Responsive Scrollable Menu

Ramlila Maidan Rally को बीजेपी ने बताया SUPER FLOP, संबित पात्रा ने विपक्ष से पूछा- 10 लाख लोग कहां थे?

दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विपक्ष पर निशाना साधा है। बीजेपी ने रैली को 'सुपर फ्लॉप' बताते हुए दावा किया कि मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली था। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के दूसरे नेताओं पर सवाल उठाए। उन्होंने रैली में भारी भीड़ जुटने के दावों पर तंज कसते हुए पूछा कि जिन 10 लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई गई थी, वे आखिर कहां थे?

यह एक सुपर फ्लॉप रैली थी

रैली का वीडियो साझा करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी भाषण दे रहे थे और उनके सामने खाली कुर्सियां दिखाई दे रही थीं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 50 हजार लोगों की क्षमता वाले रामलीला मैदान को भी नहीं भर पाई। पात्रा ने कहा, "यह एक सुपर फ्लॉप रैली है।"

इसे भी पढ़ें: जान दे देंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं, दिल्ली की रैली में Mamata Banerjee का भाजपा पर तीखा वार

10 लाख लोग कहां थे, हमें दिखाएं

पत्रकारों से बातचीत में पात्रा ने कहा कि बीजेपी सुबह से इस रैली और राहुल गांधी के भाषण पर नजर रख रही थी, लेकिन आखिर में उन्हें यह समय की बर्बादी लगी। उन्होंने सवाल किया, "वे 10 लाख लोग कहां थे? हमें दिखाएं।" पात्रा ने कहा कि इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन जाता।

उन्होंने प्रधानमंत्री शब्द का अलग अर्थ बताते हुए कहा कि यहां 'पी' का मतलब पसीना और 'एम' का मतलब मेहनत है। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के लिए पसीना बहाना और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। पात्रा ने आगे कहा कि इतने सारे दलों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद विपक्ष 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाया।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah का Rahul Gandhi पर हमला, 1984 के दंगों और दिल्ली रैली को लेकर कांग्रेस को घेरा

हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं

संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने भीड़ को बड़ा दिखाने के लिए कैमरे के कोण का इस्तेमाल किया। उन्होंने इन तस्वीरों को 'ट्रिक फोटोग्राफी' बताया। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा, "राहुल जी, हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं है। हिंदुस्तान हिंदुस्तानियों का है।" उन्होंने आगे कहा कि देश में एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और यही बात राहुल गांधी को खटकती है।

राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की कही बात

इंडी गठबंधन की यह रैली कथित चुनावी गड़बड़ियों और वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा दिया जाएगा और उन्हें देशद्रोह के आरोप में जेल जाना पड़ेगा। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के मामले में उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Continue reading on the app

BITS Pilani प्रवेश परीक्षा के शीर्ष 1,000 छात्रों की पूरी फीस करेगा माफ

नयी दिल्ली, एक नवंबर ‘बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान’ (बिट्स) पिलानी 2027 से प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 1,000 स्थान हासिल करने वाले छात्रों को पूरी छात्रवृत्ति देगा। संस्थान के समूह कुलपति वी. रामगोपाल राव ने यह जानकारी दी। राव ने बताया कि शीर्ष 1,000 स्थान हासिल करने वाले जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 20 लाख रुपये तक है, उन्हें चार साल तक शिक्षण शुल्क में पूरी छूट मिलेगी।

हालांकि, इसके लिए छात्रों को न्यूनतम 7.5 सीजीपीए (संचयी ग्रेड अंक औसत) बनाए रखना होगा। बिट्स पिलानी के परिसरों में एकीकृत प्रथम डिग्री स्नातक पाठ्यक्रमों (बीई, एमएससी और बीफार्मा) में प्रवेश के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ‘बिट्स एडमिशन टेस्ट’ (बिटसैट) आयोजित की जाती है। राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘छात्रवृत्ति का प्रावधान प्रवेश प्रस्ताव में ही शामिल होगा और छात्रों को संस्थान में दाखिला लेने के बाद इसके लिए अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

इससे प्रवेश परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र आर्थिक स्थिति के बजाय अपनी आकांक्षाओं और अवसरों के आधार पर बिट्स पिलानी को चुन सकेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2026 में बिट्स पिलानी में दाखिला लेने वाले छात्रवृत्ति के पात्र शीर्ष 500 छात्रों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, प्रवेश परीक्षा में शीर्ष 500 में स्थान पाने के लिए आवश्यक अंक भी 314 से बढ़कर 324 हो गए।’’ बिट्स पिलानी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में अपने प्रथम डिग्री, उच्च डिग्री और पीएचडी पाठ्यक्रमों के छात्रों को छात्रवृत्ति, शुल्क में छूट और फेलोशिप के रूप में लगभग 190 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले 5 बल्‍लेबाज… तीन साल से कायम है व‍िश्‍व कीर्तिमान

5 batsman 5000 Fastest runs in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5,000 रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम है. इस ल‍िस्‍ट में दक्ष‍िण अफ्रीका के हाश‍िम अमला दूसरे स्थान पर हैं. उनके बाद वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स, भारत के विराट कोहली और वेस्टइंडीज के शाई होप का नाम आता है. इन सभी दिग्गजों ने अपनी असाधारण बल्लेबाजी, निरंतरता और दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर क्रिकेट इतिहास के पन्नों पर अपना नाम ल‍िखवाया है. Sun, 1 Nov 2026 19:30:54 +0530

  Videos
See all

खेल में डायबिटीज को मात देने वाले चैंपियंस की कहानी [How Athletes Overcome Diabetes to Win Big] #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T14:12:23+00:00

Diwali & Chhath Puja 2026: त्योहारों से पहले दीये बनाने में जुटे कुम्हार, बारिश ने बढ़ाई चिंता! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T14:15:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers