Responsive Scrollable Menu

Rang Panchami 2026: 7 या 8 मार्च, कब है रंग पंचमी? नोट कर लें सही तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Rang Panchami 2026 Date: हिंदू धर्म में होली का पर्व पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. लेकिन होली का पूरा उत्सव चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी को पूरा होता है. इस पंचमी तिथि को रंग पंचमी का त्योहार कहा जाता है. इस पर्व को देवी-देवताओं की होली के नाम से भी जाना जाता है. इस पर्व से अनेक कथाएं जुड़ी हुई हैं. कहते हैं कि रंग पंचमी के दिन देवता भी धरती पर होली का आनंद लेने के लिए आते हैं. इसलिए इस पंचमी पर भगवान को गुलाल अबीर लगाया जाता है. इस पर्व के साथ ही होली के उत्सव का विधिवत समापन होता है. इस साल रंग पंचमी की तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. आइए जानते हैं कब मनाएं रंग पंचमी पर्व.

रंग पंचमी 2026 तिथि और शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2026 Shubh Muhurat) 

पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 07 मार्च को शाम 07 बजकर 17 मिनट से शुरु होगी. पंचमी तिथि का समापन 08 मार्च को रात 09 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार 08 मार्च को रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा. 

रंग पंचमी की पूजा विधि

रंग पंचमी पर सूर्योदय से पहले स्नान करें. उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी बिछाकर उसपर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं. चौकी पर ईष्ट देव, गणेश जी, लक्ष्मीनारायण, महादेव, श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह स्थापित करें. सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान कराएं. चंदन और सुगंधित फूलों से श्रंगार करें. गुलाल-अबीर चरणों में चढ़ाएं. मौसमी फल और दूध से बने पदार्थों का भोग लगाएं. इसके अलावा ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करें. श्रद्धा-भक्ति के साथ आरती करें और अपने इच्छा अनुसार ब्राह्मण और गरीबों को दान दें. 

रंग पंचमी पर्व का महत्व (Rang Panchami 2026 Significance) 

शास्त्रों में रंग पंचमी पर्व को देवी-देवताओं की होली के रुप में मनाया जाता है. इस पर्व से अनेक पौराणिक कथाएं जुड़ी हुई हैं. कहते हैं कि इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा जी और गोपियों के साथ फूलों की होली खेली थी. इसके साथ ही पूतना के वध के बाद ब्रजवासियों ने गुलाल और अबीर उड़ाकर उत्सव मनाया था. फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने रति को कामदेव को जीवित करने का आशीर्वाद दिया था. इसके बाद सभी देवी-देवताओं ने आनंद के साथ रंगोत्सव मनाया था. इसलिए इसे देव होली का कहा जाता है. इसलिए चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी पर्व के रुप में मनाया जाता है.

यह भी पढ़ें: Sankashti Chaturthi Vrat Katha: बप्पा को प्रसन्न करने के लिए भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़े ये व्रत कथा, मिलेगी हर संकट से मुक्ति!

Continue reading on the app

IPL 2026 से पहले खुली इस टीम की किस्मत, तूफानी बल्लेबाज ने चौके-छक्के ठोक बिखेरा रंग

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत जल्द होने वाली है. भारत में मार्च के अंत में टी20 क्रिकेट का धूम-धड़ाका शुरू हो जाएगा. इंडियन प्रीमियर लीग के 19वां संस्करण की शुरुआत से पहले ही एक टीम की किस्मत खुल गई है. इस टीम में शामिल हुए एक खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जलवा बिखेर दिया है. इस खिलाड़ी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर चौके-छक्कों की झड़ी लगाकर सभी का ध्यान टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही अपनी ओर खींच लिया है.

आपको बता दें कि, आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने की उम्मीद जताई जा रही है. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है. उनमें एक टीम के खिलाड़ी ने गदर मचा दिया है. ये टीम कोई और नहीं बल्कि आईपीएल के 18 वर्षों में मात्र एक बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. 

आरसीबी की खुली किस्मत 

आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब 17 संस्करण के बाद जीता था. रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने फाइनल पंजाब किंग्स से खेला था. श्रेयस अय्यर की पंजाब को 6 रनों से हरा दिया था. अब आईपीएल के 19वें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरने वाली है. 

ये खिलाड़ी बनेगा तुरुप का इक्का

आरसीबी की किस्मत आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही खुल गई है. क्योंकि इस टीम के पास टूर्नामेंट के लिए तुरुप का इक्का आ गया है, जो भारत के मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात कर विरोधी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा सकता है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज जैकब बेथेल हैं, जिन्होंने आईपीएल 2026 से पहले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचा दिया है. 

जैकब बेथेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के सामने तूफानी शतकीय पारी खेली. इस शतक के साथ ही उन्होंने आरसीबी की टीम को सौगात दे दी है. अब आरसीबी इस 22 वर्षीय खिलाड़ी का फायदा आईपीएल 2026 में उठाती हुई नजर आएगी. 

जैकब बेथेल ने मचाई तबाही

जैकब बेथेल ने भारत से जीत के लिए मिले 254 रनों की लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 बॉल में 8 चौके और 7 छक्कों कों के साथ 105 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 218.75 का रहा था. 

अब रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में मौका देकर दमदार प्रदर्शन करवाना चाहेगी. वहीं जैकब के दम पर आरसीबी एक बार फिर आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी. 

बेथेल के लिए आरसीब ने दिए 2.60 करोड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथेल को आईपीएल 2026 के लिए  2.60 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. आरसीबी ने उन्हें 2025 में खरीदा था. वो सिर्फ 2 मैच खेले पाए, जिसमें उन्होंने 1 अर्धशतक के साथ 67 रन बनाए. वो बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. 

आरसीबी के बड़े और स्टार खिलाड़ी

आरसीबी के पास बड़े खिलाड़ी के रूप में इस बार विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और वेंकटेश अय्यर जैसे नाम शामिल हैं, जो आईपीएल में समय दर समय कमाल करते हुए आए हैं. वहीं नए चेहरों में विहान मल्होत्रा और कनिष्क चौहान जैसे खिलाड़ियों का नाम दर्ज है, जिन्होंने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताया है.

आरसीबी का फुल स्क्वाड

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिक डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफ़ी,  सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान.

ये भी पढ़ें : टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचते ही बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक नहीं बना पाई दुनिया की कोई भी टीम

Continue reading on the app

  Sports

खरगोन में हादसे के बीच गूंजी किलकारी, पुलिया से गिरी महिला ने बेटी को जन्म दिया

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें दर्द और खुशी दोनों एक साथ दिखाई देते हैं। यहां एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला पुलिया से नीचे गिर गई, लेकिन कुछ ही समय बाद उसने अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। यह घटना सुनकर हर कोई हैरान भी है … Sat, 07 Mar 2026 08:48:28 GMT

  Videos
See all

LPG Cylinder Rate: जंग का भारत पर बड़ा असर... LPG, डीजल-पेट्रोल सब महंगा | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T03:45:05+00:00

Iran-Israel War Live Updates: ईरान ने कर दिया इजरायल को तबाह, खौफ में अमेरिका! | Netanyahu |Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T03:42:11+00:00

Iran Israel America War Big Breaking: इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला! | Khamenei | Trump |Tehran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T03:33:38+00:00

Iran-Israel conflict : खामेनेई का अंडरग्राउंड मिलिट्री बंकर ध्वस्त | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-07T03:32:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers