Responsive Scrollable Menu

भारत में MacBook Pro खरीदना अमेरिका से 1.33 लाख तक महंगा, क्‍या है इसकी खूब‍ियां

Apple के नए MacBook Pro की कीमत भारत में अमेरिका के मुकाबले 73,915 से 1.33 लाख तक ज्यादा है. M5 Pro और M5 Max चिप वाले इन लैपटॉप में टचस्क्रीन और Tandem OLED डिस्प्ले जैसे फीचर मिलते हैं. जानिए भारत और अमेरिका में कीमत का अंतर, नए फीचर और खरीदारी पर मिलने वाले ऑफर.

Continue reading on the app

Navratri Saptami पर Maa Kalaratri के लिए गुड़ से बनाएं Paneer Khurma

आज शारदीय नवरात्रि का सातवां दिन है। यह दिन मां कालरात्रि को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा ने यह सातवां रुप असुरों और नकारात्मक शक्तियों का खत्मा कर जीवन से अज्ञान, शोक, रोग दरिद्रता जैसी बाधाएं दूर करता है। मां कालरात्रि को सबसे ज्यादा गुड़ प्रिय है। इस दिन आप गुड़ बना हुआ भोग मां को अर्पित जरुर करें। आज आप सप्तमी के दिन मां कालरात्रि के लिए गुड़ का भोग बनाएं। नोट करें पनीर खुरमा की आसान रेसिपी।

पनीर खुरमा रेसिपी

असल में पनीर खुरमा को बनाने के लिए चीनी की चाशनी चाहिए होती है, लेकिन आप भोग के लिए खास गुड़ का प्रयोग कर सकते हैं। आइए आपको रेपिसी बताते है।

सामग्री

200-250 ग्राम पनीर

1 कप गुड़

1/2 चम्मच इलायची पाउडर

1 छोटा चम्मच घी या तेल

1.5 कप पानी

पनीर खुरमा बनाने की विधि

- सबसे पहले आप 200-250 ग्राम पनीर के छोटे-छोटे चोकोर आकार में काट लें। ध्यान रहे कि पनीर के टुकड़े ज्यादा सॉफ्ट न हो।

- अब चाशनी बनाने की तैयारी शुरु करें। इसके लिए आप कुकर में 1.5 कप पानी के साथ 1 गुड़ और 1/2 चम्मच इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स कर लें।

- फिर पानी को धीमी आंच पर पकने दें और जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए तो इसमें पनीर के सभी टुकड़े एक-एक करके डालें।

- अब तेज आंच करके कुकर को बंद कर लें और एक सीटी आने का इंतजार करें।

- जब एक सीटी आ जाए, तो कम से कम 30 मिनट तक पनीर को धीमी आंच पर पकाना हैं।

- फिर कुकर को थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दें। अब चेक करें कि चाशनी गाढ़ी हुई है या नहीं।

- इसके साथ ही बीच-बीच में चम्मच से चलाते रहे, जिससे पनीर नीचे तले में चिपके नहीं।

- एक बार आप चेक करें कि चाशनी एक तार की बनी है या नहीं।

- अगर इसमें एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर दें। पनीर खुरमा को ठंडा होने के लिए अलग से रख दें।

- सबसे लास्ट में चाशनी को पनीर से अलग करने के लिए छान लें।

- ठंडे होने के बाद पनीर के टुकड़े एकदम सख्त हो जाएंगे।

- तैयार है मां कालरात्रि के लिए गुड़ से निर्मित मिठाई पनीर खुरमा।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs BAN: जनवरी में बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? खेले जाएंगे 6 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम का बांग्लादेश दौरा दो बार टल गया है और अब ऐसी खबर आ रही है कि टीम इंडिया अगले साल जनवरी में वहां जा सकती है. Thu, 05 Nov 2026 20:46:44 +0530

  Videos
See all

Viral Video: खाट बिछाने को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिलाओं पर बरसाईं लाठियां! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T15:45:35+00:00

News Ki Pathshala: राहुल गांधी पर CM योगी का तगड़ा बयान! | #newskipathshala #cmyogi #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T15:45:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers