Responsive Scrollable Menu

Iran की शर्तें US ने मानी तो 2 दिन में बहाल होगा Strait of Hormuz पर जहाजों का आवागमन

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को दोबारा खोलने के लिए अमेरिका के सामने कई शर्तें रखी हैं। ईरान का कहना है कि अगर वॉशिंगटन उसकी मांगों को मान लेता है, तो वह इस अहम समुद्री रास्ते पर आवाजाही 2 दिनों के भीतर बहाल कर सकता है। इस मुद्दे पर कतर के जरिए दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। ईरान ने पहले इस प्रक्रिया के लिए 5 दिनों का समय प्रस्तावित किया था, लेकिन अब इसे घटाकर 2 दिन करने की बात कही है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया कि कतर के मध्यस्थों ने प्रस्ताव लागू करने की समयसीमा 5 दिन से कम करने का सुझाव दिया था। बातचीत के बाद ईरान ने इसे 2 दिन करने का प्रस्ताव रखा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अराघची ने कहा कि यह समयसीमा तभी लागू होगी, जब अमेरिका ईरान की शर्तों को पूरा करने के लिए तैयार होगा।

ईरान की मांगों में इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के बाद लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाना, क्षेत्र से अमेरिकी सैन्य बलों की संख्या कम करना, तेल निर्यात से जुड़ी छूट बहाल करना और विदेशों में जमा ईरानी धन को जारी करना शामिल है। इसमें कतर में जमा ईरान की रोकी गई रकम भी शामिल है।

इसके अलावा तेहरान चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही के लिए ओमान के साथ बातचीत के जरिए तय किए गए नए समुद्री मार्ग को मान्यता दी जाए। ईरान की मांग है कि पुराने या दूसरे रास्तों को बंद कर दिया जाए और समुद्री यातायात उसके प्रस्तावित मार्ग के अनुसार संचालित हो। अराघची का कहना है कि ईरान की शर्तों पर इस रास्ते को खोलने से अमेरिका के साथ बाकी विवादों पर बातचीत का रास्ता भी बन सकता है।

इससे पहले ईरान के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई ने कहा था कि जब तक तेहरान की 7 शर्तें पूरी नहीं होतीं, तब तक अमेरिका के साथ बातचीत नहीं होगी और होर्मुज स्ट्रेट भी बंद रहेगा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान की मांगें मान ली जाती हैं तो कूटनीतिक बातचीत का रास्ता खुल सकता है। हालांकि, उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि अगर ईरान पर दोबारा हमला हुआ तो उसका जवाब दिया जाएगा।

रेजाई की मांगों में सभी मोर्चों पर युद्ध समाप्त करना भी शामिल है। खास तौर पर उन्होंने लेबनान में इजरायल के हमलों को रोकने पर जोर दिया है। ईरान का मानना है कि क्षेत्र में शांति स्थापित किए बिना केवल अमेरिका के साथ समझौता करना पर्याप्त नहीं होगा।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कतर दोनों देशों के बीच संदेश पहुंचाने और बातचीत आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का एक पत्र कतर के मध्यस्थों के जरिए मोहसेन रेजाई तक पहुंचाया गया। रेजाई ने इस पत्र में अमेरिकी रुख के बदले हुए अंदाज को सकारात्मक संकेत बताया। ईरान के सरकारी प्रसारणकर्ता आईआरआईबी के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिका के बातचीत करने के तरीके में काफी बदलाव आया है और यह ईरानी जनता की जीत का संकेत है।

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री तेल मार्गों में से एक है। फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला यह रास्ता वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। ऐसे में ईरान की नई शर्तों और अमेरिका के जवाब पर कई देशों की नजरें टिकी हुई हैं।

Continue reading on the app

सुपर संडे… बैडमिंटन कोर्ट पर भारत का जलवा, सिंधू और लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, दोनों ने झटके स‍िंगल्‍स ख‍िताब

Lakshya Sen-PV Sindhu wins Hylo Open Singles title: भारत ने हाइलो ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में दोहरी सफलता हासिल करते हुए इतिहास रच दिया है. टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने महिला वर्ग में डेनमार्क की लाइन होजमार्क केयर्सफेल्ड को सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से पराजित कर सत्र का दूसरा खिताब जीता. वहीं, पुरुष एकल में युवा शटलर लक्ष्य सेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जोनाथन क्रिस्टी को 21-17, 21-10 से मात दी और देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.

Continue reading on the app

  Sports

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक से भारत ने मलेशिया को 4-2 से दी शिकस्त

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के हैट्रिक गोल की बदौलत पांच बार के चैंपियन भारत ने रविवार को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में मलेशिया को 4-2 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। Sun, 01 Nov 2026 22:56:50 +0530

  Videos
See all

Thousands march to Indian Supreme Court to demand election chief resign. #India #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T19:00:28+00:00

Ramleela Maidan Rally News: INDIA Bloc की रैली के बीच Pappu Yadav ने क्या बोल चौंकाया? #shorts #sir #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T19:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers