Bollywood Update: 'OMG 3' में नहीं दिखेंगी रानी मुखर्जी! कौन बनेगी अक्षय कुमार की फिल्म लीड हीरोइन? जानें खबर
OMG 3 movie: बॉलीवुड में इन दिनों ‘ओह माय गॉड’ फ्रेंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘ओह माय गॉड 3’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पहले खबरें थीं कि नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ नजर आ सकती हैं। अगर ऐसा होता तो यह पहली बार दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन शेयर करते। लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक रानी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी।
रानी मुखर्जी नहीं होंगी फिल्म का हिस्सा
रिपोर्ट्स के अनुसार, रानी मुखर्जी से फिल्म ‘ओह माय गॉड 3’ के लिए मुख्य किरदार निभाने को लेकर बातचीत चल रही थी, जबकि अक्षय कुमार फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो में नजर आने वाले थे। बताया जा रहा है कि रानी ने फिल्म की कहानी का शुरुआती आइडिया सुना था और उसमें दिलचस्पी भी दिखाई थी, लेकिन बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।
ये भी पढ़ें- गोविंदा ने स्कूल फंक्शन में क्यों किया डांस? छोटी गाड़ियों में घूमे.. हीरो नंबर 1 ने अब किया खुलासा
नई लीड एक्ट्रेस की तलाश में मेकर्स
रानी के इस प्रोजेक्ट से अलग होने के बाद अब फिल्म के निर्माता नई फीमेल लीड की तलाश में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मई या जून 2026 के आसपास शुरू हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Badshah Controversy: कॉन्ट्रोवर्सी से घिरा रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’, जानिए क्या है वजह!
वर्क फ्रंट की बात करें तो रानी मुखर्जी हाल ही में फिल्म ‘मर्दानी 3’ में नजर आई थीं, जो 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों से मिले-जुले रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही।
आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया था। ‘मर्दानी 3’ इस फ्रेंचाइज़ी की तीसरी किस्त है, इससे पहले ‘मर्दानी’ (2014) और ‘मर्दानी 2’ (2019) रिलीज हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- VIDEO: बर्थडे पर जान्हवी कपूर ने चढ़ीं 3,550 सीढ़ियां, तिरुपति बालाजी मंदिर में नंगे पांव जाकर लिया आशीर्वाद
शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में दिख सकती हैं रानी
वहीं खबरें यह भी हैं कि रानी मुखर्जी जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आ सकती हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज हो सकती है।
Badshah Controversy: कॉन्ट्रोवर्सी से घिरा रैपर बादशाह का नया गाना ‘टटीरी’, जानिए क्या है वजह!
Badshah Controversy: मशहूर रैपर और सिंगर Badshah अपने नए हरियाणवी गाने ‘Tateeree’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गाने के कथित आपत्तिजनक बोलों को लेकर उन्हें समन जारी किया है। आयोग ने सिंगर को 13 मार्च को पेश होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।
गाने के बोलों पर उठे सवाल
हरियाणवी फोक स्टाइल में बने इस गाने को 1 मार्च 2026 को रिलीज किया गया था। गाना रिलीज होते ही इसके कुछ बोलों को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इसमें महिलाओं तथा नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया है।
शिकायत के बाद आयोग ने लिया संज्ञान
यह मामला पानीपत की संस्था “नारी तू नारायणी उत्थान समिति” की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती इंडिया फाउंडेशन के निदेशक शिव कुमार की शिकायत के बाद सामने आया। दोनों ने आरोप लगाया कि गाने की कुछ लाइनें महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।
यह भी पढ़े - गोविंदा ने स्कूल फंक्शन में क्यों किया डांस? छोटी गाड़ियों में घूमे.. हीरो नंबर 1 ने अब किया खुलासा
गाने के एक सीन पर भी आपत्ति
शिकायत में म्यूजिक वीडियो के एक सीन पर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि वीडियो में स्कूल ड्रेस पहनी लड़कियों को स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिसे नाबालिगों के गलत चित्रण के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा गाने की एक लाइन “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने” पर भी आपत्ति जताई गई है।
13 मार्च को होगी सुनवाई
आयोग ने इस मामले की सुनवाई 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पानीपत के डीसी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में तय की है। सुनवाई के दौरान संबंधित पक्षों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने यह भी सवाल उठाया कि ऐसे गीत को आखिर कैसे मंजूरी मिल गई, जबकि इसके बोलों पर आपत्ति जताई जा रही है।
यूट्यूब पर मिल चुके लाखों व्यूज
गाना Tateeree रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर इसे अब तक 20 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
यह भी पढ़े - जाह्नवी के बर्थडे पर ‘पेड्डी’ टीम का सरप्राइज, ‘अचियम्मा’ के दमदार लुक के साथ BTS वीडियो किया जारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







