Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश में फिर शुरू हो गई हिंसा, ढाका-गाजीपुर में पुलिस से झड़प; पुलिस चौकियों और फैक्टरियों में तोड़फोड़

बांग्लादेश में कपड़ा उद्योग से जुड़े हजारों मजदूर सड़कों पर उतर गए हैं. महीने के पहले दिन ही प्रदर्शनकारियों की ढाका, गाजीपुर सहित कई शहरों में पुलिस से झड़प हो गई. कई स्थानों पर फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की गई, सड़क जाम और आगजनी की घटनाएं हुईं. हालात को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पुलिस के साथ-साथ बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड के जवानों को भी तैनात कर दिया है. प्रदर्शनकारी वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं. 

मजदूरों की प्रमुख मांग न्यूनत मासिक वेतन को 12,500 टका से बढ़ाकर 30,000 टका करना है. उनका कहना है कि महंगाई इतनी है कि भोजन, मकान का किराया, परिवहन और स्वास्थ्य सेवाओं का खर्चा लगाातार बढ़ा है. वहीं, मौजूदा वेतन में परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है.  

ढाका के मीरपुर में सड़क जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

ढाका के मीरपुर-10 इलाके में सुबह से ही बड़ी संख्या में कपड़ा मजदूर जमा होने लगे. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौराहे और आसपास की सड़कों को अवरुद्ध कर दिया, जिससे रास्ता पूरी तरह से प्रभावित हो गया. हालांकि, स्थिति बिगड़ने की वजह से दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके. इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले, साउंड ग्रेनेड तथा वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया. मीरपुर के आसपास कई फैक्टरियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं.

गाजीपुर में पुलिस चौकी में आगजनी, हाईवे पर प्रदर्शन

गाजीपुर में मजदूरों ने ढाका-टांगाइल हाईवे को कई स्थानों पर जाम कर दिया. कोनाबाड़ी इलाके में एक पुलिस चौकी को आग के हवाले किए जाने की खबर है. प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अवरोध खड़े किए और वाहनों की आवाजाही रोक दी. इसके कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पांच प्लाटून BGB जवानों की तैनाती की गई है. प्रशासन ने प्रभावित औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है. कई फैक्टरियों में कामकाज रोकना पड़ा है.

सरकार ने बनाया छह सदस्यीय वेतन बोर्ड

बढ़ते विरोध के बीच बांग्लादेश सरकार ने कपड़ा मजदूरों के वेतन की समीक्षा के लिए छह सदस्यीय वेतन बोर्ड गठित किया है. इसमें सरकार, मजदूरों और फैक्टरी मालिकों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा. बोर्ड का काम न्यूनतम वेतन की नई दर तय करने की प्रक्रिया की समीक्षा करना है.

सरकार ने मजदूरों से काम पर लौटने की अपील की है. हालांकि, वेतन बोर्ड के गठन की घोषणा के बावजूद कई औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदर्शन जारी हैं. मजदूर चाहते हैं कि वेतन बढ़ाने का फैसला जल्द और स्पष्ट रूप से लागू किया जाए.

बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है असर

कपड़ा उद्योग बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है. इस क्षेत्र में करीब 40 लाख लोग काम करते हैं और देश के कुल निर्यात में इसकी हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है. लगातार फैक्टरी बंद रहने और उत्पादन प्रभावित होने से निर्यात ऑर्डर, विदेशी खरीदारों को माल की आपूर्ति और मजदूरों के भुगतान पर असर पड़ सकता है.

फिलहाल ढाका, गाजीपुर और आसपास के औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा बल तैनात हैं. सरकार के सामने एक ओर मजदूरों की वेतन संबंधी मांगों का समाधान करने और दूसरी ओर देश के महत्वपूर्ण निर्यात उद्योग में उत्पादन सामान्य बनाए रखने की चुनौती है.

 

 

Continue reading on the app

Desh Ki Pathshala : Saurav Das-CJP की याचिका पर Madras High Court का बड़ा फैसला? | Sushant Sinha

Saurav Das और CJP को Madras High Court से बड़ा झटका लगा है। आखिर कोर्ट में क्या हुआ और इस पूरे मामले में क्या है अहम बात? देखिए Sushant Sinha के साथ Desh Ki Pathshala में। Saurav Das and CJP face a setback in the Madras High Court. What happened in court, and what are the key details of the case? Watch Desh Ki Pathshala with Sushant Sinha. #DeshKiPathshala #SushantSinha #SauravDas #CJP #MadrasHighCourt #CourtNews #LegalNews #IndianPolitics ID_VJ डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

Viral Video: सड़क किनारे खुले नाले का खतरनाक मंजर #viral #viralvideo #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T18:34:17+00:00

Shop freezers in seven European countries hit by cyber-attack. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-02T18:38:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers