई प्रवेश द्वार तथा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों के लिए कमरे मौजूद थे।
“मिलिट्री इंटेलिजेंस सर्विस द्वारा की गई लंबी और पूरी इंटेलिजेंस इकट्ठा करने और जांच के बाद कंपाउंड पर हमला किया गया।
आईडीएफ के अनुसार, “यह नेतृत्व परिसर ईरानी शासन का सबसे महत्वपूर्ण और केंद्रीय मुख्यालय था। इस भूमिगत बंकर के विनाश से ईरानी शासन की कमान और नियंत्रण क्षमता को और अधिक नुकसान हुआ है।”
इस सप्ताह की शुरुआत में आईडीएफ ने कहा था कि उसने ईरानी शासन के लीडरशिप कंपाउंड और उसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है और उसे नष्ट कर दिया है।
आईडीएफ ने तीन मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “यह कमांड मुख्यालय ईरान की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली संपत्तियों में से एक था। इस परिसर में शासन का सबसे वरिष्ठ नेतृत्व मौजूद था। हमने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर रातों-रात हमला किया गया। इस आतंकवादी शासन के नेता और वह मुख्यालय दोनों को समाप्त कर दिया गया।”
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
HIV प्रभावित बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी, गुजरात सरकार दे रही ₹16,000 तक की शिक्षा सहायता
गंभीर बीमारियों का असर अक्सर पूरे परिवार पर पड़ता है और इसका सबसे बड़ा प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर दिखाई देता है. कई बार आर्थिक परेशानियों या सामाजिक परिस्थितियों के कारण बच्चों को स्कूल या कॉलेज छोड़ना पड़ जाता है. ऐसी ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गुजरात सरकार ने सेरो पॉजिटिव इलनेस स्कीम शुरू की है. यह योजना साल 2009 में शुरू की गई थी और इसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित किया जाता है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों की शिक्षा को जारी रखना है जो खुद HIV से प्रभावित हैं या जिनके माता-पिता इस बीमारी से जूझ रहे हैं. सरकार का लक्ष्य है कि बीमारी किसी भी बच्चे के भविष्य और शिक्षा के रास्ते में रुकावट न बने.
किन छात्रों को मिलता है योजना का लाभ
इस योजना का लाभ उन बच्चों को दिया जाता है जो HIV से प्रभावित हैं या जिनके माता-पिता में से कोई एक या दोनों इस बीमारी से प्रभावित हैं. इसके साथ ही छात्र का किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज में पढ़ना जरूरी है. यह योजना पहली कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा जैसे ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल कोर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन तक के छात्रों के लिए लागू है. सरकार इस योजना में विशेष रूप से अनाथ और बेसहारा बच्चों को प्राथमिकता देती है, ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.
स्कूल स्तर के छात्रों को मिलने वाली सहायता
स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए सरकार ने अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार आर्थिक सहायता तय की है. कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए ₹500 और सालाना ₹1,500 की अतिरिक्त सहायता दी जाती है. वहीं कक्षा 6 से 10 तक पढ़ने वाले छात्रों को ड्रेस के लिए ₹1,000 और ₹1,500 सालाना सहायता मिलती है. कक्षा 11 और 12 के छात्रों को फीस और किताबों के लिए ₹4,000 सालाना मिलते हैं. अगर छात्र होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है, तो उसे ₹10,000 तक की सहायता दी जाती है.
कॉलेज शिक्षा के लिए बढ़ी आर्थिक मदद
स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई अक्सर महंगी हो जाती है. इस वजह से योजना में कॉलेज छात्रों के लिए अधिक सहायता का प्रावधान किया गया है. ग्रेजुएशन जैसे B.A., B.Com. या B.Sc. कर रहे छात्रों को सालाना ₹6,000 की सहायता दी जाती है. यदि छात्र होस्टल में रहकर पढ़ाई करता है, तो यह राशि ₹12,000 तक हो जाती है. इस राशि का उपयोग फीस, किताबों और रहने के खर्चों को कम करने के लिए किया जाता है.
प्रोफेशनल कोर्स के छात्रों के लिए विशेष सहायता
इंजीनियरिंग, कानून, मैनेजमेंट और मेडिकल जैसे प्रोफेशनल कोर्स की फीस काफी ज्यादा होती है. ऐसे छात्रों को सरकार की ओर से अधिक आर्थिक सहायता दी जाती है. डे स्कॉलर छात्रों को सालाना ₹10,000 तक की सहायता दी जाती है, जबकि होस्टल में रहने वाले छात्रों को ₹16,000 तक की मदद मिलती है. इस राशि में किताबों, फीस और होस्टल से जुड़े खर्च शामिल होते हैं ताकि छात्र बिना आर्थिक दबाव के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें.
पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए भी सहायता
जो छात्र अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाकर M.Sc., M.Phil., LLM, MBA या M.Ed. जैसे कोर्स कर रहे हैं, उन्हें भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलती है. इन छात्रों को भी सालाना ₹10,000 से लेकर ₹16,000 तक की सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपनी मास्टर डिग्री पूरी कर सकें.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज?
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है. इसमें छात्र और माता-पिता का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, सिविल सर्जन द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट, पिछली कक्षा की मार्कशीट, राशन कार्ड और स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र शामिल हैं.
अप्लाई करने का प्रोसेस?
इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है. इच्छुक छात्र या उनके अभिभावक अपने जिले के जिला समाज सुरक्षा अधिकारी या जिला बाल सुरक्षा अधिकारी के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं. वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करके उसमें आवश्यक जानकारी भरनी होती है और सभी जरूरी दस्तावेजों की प्रतियां लगाकर फॉर्म जमा करना होता है.
शिक्षा को रोकने नहीं देगी बीमारी
गुजरात सरकार की सेरो पॉजिटिव इलनेस स्कीम उन बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है जिनकी शिक्षा बीमारी के कारण प्रभावित हो सकती है. यह योजना न केवल आर्थिक सहायता देती है बल्कि यह संदेश भी देती है कि हर बच्चे को शिक्षा का समान अधिकार है. सही जानकारी और समय पर आवेदन के जरिए कई बच्चे अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- गुजरात में पशुपालकों के लिए खास योजना, 6% ब्याज पर मिलेगा 1 लाख रुपये तक का लोन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation



















