Responsive Scrollable Menu

UKD Candidate List: उत्तराखंड क्रांति दल ने चुनाव के लिए 16 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

UKD Candidate List: यूकेडी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. पहली सूची में प्रदेश की 16 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है और पिथौरागढ़ से पूर्व विधायक काशी सिंह एरी को प्रत्याशी बनाया गया है. द्वारहाट से पूर्व एमएलए पुष्पेश त्रिपाठी को यूकेडी ने टिकट दिया और देवप्रयाग से पूरण सिंह बनाए गए हैं.

यूकेडी उम्मीदवार प्रतापनगर से पंकज व्यास और कर्णप्रयाग से आशीष नेगी मैदान में हैं. जागेश्वर से दिनेश कुजवाल राजपुर से देवचंद उत्तर उत्तराखंडी प्रत्याशी और सल्ट से प्रताप सिंह टिहरी से डीडी पंत को उम्मीदवार बनाया गया है. कपकोट से वरुण चंदोला काशीपुर से प्रदीप चंद्र प्रत्याशी बनाए गए हैं. नानकत्ता से कैलाश सिंह पांगती को टिकट दिया गया है और रामनगर से भुवन चंद्र को यूकेडी ने टिकट दिया है. देहरादून कैंट से राजेंद्र नेगी को उम्मीदवार बनाया गया है. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

Explainer: क्या है Akka की कहानी? आखिर क्यों हो रही है इस वेब सीरीज की इतनी फजीहत? जानें सबकुछ

Web Series Akka Explained: आपने कभी ऐसी दुनिया की कल्पना की है जहां सत्ता से लेकर बंदूक और तलवार तक सबकुछ महिलाओं के हाथों में हो? जहां पुरुषों का दबदबा नहीं, बल्कि महिला गैंगस्टर्स का खौफ चलता हो. जहां अपने नियम हों और उन नियमों को तोड़ने की सजा भी बेहद खतरनाक हो. सुनने में ये कॉन्सेप्ट जितना दिलचस्प लगता है यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी वेब सीरीज 'अक्का' भी कुछ ऐसी ही अनोखी दुनिया की कहानी लेकर आई है. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे जैसी दमदार एक्ट्रेसेस नजर आ रही हैं. 

सीरीज के शानदार विजुअल्स, एक्शन और महिला किरदारों के अलग अंदाज ने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी. हालांकि, सीरीज की कहानी जितनी दिलचस्प शुरुआत करती है आगे बढ़ते हुए उसमें कुछ कमियां भी नजर आने लगती हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है 'अक्का' की कहानी, कौन-कौन से सितारे इसका हिस्सा हैं और दर्शकों को ये सीरीज कैसी लग सकती है.

क्या है 'अक्का' की कहानी?

वेब सीरीज 'अक्का' की कहानी साउथ इंडिया के एक काल्पनिक शहर पेरनुरु पर आधारित है. इस शहर की दुनिया आम शहरों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि यहां सत्ता पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है. यहां की व्यवस्था और समाज के अपने कड़े नियम हैं. शहर की सबसे बड़ी मुखिया को 'अक्का' कहा जाता है और उसी के फैसलों के आधार पर पूरे शहर का संचालन होता है.

सीरीज की कहानी करीब 800 साल पुराने इतिहास और 1980 के दशक के दौर के बीच घूमती है. पेरनुरु में महिलाओं का एक अलग साम्राज्य है, जहां पुरुषों के लिए नियम बेहद सीमित हैं. यहां महिलाओं को प्रेमी रखने की आजादी है लेकिन पति रखने की इजाजत नहीं है. इस समाज में बेटियों को विशेष दर्जा दिया जाता है और उत्तराधिकार का अधिकार भी केवल बेटियों को मिलता है.

बच्चियों की होती है पूजा

इतना ही नहीं यहां बच्चियों को कुल-देवियों की तरह पूजा जाता है. उन्हें जंगलों और झीलों की रक्षक माना जाता है. इस शहर में न्याय का अपना तरीका है और किसी महिला का अपमान करना सबसे बड़े अपराधों में से एक माना जाता है. यहां हर किसी को इन नियमों का पालन करना पड़ता है. जो भी इन नियमों को तोड़ने की कोशिश करता है, उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं.

रुद्रा की एंट्री से बदल जाता है पूरा खेल

पेरनुरु की ये दुनिया बाहर से भले ही महिलाओं के लिए सुरक्षित और शक्तिशाली दिखाई देती हो, लेकिन इसकी सत्ता के पीछे कई तरह के संघर्ष भी छिपे हैं. कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब मुंबई से रुद्रा इस शहर में पहुंचती है. उसका मकसद यहां की व्यवस्था को चुनौती देना और सत्ता पर अपना कब्जा जमाना है. रुद्रा इस काम के लिए पुरुषों की मदद लेने की कोशिश करती है. उसकी ये रणनीति पेरनुरु की स्थापित व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा बन जाती है. दूसरी तरफ शहर की मौजूदा मुखिया भवानी किसी भी कीमत पर अपनी सत्ता और नियमों को कमजोर नहीं होने देना चाहती.

