जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन ने वोट चोरी और एसआईआर के विरोध में विशाल रैली की। इस दौरान विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सत्ताधारी दल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करने के आरोप लगाए। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया
ममता बनर्जी ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल एसआईआर का शिकार बना है, लेकिन उनकी पार्टी और राज्य की जनता इसके आगे झुकने वाली नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए ममता ने कहा, "ज्ञानेश, तुम कब गायब होगे?" उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव आयोग किस तरह सत्ताधारी दल के पक्ष में काम कर रहा है।
इसे भी पढ़ें: Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा
राम जन्मभूमि और वक्फ की संपत्तियों को लेकर भी लगाए आरोप
ममता बनर्जी ने भाजपा पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "उन्होंने क्या नहीं लूटा है? उन्होंने राम जन्मभूमि और वक्फ संपत्तियों का पैसा लूट लिया।" उन्होंने पुलिस और जांच एजेंसियों पर भी सवाल उठाए। ममता ने आरोप लगाया कि पुलिस अब भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। भाजपा के पास अपना संगठन नहीं बचा है, इसलिए वह पुलिस से पार्टी का काम करवा रही है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां भी भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। ममता ने वोट चोरी को देश के लोकतंत्र और संविधान पर हमला बताया।
युवाओं और महिलाओं के मुद्दे भी उठाए
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने युवाओं से रोजगार छीना है और महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाई है। उन्होंने चुनावी चंदे की रकम के गलत इस्तेमाल का मुद्दा भी उठाया।
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे
जान दे देंगे, लेकिन घुटने नहीं टेकेंगे
अपने संबोधन के आखिर में ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, "हम अपनी जान दे देंगे, लड़ेंगे, लेकिन घुटने नहीं टेकेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी राजनीति और लोकतंत्र के जरिए इसका जवाब देगी और लोकतंत्र को बचाकर वापस लाएगी।
इंदौर: घर के बाहर सजा रखी थी पटाखों की दुकान, लाइसेंस नहीं मिलने पर आरोपी गिरफ्तार, करीब 1 लाख रुपये का माल जब्त
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आगामी दीपावली के त्योहार को लेकर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। ऐसे में पुलिस अवैध आतिशबाजी को लेकर सख्त है। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के बाद अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।
ताजा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के ग्राम भौरासला से आया है जहां पुलिस ने दबिश देकर एक देकर घर के बाहर अवैध रूप से पटाखे बेच रहे एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये के अवैध पटाखे भी जब्त किये हैं।
अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री के भंडारण का खुलासा
बता दें कि बाणगंगा थाना पुलिस को अपने गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि ग्राम भौरासला के रहवासी इलाके में अमन सिंह जाधव नाम का एक व्यक्ति अपने घर से असुरक्षित और जोखिमपूर्ण तरीके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री भंडारित कर बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुये ग्राम भौरासला की एक गली में स्थित संबंधित मकान पर दबिश दी।
आरोपी के पास नहीं मिला पटाखे बेचने का लाइसेंस
पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति घर के बाहर विस्फोटक सामग्री और पटाखों की दुकान सजाकर ग्राहकों को पटाखे बेचते रहा था। इसके बाद पुलिस ने जब उससे विस्फोटक सामग्री के भंडारण और खरीदने-बेचने से संबंधित वैध लाइसेंस के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने पाया कि आरोपी के पास कोई भी दस्तावेज नहीं है और उसने लाइसेंस न होना स्वीकार किया।
पुलिस ने करीब 1 लाख रुपये के पटाखे किए जब्त
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सभी अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री को किया जब्त किया। जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान अमन सिंह जाधव पिता जीवन सिंह जाधव निवासी ग्राम भौरासला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना किसी वैध लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के असुरक्षित रूप से अवैध पटाखों व विस्फोटक सामग्री का निर्माण, भंडारण और क्रय-विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर पुलिस की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News