ऐसे में रुद्रा और भवानी के बीच टकराव शुरू हो जाता है. एक तरफ सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ अपने साम्राज्य को बचाने की जिद. इसी संघर्ष के बीच कई और महिला किरदार सामने आते हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं. सीरीज में सत्ता, बदला, डोमिनान्स और महिलाओं के बीच संघर्ष को एक अलग अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई है.

कहानी में आने लगती हैं कमियां

'अक्का' के शुरुआती दो एपिसोड काफी दमदार नजर आते हैं. सीरीज की दुनिया, उसका माहौल और महिला किरदारों का दबदबा दर्शकों को एक अलग अनुभव देते हैं. स्क्रीन पर महिलाएं बेखौफ होकर फैसले लेती हैं, हथियार उठाती हैं और अपने साम्राज्य की रक्षा करती दिखाई देती हैं. इसकी सिनेमैटोग्राफी और विजुअल्स भी कहानी के माहौल को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

हालांकि, कहानी आगे बढ़ने के साथ कुछ चीजें खटकने लगती हैं. खासतौर पर राधिका आप्टे के किरदार की एंट्री के बाद सीरीज का अंदाज थोड़ा बदलता हुआ महसूस होता है. जिस महिला प्रधान दुनिया को शुरुआत में काफी गंभीर और डामर तरीके से दिखाया गया है, उसमें आगे चलकर कुछ पुराने और घिसे-पिटे फिल्मी अंदाज देखने को मिलते हैं.

दर्शकों को अटपटा लगा राधिका आप्टे का लुक

राधिका आप्टे के टाइट गाउन और बड़े-बड़े चश्मों वाला लुक भी कुछ दर्शकों को अटपटा लग सकता है. उनका किरदार कई जगह पुराने बॉलीवुड के टिपिकल और लाउड विलेन की याद दिलाता है. ऐसे में सीरीज का शुरुआती प्रभाव कुछ हद तक कमजोर पड़ता है. इसके अलावा, पेरनुरु की बाकी महिलाओं का पहनावा भी कई बार कहानी के माहौल से मेल खाता हुआ नहीं लगता. वो अक्सर बेहद सजी-धजी दिखाई देती हैं, मानो किसी शादी या बड़े समारोह में शामिल होने जा रही हों. यहां तक कि जेल के अंदर भी उनका लुक काफी बनावटी नजर आता है. इस वजह से सीरीज की रियलिटी पर सवाल उठ सकते हैं.

'अक्का' की दमदार स्टारकास्ट

सीरीज में सिर्फ कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे ही नहीं, बल्कि कई बेहतरीन कलाकार भी नजर आते हैं. अंशुमान पुष्कर और नंदा जैसे कलाकारों की मौजूदगी कहानी को और मजबूत बना सकती थी. कहानी में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके जरिए पेरनुरु की दुनिया को और विस्तार से दिखाया जा सकता था. लेकिन मुख्य किरदारों के बीच सत्ता की लड़ाई पर ज्यादा ध्यान देने के चलते कुछ सहायक कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पाता.

कब और कहां देख सकते हैं 'अक्का'?

अगर आप महिला प्रधान कहानियों, क्राइम ड्रामा और गैंगस्टर वाली सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो 'अक्का' आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है. कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर ये वेब सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है.

FAQ

1. वेब सीरीज 'अक्का' की कहानी किस शहर पर आधारित है?

- 'अक्का' की कहानी दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेरनुरु पर आधारित है, जहां पूरी सत्ता महिलाओं के हाथों में होती है.

2. 'अक्का' में राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश का क्या किरदार है?

- कीर्ति सुरेश भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में नजर आ रही हैं. दोनों के बीच सत्ता को लेकर टकराव देखने को मिलता है.

3. 'अक्का' में महिलाओं के लिए कौन-से खास नियम बनाए गए हैं?

- पेरनुरु में महिलाओं को प्रेमी रखने की आजादी है, लेकिन पति रखने की इजाजत नहीं है. यहां उत्तराधिकार का अधिकार भी सिर्फ बेटियों को मिलता है.

4. 'अक्का' वेब सीरीज कहां और कब रिलीज हुई है?

- कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की यह सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है.

ये भी पढ़ें: सुनंदा शर्मा के लाइव परफॉर्मेंस के बीच स्टेज पर चढ़ा शख्स, डर से चीख पड़ीं सिंगर, बाउंसर्स ने लातें मारकर भगाया

Continue reading on the app

  Sports

Gurnoor Brar Private Chat Leak: गुरनूर बराड़ की प्राइवेट चैट लीक! शर्टलेस फोटो के साथ फ्लर्टी मैसेजेस वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका भारतीय टीम में चयन हुआ है. इसी बीच गुरनूर का एक प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस चैट के साथ गुरनूर की एक शर्टलेस फोटो भी है. Sun, 1 Nov 2026 15:21:39 +0530

  Videos
See all

Nazia Elahi News: 'अब इलेक्शन कराने की जरुरत नहीं..' #shorts #naziaelahi #rahulgandhi #indiabloc #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:16:10+00:00

अग्निवीरों को मिल सकता है 2 साल का एक्सटेंशन, योजना में बड़े बदलाव की तैयारी | Agniveer Scheme #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-01T10:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers